भारत की भौगोलिक स्थिति और विस्तार
आज हम आपको भारत की भौगोलिक स्थिति और विस्तार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके आने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगीं। जैसे:- Patwari, Police, SSC, Railway, Banking, UPSC, UPPCS, RPSC, Police, SI & Others में अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। तथा प्रतियोगी छात्र परीक्षा की दृष्टि से आवश्यक जानकारी से परिचित हो सके ।
पृथ्वी का अध्ययन ही भूगोल कहलाता हैै।
भूगोल के जनक:- इरेटास्थनीज
भारत की स्थिती एवम् विस्तार :-
स्थिती के आधार पर दो प्रकार की है।
1) निरपेक्ष स्थिती ➡️ ग्लोब➡️ अक्षांश एवं देशांतर
2) सापेक्ष स्थिती ➡️ धरातल ➡️ दिशा ओर दूरी
ग्लोब :- पृथ्वी का एक लघु प्रतिरूप है,को ग्लोब कहते हैं
पृथ्वी के विभिन्न भौतिक प्रतिरूपों, महाद्वीपों, महासागरों, विभिन्न देशों, द्वीपों आदि की आकृति, स्थति, उनकी दिशा आदि को समतल कागज पर बनाए गये मानचित्र की अपेक्षा हम ग्लोब पर ज्यादा सही रूप से दर्शा सकते है. इसलिए ग्लोब पर बने मानचित्र बिलकुल सही होते है।
ओर भी पढ़े : सौरमंडल क्या है? सौरमंडल में कितने ग्रह है? ग्रहों के नाम , ग्रहों के आकार
अक्षांश रेखाएँ- विषुवत वृत(भूमध्य रेखा) से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर काल्पनिक वृत्ताकार रेखा को अक्षांश (समानांतर) रेखाएँ कहते हैं। जो 180° होती है।
- अक्षांश की कुल संख्या = 181
- अक्षांश की कुल डिग्री = 180°
- अक्षांश पर कुल व्रतो की संख्या = 179
देशांतर रेखाएँ- उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को जोड़ने वाली काल्पनिक अर्द्ध व्रत रेखा को देशांतर रेखाएँ कहते हैं। जो 360° होती है।
भारत की भौगोलिक स्थिति :-
- एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित हैं।
- भारत के कुल राज्य 28 व केंद्रशासित प्रदेश 9 है।
- भारत एक प्रायद्वीप देश हैं।
प्रायद्वीप:- पानी से तीन ओर घिरी हुई भूमि को प्रायद्वीप कहा जाता हैं।
भौगोलिक दृष्टि से भारत का मुख्य भूभाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य फैला है. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है. जो विश्व का कुल क्षेत्रफल 2.4 % हैं। कर्क रेखा इस देश को दो सामान भागों में बाँट देती है।
कर्क रेखा :- उत्तरी गोलार्द्ध में भूमध्य रेखा के समांतर 23°30′ अक्षांश रेखा पर स्थित है। यह पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा है।
भारत में कर्क रेखा पर 8 राज्य हैं गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम से होकर गुज़रती है।
ओर भी पढ़े : Noun, Definition of noun, Types of noun and examples
भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार 2,933 किलोमीटर तथा उत्तर-दक्षिण विस्तार 3,214 किलोमीटर है।
- उत्तर (इंद्रीरा कॉल) से दक्षिण (इन्द्रिरा पॉइंट ) तक है जबकि पूर्व (दिवांग/अरूणाचल प्रदेश) से पश्चिम (गोरमाता/गुजरात) तक है।
- 82°.30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक यमोत्तर माना जाता है।
भारत में 82.5° पूर्वी देशान्तर, जो कि इलाहाबाद के निकट नैनी से गुजरती है, के समय को मानक समय माना गया है।
भारत का मानक GMT से 82.5° पूर्व है , जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है ! अर्थात इंग्लैंड में जब दोपहर का 12 बजे का समय होता है, तब भारत में शाम के 5:30 बजे होते हैं।
भारतीय मानक समय रेखा भारत के 5 राज्य से होकर गुजरती हैं। उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा , आंध्रप्रदेश ।
भारत की कुल स्थलीय सीमा 15,200 किलोमीटर है जबकि समुद्री सीमा 7,516 किलोमीटर है।
भारत की सीमा 7 पड़ोसी देशों पकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, म्यांमार और बांग्लादेश को छूती है।
यदि आपको हमारी पोस्ट पसंद आती है। तो ये पोस्ट अपने दोस्तो को शेयर करें।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...