Vodafone Idea News: बदल गया Vodafone idea का नाम अब Vi के नाम से जानी जाएगी कंपनी


वोडाफोन आइडिया अब हुआ Vi, जानिए नाम के साथ क्या-क्या बदला






Vodafone Idea: विलय के करीब दो साल बाद वोडाफोन आइडिया कंपनी ने अपने नए नाम का एलान कर दिया है। Vodafone Idea को अब vi के नाम से जाना जाएगा। वी आई का पूरा नाम वोडाफोन आइडिया लिमिटेड है। बता दें कि साल 2018 के अगस्त में वोडाफोन और आइडिया का विलय हुआ था लेकिन अब अभी तक दोनों कंपनियों को उनके नाम से ही चलाया जा रहा था।

वोडाफोन-आइडिया विलय अगले साल तक पूरा होगा, बन जाएगी देश की सबसे बड़ी कंपनी




नए नाम की घोषणा को लेकर सीईओ रविन्द्र ताक्कर ने कहा, 'दो ब्रांडों का एकीकरण दुनिया में सबसे बड़े दूरसंचार एकीकरण की परिणति है। यह एक नई शुरुआत का समय है'। इस घोषणा से ठीक पहले आज सुबह वोडाफोन आइडिया के शेयर में 10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। नए नाम की घोषणा के साथ कंपनी ने अपने टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नहीं किए हैं लेकिन कीमतें बढ़ाने को लेकर इशारा जरूर किया है। 

बता दें कि हाल ही में वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने समायोजित सकल आय (एजीआर) के बकाये को चुकाने के लिए दस साल का वक्त दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक एजीआर का 10 फीसदी कंपनी को चालू वित्त वर्ष में और शेष का भुगतान 10 किस्तों में अगले 10 साल में करना होगा। बता दें कि वोडाफोन आइडिया पर 58,000 करोड़ रुपये से अधिक का एजीआर बकाया है। इसमें से कंपनी ने 7,854 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने अपने नए नाम वोडाफोन आइडिया (VI) का एलान कर दिया है। साथ ही कंपनी ने अपनी पंचलाइन को भी बदलकर टूगेदर फॉर टुमौरो (Together For Tomorrow) कर दिया है। बता दें कि साल 2018 में वोडाफोन आइडिया का विलय हुआ था और तब से एक कंपनी होने के बाद भी वोडाफोन और आइडिया के अलग-अलग नाम से कारोबार चल रहा था। तो आइए जानते हैं नाम बदलने के साथ ही प्लान और कस्टमर केयर नंबर आदि को लेकर कोई बदलाव हुआ है या नहीं...


नाम बदलने के साथ ही वोडाफोन आइडिया और आइडिया की वेबसाइट का डोमेन अब https://www.myvi.in/ हो गया है। दोनों कंपनियों की वेबसाइट एक ही होने को लेकर अमर उजाला ने 25 जून 2020 को अपने पाठकों को जानकारी दी थी, वहीं अब कंपनी ने इस पर मुहर लगा दिया है।

कंपनी ने नाम बदलने के बाद प्लान आदि को लेकर कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। अब यदि आपको वोडाफोन या आइडिया का कोई रिचार्ज करना है तो आपको https://www.myvi.in/ पर ही जाना होगा या फिर गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर से myvi एप डाउनलोड करना होगा, हालांकि नए नाम से यह एप फिलहाल स्टोर पर मौजूद नहीं है।

वहीं सिम के नाम और नंबर को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके अलावा जो सुविधाएं आपको माय वोडाफोन एप में मिल रही थीं, वे सभी सुविधाएं आपको मायवी एप पर मिलेंगी। बैलेंस चेक करने से लेकर रिचार्ज करने तक का काम आप मायवी एप से कर सकते हैं।



प्लान की कीमतों को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कंपनी ने यह जरूर कहा है कि टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करना जरूरी है। आइडिया और वोडाफोन दोनों के ग्राहक अब customercare@vodafoneidea.com, 9654297000 (व्हाट्सएप) और 198 पर कस्टमर केयर से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग कस्टमर केयर नंबर्स हैं जिन्हें आप वोडाफोन आइडिया की नई वेबसाइट https://www.myvi.in/help-support/vi-customer-care-number से प्राप्त कर सकते हैं।




Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online