Whatsapp Advanced Features : जल्द ही Whatsapp में मिलेंगे ये 5 अडवांस फीचर्स, जिनकी यूजर्स कर रहे हैं लंबे समय से मांग - Wikipedia Hindi

Whatsapp Advanced Features : अगर आप भी व्हट्सएप यूजर्स हैं तो जल्द ही आपको Whatsapp की ओर से 5 एडवांस फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो आपके Whatsapp चलाने को ओर भी रोमांचिक कर देंगे। पिछले लंबे समय से Whatsapp में मल्टी डिवाईस सपोर्ट फीचर्स की डिमांड की जा रही थी, जिसे Whatsapp टीम द्वारा अपडेट कर दिया है, जल्द ही आप अपने व्हट्सएप को मल्टी-डिवाइस में अपरेट कर सकेंगे। आज इस पोस्ट में आपको हम Whatsapp द्वारा जल्द ही लांच किए जाने वाले पांच अपकमिंग फीचर्स के बारे में बताने वाले हैं..

 

Whatsapp Advanced Features


दोस्तों Whatsapp अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाने के लिए नए-नए फीचर्स जारी कर रहा है, ताकि उनके यूजर्स को हर सुविधा एक ही प्लेटफार्म पर मिले। Facebook के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म Whatsapp ने हाल ही में कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिनमें डिसअपीयरिंग मैसेज, डिलीट इन बल्क, शॉपिंग और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा Whatsapp द्वारा मनी ट्रांसफर वाले फीचर्स भी लांच किए हैं ताकि आपको बैंकिंग में असानी हो। लेकिन आज हम आने वाले दिनों में पेश किए जाने वाले 5 फीचर्स के बारे में जानते हैं....

1. रीड लेटर (Read Later)


Whatsapp रीड लेटर फीचर कथित रूप से मौजूदा आर्काइव्ड चैट फीचर को रिप्लेस करेगा। फीचर लंबे समय तक अफवाह में रहे वैकेशन मोड के समान काम करेगा। एक बार चैट के लिए फीचर सक्षम हो जाने के बाद, आपको चुनिंदा कॉन्टैक्ट से मैसेज या कॉल नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे। जब भी आवश्यकता हो आप चैट के लिए विकल्प को इनेबल या डिसेबल कर सकेंगे। आर्काइव्ड चैट फीचर के विपरीत, रीड लेटर फीचर, जब कोई सिलेक्टेड कॉन्टैक्ट मैसेज भेजेगा, तो यूजर को नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। ये भी पढ़े.... Whatsapp पर डिलीट किए मैसेज कैसे पढ़े - Wikipedia Hindi

2. म्यूट वीडियो बिफोर सेंडिंग (Mute videos before sending)


यह एक महत्वपूर्ण फीचर है जिसपर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म काम कर रहा है। सबसे पहले इस फीचर को WABetaInfo द्वारा देखा गया था। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फीचर आपको Instagram और twitter सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के समान कॉन्टैक्ट में भेजने से पहले वीडियो म्यूट करने की अनुमति देगा। वर्तमान में इस सुविधा की टेस्टिंग की जा रही है और इसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ये भी पढें.... WhatsApp Banking क्या है? व्हट्सएप बैकिंग कैसे करें? जानिए पूरी जानकारी - Wikipedia Hindi

3. रिपोर्ट टू वॉट्सऐप (Report to WhatsApp)


यह भी एक महत्वपूर्ण फीचर है, जिस पर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अभी काम कर रहा है। इस फीचर के मिल जाने के बाद, यूजर संवेदनशील या अनवांटेड मैसेज भेजने वाले Whatsapp कॉन्टैक्ट की रिपोर्ट कर सकेगा। कहा जा रहा है कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जल्द ही रिपोर्ट-टू-वॉट्सऐप ऑप्शन को जारी करेगी, जिससे यूजर्स के लिए किसी कॉन्टैक्ट की रिपोर्ट करना आसान हो सके। ये भी पढ़े.... WhatsApp पर गलती से भी ना करें ये 10 काम - Wikipedia Hindi

4 मल्टी-डिवाइस सपोर्ट (Multi-device support)


कई महीनों से इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट फीचर टेस्टिंग के अंतिम चरण में है और बहुत जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होने वाला है। यह फीचर इस समय और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हम घर से काम कर रहे हैं और कई डिवाइसेस से कनेक्टेड हैं ताकि सहकर्मियों के साथ नियमित संपर्क बना रहे और अपना रोजमर्रा का काम कर सकें। ये भी पढ़े..... Instagram पर Followers बढ़ाने के 11 आसान तरीके - Wikipedia Hindi

5. एडवांस्ड वॉलपेपर (Advanced Wallpaper)


अभी Whatsapp आपको वॉलपेपर बदलने की अनुमति देता है और इसे सभी कॉन्टैक्ट के लिए बनाए रखा जाता है। एडवांस्ड वॉलपेपर ऑप्शन के साथ, यूजर्स किसी कॉन्टैक्ट के लिए एक स्पेसिफिक वॉलपेपर का चयन करने में सक्षम होंगे। वर्तमान में यह सुविधा डेवलपमेंट फेज में है और बहुत जल्द सभी यूजर्स के लिए इसे जारी किया जाएगा। ये भी पढ़े.... WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

दोस्तों ये पांच ऐसे फीचर्स हैं, जो आपके Whatsapp चलाने के एक्सपीरियंस को ओर भी मजेदार बना देंगे और आप असानी के साथ Whatsapp पर मल्टी डिवाइस में चला पाएंगे। इसके अलावा आपको अच्छे वॉलपेपर भी मिलेंगे, आप किसी अननॉन या गलत मैसेज करने वाले व्यक्ति को रिपोर्ट भी कर सकेंगे।

उम्मीद करतें हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी, अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगे तो कृप्या इसे आगे जरूर शेयर करें। 


आपके पढ़ने के लिए लिखे लेख...

1. Tiktok Pro क्या है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लिंक क्या है - Wikipedia Hindi

2. Changa App क्या है? जानिए कैसे करें इस्तेमाल - Wikipedia Hindi

3. Roposo App क्या है? इसे किसने बनाया है? Wikipedia Hindi

4. Chingari App क्या है? इसे किसने बनाया है? हिंदी में - Wikipedia Hindi

5. ShareChat App क्या हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करें? Wikipedia Hindi

6. Moj App क्या है? किसने बनाया और क्या है इसकी खासियत - Wikipedia Hindi

7. घर बैठे 25 लाख रूपए तक का ऑनलाइन आधार लोन कैसे अप्लाई करें? Aadhar Loan Apply Online - Wikipedia Hindi

8. EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

9. घर बैठे महिलाओं के लिए कमाई के 7 तरीके - Wikipedia Hindi

10. पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें - Wikipedia Hindi

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online