1 जनवरी को बदलने वाले हैं ये 5 नियम, जानिए क्या होग असर - Wikipedia Hindi
साल 2020 खत्म होने को हैं और 2021 के आगमन को लेकर हर कोई बेताब है। जहां 2021 आपके लिए खुशियां लेकर आएगा तो वहीं 1 जनवरी से कुछ बदलाव होने वाले हैं, जो आपके जीवन पर बेहद असर डालेंगे। 1 जनवरी से कई पर्सनल फाइनेंस से जुड़े बदलावों सहित चार पहिया वाहनों के लिए FASTags अनिवार्य हो जाएगा। जिसका आपके रोजना जीवन पर काफी असर पड़ेगा।
1 जनवरी 2021 को होने वाले बदलाव के साथ क्या कुछ बदलने वाला है। ये जानने के लिए आप जहां पढ़ रहे हैं। जहां आपको हर जानकारी सही सही दी जाती है ताकि बाद में आपको किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। तो आईए दोस्तों जानते हैं कि 1 जनवरी 2021 से कौन से 5 बदलाव होने वाले हैं......
◆ चार पहिया वाहनों के लिए FASTags अनिवार्य
भारत सरकार द्वारा 1 जनवरी 2021 से हर चार पहिया वाहन के लिए Fastags अनिवार्य कर दिया है। दिसंबर 2017 से पहले बेचे जाने वाले चार पहिया वाहनों के लिए और थर्ड पार्टी वाहन बीमा खरीदने के लिए FASTags को अनिवार्य कर दिया है। जनवरी 2021 से प्रभावी होने के साथ दिसंबर 2017 से पहले बेचे जाने वाले चार पहिया वाहनों या एम और एन श्रेणी के मोटर वाहनों के लिए FASTag अनिवार्य होगा। केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के अनुसार, 2017 से FASTag को पहले से ही नए चार पहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य कर दिया गया था।
◆ कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट की लिमिट में वृद्धि
1 जनवरी से कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट की लिमिट में वृद्धि हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट और कार्ड (और UPI) पर ई-मैंडेट्स की सीमा बढ़ाकर 2,000 रुपये से 5,000 रुपये करने की घोषणा की है। सुरक्षित तरीके से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय बैंक ने 1 जनवरी 2021 से इसे प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है।
◆ चेक पेमेंट सिस्टम से पॉजिटिव पेमेंट सिस्टम
बैंकिंग धोखाधड़ी की जांच करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने 1 जनवरी, 2021 से चेक के लिए 'सकारात्मक वेतन प्रणाली' शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, बैंक 5 लाख और उससे अधिक की राशि के चेक के मामले में इसे अनिवार्य बनाने पर विचार कर सकते हैं। पॉजिटिव पेमेंट सिस्टम के तहत, चेक जारी करने वाले को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के माध्यम से उस चेक की कुछ न्यूनतम जानकारी जैसे लाभार्थी का नाम, भुगतानकर्ता, राशि, बैंक को देय करना होगा। भुगतान के लिए चेक प्रस्तुत किए जाने से पहले इन विवरणों को क्रॉस-चेक किया जाएगा।
◆ तीन महीने पर माल और सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न फाइलिंग सुविधा
लगभग 94 लाख छोटे व्यवसाय त्रैमासिक माल और सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न फाइलिंग सुविधा के तहत आएंगे। 5 करोड़ रुपये तक की बिक्री वाली इन फर्मों को जनवरी 2021 से नई व्यवस्था में तिमाही में सभी लेनदेन का सारांश दिखाते हुए केवल चार रिटर्न दाखिल करने होंगे।
◆ कार की कीमतों में बढ़ोतरी
वाहन की कीमत ने साल से बढ़ जाएंगी। एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में बढ़ोतरी को लेकर बयान दिया था। महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने भी कहा कि वह बढ़ती इनपुट लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए जनवरी से यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की अपनी पूरी श्रृंखला की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। 1 जनवरी से प्रभावी कंपनी अपने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों की रेंज की कीमत में वृद्धि करेंगी।
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। 1 जनवरी हो होने वाले ये 5 बदलाव आपकी जिंदगी में कितना बदलाव लाने वाले हैं, ये तो आप समझ गए होंगे। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगे तो कृप्या पोस्ट को आगे जरूर शेयर करें।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...