Blog Par Traphic Kaise Badhaye (9 Simple Traike) 2021
क्या आप अपने ब्लॉग को grow करना चाहते हैं ? क्या सभी प्रयास करने के बाद भी ट्रैफिक नहीं आ रहा ? और क्या आप वो कारगर तरीके जानना चाहते हैं जो 100% work करते हैं ?
अगर आपका जवाब है हाँ , तो आज आप वो 8 तरीके जानेगे , जिसके बाद आपका ब्लॉग तेजी से ग्रो करेगा। वैसे मैं आपको बता दूँ कि Blog par traffic lane ke हजारो तरीके हैं , जिसका आज pro ब्लॉगर यूज़ भी कर रहे हैं।
मैं जनता हूँ कि आप अब ये सोच रहे होंगे कि अगर ट्रैफिक लाने के हजारो तरीके हैं तो मैं आपको सिर्फ 8 तरीके ही क्यों बता रहा हूँ। इसका भी एक कारण हैं कि ये जो मैं आपको तरीके बता रहा हूँ ये Basic हैं और 100% important है और working भी हैं।
ज्यादातर न्यू ब्लॉगर इन में से कुछ ही तरीको पर काम करते हैं, जिसके चलते 100 से भी ज्यादा पोस्ट लिखने के बाद उनके ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं आ पाता , अगर आपका भी यही हाल हैं तो घबराये नहीं क्योकि आज आपकी सभी समस्या हल हो जाएगी।
तो चलिए जानते हैं फिर वो तरीके जो बहुत important हैं…..
ब्लॉग पर ट्रैफिक बढ़ाने के 9 तरीके
वैसे तो अपने बहुत सारे ब्लॉग पढ़े होंगे, जिस पर How to increase blog traffic के बारे लिखा होगा और कही तरीके भी बताये होंगे। मुझे पता हैं आप वही तरीको को बार-बार पढ़कर तंग भी हो चुके होंगे। लेकिन आज मैं आपको केवल तरीके ही नहीं बल्कि उसके साथ उसकी importance और उसको कैसे यूज़ करना हैं , वो भी बताऊँगा।
तो चलिए फिर जानते हैं……
1) User Friendly Design
Importance : ब्लॉग्गिंग की शुरुआत में हमारे लिए सबसे जरूरी हैं एक प्रोफेशनल दिखने वाला ब्लॉग डिज़ाइन तैयार करना। इसका जिक्र मैंने अपनी पिछली पोस्ट ब्लॉग्गिंग की शुरुआत कैसे करे में भी किया था।
शयद आपको पता नहीं होगा कि इंसान किसी भी चीज को सबसे पहले उसके looks से जज करता हैं, और ये बात प्रोफेशनल ब्लॉगर बड़ी अच्छी तरह ये जानते हैं।
एक study में ये भी बताया गया है कि 38% विजिटर आपके ब्लॉग को बिना पढ़े इसी लिए छोड़ देते हैं क्योकि उसका डिज़ाइन attratctive नहीं होता हैं. इसी लिए अपने ब्लॉग को यूजर फ्रेंडली जरूर बनाये।
ब्लॉग के डिज़ाइन को यूजर फ्रेंडली कैसे बनाये? :-
- फ़ास्ट लोडिंग थीम जैसे GeneratePress या Astra का यूज़ करे।
- ब्लॉग डिज़ाइन को simple और आसान बनाये।
- ब्लॉग पर unwanted लिंक को शो ना करे।
- ब्लॉग पर जरूरत से ज्यादा ads न दिखाए।
- ब्लॉग के सभी पेज और केटेगरी के लिंक को navigation menu में जरूर add करे। ता जो यूजर को उन तक पहूँचने में आसानी हो।
- ब्लॉग पर बहुत ज्यादा color यूज़ ना करे, बल्कि अपने main 1-2 colors को ही यूज़ करे।
- ब्लॉग के sidebar में लेटेस्ट पोस्ट का ऑप्शन का उसे करे ता जो यूजर किसी भी पोस्ट को मिस ना करे। इस से आपका bounce rate कम होगा।
2) Proper Keyword Research Kare
Importance : अगर आपने अपने ब्लॉग को बढ़िया डिज़ाइन कर लिया हैं तो इसके बाद आपको पोस्ट लिखने पर फोकस करना हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप जिस टॉपिक पर पोस्ट लिखना चाहते हैं उस पर पूरी कीवर्ड रिसर्च करे।
क्योकि जिस टॉपिक पर आप पोस्ट लिखने जा रहे हैं, जिस को कोई सर्च नहीं करता तो आपकी पूरी मेहनत पानी में जाने वाली है और ट्रैफिक तो आप बहुत ही जाओ।
अगर आप कीवर्ड रिसर्च के बारे में अच्छी तरह से जानना चाहते हैं कि हमारी पोस्ट कीवर्ड रिसर्च क्या हैं , को जरूर पढ़े…
कीवर्ड रिसर्च कैसे करे :-
- खुद गूगल पर टॉपिक को सर्च करे और उसके रिलेटेड पोस्ट देखे।
- Google search suggestion भी आपको कीवर्ड सर्च करने में मदद करता हैं।
- Free कीवर्ड रिसर्च टूल जैसे keyword planner और Ubersuggest का यूज़ करे।
- Advance SEO टूल जैसे Semrush और KW Finder का use करे, इस से आपको एडवांस कीवर्ड रिसर्च करने में मदद मिलेगी।
- हमेशा long tail कीवर्ड पर ही पोस्ट लिखने का प्रियस करे।
- उन कीवर्ड को ही सेलेक्ट करे जिसकी सर्च value ज्यादा हो पर कम्पटीशन कम से कम हो।
3) High Quality Content
Imprtance : किसी भी ब्लॉगर के पास सबसे जरूरी उसका कंटेंट ही होता हैं। अगर आप अपने competition को पीछे छोड़ना चाहते तो आपको अपने कंटेंट को high quality रखना होगा।
ब्लॉग की रैंकिंग के लिए bounce rate और returning यूजर बहुत ही महत्व रखते हैं। जितने ज्यादा यूजर आपके ब्लॉग पर दुबारा विजिट करते हैं, तो गूगल को ये सन्देश जाता हैं कि इस ब्लॉग पर बढ़िया high quality content हैं।
अगर आपका कंटेंट ही बढ़िया नहीं हैं तो यूजर आपके ब्लॉग पर दुबारा विजिट नहीं करेंगे, जिस से daily आपके विजिटर काम होने लग जायँगे।
इसी लिए सबसे ज्यादा ध्यान अपने कंटेंट पर ही लगाये। निचे मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि…..
ब्लॉग पर high quality content कैसे लिखे ?
- सबसे पहले टॉपिक पर पूरी रिसर्च करे और ज्यादा से ज्यादा डाटा इकठा करे।
- कंटेंट में बड़े-बड़े paragraph लिखने से बचे और कंटेंट को short पैराग्राफ में लिखे।
- कंटेंट में H1-H6 heading का यूज़ करे ता जो यूजर आपके कंटेंट को अच्छे से समझ सके।
- कंटेंट में फोटो और infographic का यूज़ जरूर करे।
- कंटेंट में सही और पूरी जानकारी दे।
- ज्यादा word लिखने के चक्कर में कंटेंट को बोरिंग मत बनाये।
- कंटेंट को बिलकुल वैसे ही लिखे जैसे हम किसी को face-to-face समझाते हैं।
- कंटेंट में conversion टोन वाले वर्ड जैसे मैं, हम और आप का यूज़ करे।
4) Social Media का सही इस्तेमाल करे
Importance : देखिये ट्रैफिक सिर्फ गूगल पर ही नहीं है, बल्कि ओर भी कई ऐसे प्लेटफार्म है यहाँ हर दिन करोड़ो लोग विजिट करते है एक दिन में। ऐसे प्लेटफार्म को सोशल मीडिया कहते हैं।
आज बहुत बड़े-बड़े सोशल मीडिया जैसे facebook, instagram और twitter पर हर दिन करोड़ो लोग विजिट करते हैं। example के तोर पर फेसबुक को 200 करोड़ लोग यूज़ कर रहे हैं। ऐसे में आपको इन सोशल मीडिया पर भी ध्यान देना होगा हैं।
निचे मैं आपको बनाने जा रहा हूँ सोशल मीडिया से कैसे ट्रैफिक लाया जा सकता हैं….
Social Media से ट्रैफिक कैसे लाये ?
- सबसे पहले सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाये।
- अपने ब्लॉग के रिलेटेड एक पेज बनाये।
- पेज पर डेली पोस्ट डालना शुरू करे, जिस से लोग आपके पेज पर विजिट करने शुरू कर देंगे।
- अपने ब्लॉग के हर पोस्ट को इन पेजो पर शेयर जरूर करे।
- अपने ब्लॉग के टॉपिक के रिलेटेड लोगो को ढूंढे और उनके हर सवालो का जवाब दे।
- सोशल मीडिया प्रोफाइल और पेज पर ब्लॉग के लिंक को ऐड जरूर करे।
- सोशल मीडिया पर लोगो का दिल जितने की कोशिश करे। मतलब trust build करे यही ट्रस्ट लोगो को आपके पोस्ट पर कमेंट और आपके पोस्ट को शेयर करने के लिए सबसे ज्यादा काम आता हैं।
5) Guest Post से बढ़ाये ट्रैफिक
Importance : क्या आपको पता हैं गेस्ट पोस्ट से केवल आपके ब्लॉग को एक do-follow ही नहीं बल्कि काफी सारा ट्रैफिक भी मिल सकता हैं। ज्यादा लोगो का यही कहना है कि guest post से ब्लॉग को रैंक होने में मदद मिलती हैं।
लेकिन अगर आप गेस्ट पोस्ट का सही इस्तेमाल करते हैं तो आपको quality ट्रैफिक मिलेगा। क्योकि शुरुआत में चाहे आप कितना भी बढ़िया पोस्ट लिख दो , वो रैंक करने में समह तो लगता ही हैं। ऐसे में आपके पास एक ऑप्शन होता हैं गेस्ट पोस्ट का।
जिसका सही इस्तेमाल निचे बताया गया हैं….
सही तरीके से Guest Post कैसे करे ?
- सबसे पहले अपने निचे के रिलेटेड ब्लॉग सर्च करे। जिसके लिए your keyword “guest post” सर्च करे।
- अब ऐसे ब्लॉग ढूंढे जिसका मंथली ट्रैफिक लाखो में हो।
- Guest post के लिए high सर्च वाला ही कीवर्ड सेलेक्ट करे। जिस पर ट्रैफिक ज्यादा हो पर कम्पटीशन कम हो।
- Guest पोस्ट वाला कंटेंट high quality + बढ़िया तरीके से लिखा होना चाहिए क्योकि इस से आपकी बढ़िया इमेज बनेगी और लोग आपके ब्लॉग पर विजिट करना पसंद करेंगे।
- पोस्ट के बीच में अपने ब्लॉग के बारे में बताना मत भूले।
6) अपने ब्लॉग पर Blog list वाली पोस्ट पब्लिश करे
Importance : अगर बहुत कम लोग आपके ब्लॉग के बारे में जानते हैं तो गबराये नहीं इसके लिए भी एक बढ़िया solution हैं – Blog Listing . जिसका इस्तेमाल कई ब्लॉगर कर रहे हैं, जिसका फाइदा उनको मिल रहा।
Blog listing में आपको एक पोस्ट पब्लिश करना होता हैं अपने ब्लॉग पर , जिसमे आपको दूसरे ब्लॉगरो के ब्लॉग की लिंक और उनके नाम के साथ ऐड करना होता हैं और सभी को एक do-follow लिंक देना होता हैं।
अब do-follow लिंक किसे नहीं चाइये ? इस के चक्कर में लोग आपके ब्लॉग में अपना ब्लॉग ऐड कराने के लिए उतावले होते हैं, जिस से लोगो में आपके ब्लॉग की पॉपुलैरिटी बढ़ जाती हैं।
Blog Listing Post कैसे पब्लिश करे ?
- सबसे पहले Google Doc की मदद से एक फॉर्म बनाये, जिसमे blogger name, Blog URL, Blog Age, Blog Description के फील्ड को ऐड करे।
- अब हर सोशल मीडिया के पेज और ग्रुप में ये पोस्ट करे कि आप अपने ब्लॉग में एक Blog Listing पोस्ट पब्लिश करने जा रहे ,जिसमे सबको एक dofollow backlink मिलेगा।
- साथ में उस form का लिंक भी दे , जिसमे लोग अपने ब्लॉग की जानकारी भरेंगे।
- अब आपको Google Docs में ब्लोग्स की एक लिस्ट मिल जाएगी, जिसे आप अपनी पोस्ट में पब्लिश कर दे।
7) Join Forums & Q&A Websites
Importance : जिस niche पर आपका ब्लॉग हैं, उसके रिलेटेड जितने भी forums है उनको ज्वाइन करे, क्योकि इन फोरम पर वही लोग ज्वाइन करते हैं जिनको उन niche (टॉपिक ) के रिलेटेड प्रोब्लेम्स है। ऐसे में आपको यहाँ अच्छा और targeted ट्रैफिक मिलेगा।
उसके इलावा कुछ बड़ी-बड़ी वेबसाइट हैं जैसे Quora, जिस पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा होता हैं और वहा सिर्फ Question answer किये जाते हैं, आप यहाँ अपना अकाउंट जरूर बनाये और रेगुलर लोगो के सवालो का जवाब देते हैं।
Forum वेबसाइट से ट्रैफिक कैसे लाये ?
- सबसे पहले forums वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाये।
- इन वेबसाइट पर daily एक्टिव रहे।
- अपने ब्लॉग टॉपिक के रिलेटेड question को ढूंढे और एक-एक करके सभी के answer देते रहे।
- लोगो को आंसर देते वक्त अपने ब्लॉग पोस्ट का लिंक जरूर add करे जो उस question के रिलेटेड हो।
- सवालो का जवाब पूरी और सही इनफार्मेशन के साथ दे।
- Quora पर लाखो लोग डेली विजिट करते हैं, इस लिए Quora पर अपने follower बढ़ाये।
8) Build Trust
Importance : ब्लॉग हो या कोई भी बिसनेस अगर लोगो का उस पर ट्रस्ट नहीं हैं तो वो कभी successful नहीं होता। ट्रैफिक चाहे आपके ब्लॉग पर कम हो, लेकिन अगर आप पर या आपके ब्लॉग पर लोगो का विश्वाश ज्यादा हैं, तो आप मानेगे नहीं आप दूसरे ज्यादा ट्रैफिक वाले ब्लॉग से कही ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।
क्योकि लोग कोई भी चीज खरीदने से पहले 100 बार सोचते हैं लेकिन अगर लोग आप पर ट्रिस्ट करते हैं तो वह आपकी बात पर बिना सोचे विश्वाश कर लेते हैं।
ऐसे में आप affiliate marketing से अच्छे खासे पैसे earn कर सकते हैं… जरूरी नहीं आपको सिर्फ adsense से ही पैसे कमाने हैं, ब्लॉग से पैसे कमाने के तरीके और भी बहुत सारे हैं ?
तो चलिए फिर जानते हैं…
लोगो में Trust Build कैसे करे ?
- सबसे पहले ब्लॉग का डिज़ाइन प्रोफेशनल बनाये।
- फिर पोस्ट चाहे कम लिखे पर जब भी लिखे High Quality लिखे।
- पोस्ट में हमेशा real problems का real solution दे।
- लोगो के comments का रिप्लाई जरूर दे।
- सोशल मीडिया पर लोगो की समस्या को जाने और उनका solution उन्हें जरूर दे।
- अपने हर विजिटर को हमेशा respect दे चाहे वो आपको कितना भी बुरा बोले।
- अपने काम में एक्सपर्ट बने तभी लोग आप पर trust करना शुरू करेंगे।
Conclusion :
ऊपर जो मैंने बताया कि ब्लॉग पर ट्रैफिक कैसे बढ़ाये, ये तरीके बेसिक है मतलब कि अगर आप ब्लॉगर है तो इन्हे आप ignore नहीं कर सकते। क्योकि आज जितने भी लोग ब्लॉग्गिंग में fail हो रहे , उनके fail होने का यही रीज़न हैं कि वह सिर्फ पोस्ट लिखते हैं और wait करते हैं कि कब उनके ब्लॉग पर ट्रैफिक आये और वो earn करे।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...