UP Board Solutions for Class 12 English Prose Chapter 1 A Girl with a Basket
Up board class 12 english solution
पाठ का हिन्दी अनुवाद क
(1) Thad left …………… and reports.
दिल्ली से मैं हिमालय पर्वत की पहाड़ियों को देखने के लिए चला। मैं बरेली तक रेलगाड़ी से गया और रानीखेत तक कार से। रानीखेत अंग्रेजों की पुरानी सैनिक पहाड़ी है जो 6000 फुट लम्बी पर्वत-श्रृंखलाओं पर स्थित है और इसके सामने 120 मील लम्बा बर्फ से ढका हिमालय का भू-भाग है। रेलगाड़ी धीमी गति से जा रही थी और यह रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकी। गाड़ी के रुकने के प्रत्येक स्थान पर मैं अपने डिब्बे का दरवाजा खोलता था और प्लेटफॉर्म पर घूमता था। प्लेटफॉर्म लोगों की भीड़ से भरे हुए थे जिनमें सभी प्रकार के व्यक्ति सिख, मुसलमान, हिन्दु, सिपाही, व्यापारी, पुजारी, कुली, भिखारी और फेरी वाले थे। लगभग प्रत्येक व्यक्ति नंगे पैरों था और ढीले सफेद कपड़े पहने हुए था। तीन व्यक्तियों से बात करने पर मुझे एक ऐसा व्यक्ति मिला जो अंग्रेजी बोल सके। मैं सांसारिक मामलों पर प्रत्येक बड़े-से-बड़े विषय पर तथा प्रतिदिन के समाचारों पर बातचीत करता था। इस प्रकार मैं देश के लोगों की भावनाओं को जानने का प्रयत्न कर रहा था और सरकारी व्यवहार तथा खबरों के विरुद्ध मत को परखता था।
(2) The route lay …………… drab walls.
रास्ता भारत के सर्वाधिक उपजाऊ क्षेत्रों में से एक क्षेत्र में होकर जाता था। यह ऊपरी गंगा नदी का मैदान था जो समुद्र स्तर से लगभग एक हजार फीट की ऊँचाई पर था, किन्तु गर्म था। गंगा भूरी मिट्टी से भरी हुई, बाढ़ के पानी से उमड़ी हुई थी और उसके बहाव ने हजारों एकड़ धान के खेतों को डुबो रखा था। इसके उत्तर में जंगल थे, जिनमें मनुष्य के सिर से ऊँची-ऊँची घास फैली हुई थी और कहीं-कहीं पेड़ों तथा झाड़ियों के
झुरमुट थे जिनमें चीते, हाथी, अजगर और जहरीले साँपों के घर थे और सभी स्थानों पर समतल धरती आसमान को छूती हुई दिखाई देती थी, किन्तु कहीं पवित्र बरगद के पेड़ या पाखड़ के पेड़ों की कतारें थीं, जिनका आकार मोटे मुड़े हुए तनों वाले (elm) वृक्षों के समान था। दक्षिण-पश्चिम की ओर से गर्म नम हवा बह रही थी। स्टेशनों पर कुछ नर बन्दर तथा कुछ मादा बन्दर जिनसे उनके बच्चे चिपटे हुए थे और पेड़ पर चढ़े हुए थे, पेड़ों पर भोजन की तलाश में झूल रहे थे। जिन गाँवों में से हम गुजरे उनकी दीवारें पानी तथा गोबर मिली हुई मिट्टी की बनी थीं। उनकी नुकीली छतों पर छप्पर पड़े हुए थे और घास के गट्ठर उन बाँसों से बँधे हुए थे, जो ढालदार बल्लियों के ढाँचे पर फैले हुए थे। उस दिन कद्दू की बेलों पर, जो उन पर फैली हुई थीं, फल थे और ये बेलें नीरस दीवारों पर रंग-बिरंगी धारियों में फैली हुई थीं।
(3) At one station …………… tuned the streets.
एक स्टेशन पर लोगों से बातचीत करने के मेरे कार्यक्रम में रुकावट पड़ गई। ज्योंही मैं नीचे उतरा, छोटे बच्चों का एक समूह मेरे चारों ओर इकट्ठा हो गया। ये हाथ से बुनी हुई, सरकण्डे की साधारण रूप और आकार की टोकरियाँ बेच रहे थे। उन्होंने उन टोकरियों को अपने हाथों में ऊँचा पकड़ रखा था और जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। मैं उनके शब्दों को नहीं समझ सका, किन्तु उनके शब्द मुझे उनकी इच्छा ठीक ही व्यक्त कर रहे थे।
ये शरणार्थी बच्चे थे। जब भारत और पाकिस्तान के विभाजन का आदेश हुआ, तो लाखों लोगों को विवश होकर अपने पूर्वजों के बसाये हुए मकानों और सामान को उठाना पड़ा। नब्बे लाख लोगों ने पाकिस्तान छोड़ा
और धार्मिक भय के पागलपन से भारत आए। वहाँ से चलते समय वे बहुत गरीब व्यक्ति थे और जब उन्होंने अपनी लम्बी पैदल यात्री की तब वे और अधिक गरीब हो गए, क्योंकि उनके पास थोड़ा-सा भोजन और थोड़ा-सा सामान था। शीघ्र ही उनका भोजन समाप्त हो गया। अपनी यात्रा आरम्भ करने के कुछ ही दिनों बाद वे भूख की कमजोरी के कारण रास्ते में ही गिर गए और जहाँ गिरे वहीं पर मर गए। टोकरी बेचने वाले बच्चे इन शरणार्थियों के पुत्र-पुत्रियाँ थे। वे या उनके माता-पिता या रिश्तेदार नगरों में इकट्ठे हो गए। छोटी-छोटी दुकानें लगाई, छोटी-छोटी वस्तुएँ बनाई और उन्हीं बाजारों में जो पहले ही व्यापारियों से भरे पड़े थे, अपनी जीविका कमाने की कोशिश की। कपड़े या घास का छप्पर-सा बनाकर वे गलियों तथा सड़कों के किनारे रहे।
(4) The peasants …………… had seen,
इन शरणार्थियों में जो किसान थे, वे अपने पूरे जीवन में बहुत थोड़े में ही गुजारा करने के अभ्यस्त थे, क्योंकि एक किसान की सालाना आमदनी औसत 100 डॉलर से अधिक नहीं है। साधारण श्रमिक की औसत आय प्रतिदिन 30 सैण्टे या प्रति सप्ताह दो डॉलर से भी कम थी। दिन भर में उन्हें एक बार भोजन मिलता था जिसमें एक प्याज, एक रोटी, एक कटोरा दाल तथा मट्ठा और शायद बकरी के दूध के पनीर का टुकड़ा होता था। चाय, कॉफी, चर्बी, मिठाइयाँ या मांस बिल्कुल नहीं मिलता था। सौ डॉलर प्रति वर्ष, एक सप्ताह में दो डॉलर भी नहीं होते, फिर इतनी छोटी-सी रकम गरीब लोगों को टोकरियाँ बेचकर कमाना बहुत कठिन है। निःसन्देह यही कारण है कि ये छोटे बच्चे मेरे ऊपर टिड्डी दल के समान टूट पड़े। बच्चों ने मेरे विषय में सोचा कि अमेरिकन होने के नाते मैं अवश्य ही एक धनी ग्राहक होऊँगा।
(5) Tbought one …………… any heart.
कुछ आनों में मैंने एक छोटी टोकरी खरीदी, दूसरी कुछ अधिक पैसों में फल की टोकरी, एक रुपये में एक सुन्दर टोकरी कूड़े के लिए, एक रुपये की एक सुन्दर सिलाई टोकरी, एक-एक या दो-दो आने के कुछ पंखे। मेरे हाथ भर गए और मैंने पचास सैण्ट भी खर्च नहीं किए। बच्चे अपने सामान के विषय में शोर मचाते हुए मेरे निकट आ गए। मैं एक कैदी के समान था, पूरी तरह से घिरा हुआ और हिलने-डुलने में भी असमर्थ। सबसे परिश्रमी तथा जोर देकर अपना माल बेचने वाली नौ वर्ष की एक बालिका ठीक मेरे सामने खड़ी थी। उसके पास एक सुन्दर हैण्डल वाली टोकरी थी और वह इसके लिए डेढ़ रुपया लगभग तीस सैण्ट चाहती थी। वह ईमानदारी से अपने सामान की प्रशंसा करने वाली थी। उसकी आँखों में आँसू थे। वह इस प्रकार अपने सामान की प्रशंसा कर रही थी और ऐसे स्वर में विनती कर रही थी कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में दया जाग्रत हो जाएगी।
(6) Myarms were …………… soul of India,
मेरी दोनों भुजाएँ भरी हुई थीं। दूसरी टोकरी की न आवश्यकता थी और न स्थान था। अपनी टोकरियों तथा पंखों को बाईं भुजा पर साधते हुए मैंने अपने कोट की दाईं जेब में हाथ डाला और मुट्ठीभर रेजगारी निकाली। सम्भवतः कुल 15 सैण्ट होंगे। उसे मैंने टोकरी में रख दिया जिसे उस छोटी लड़की ने प्रार्थना की दृष्टि से मेरे सामने कर रखा था। मैंने उसे यह समझाने की कोशिश की कि मैं टोकरी नहीं खरीद सकता, किन्तु उसे खरीदने के स्थान पर मैं उसे एक उपहार दे रहा हूँ। मैंने तुरन्त अनुभव किया कि मैंने उसके साथ कितना अनुचित किया है। नौ वर्ष के बच्चे ने जो फटे-पुराने कपड़े पहने हुए था और भूख से मरने के निकट था, अपनी ठोड़ी ऊपर उठाई, अपना हाथ टोकरी में डाला और एक स्त्री में जो गौरव तथा लज्जा होती है, उसके साथ मेरा धन मुझे लौटा दिया। अब मैं केवल एक ही कार्य कर सकता था। मैंने टोकरी खरीद ली। उसने अपनी आँखें पोंछी, मुस्कराई और प्लेटफॉर्म से नीचे कूद गई तथा घास-फूस की झोपड़ी की ओर चल दी जिसके सदस्यों को आज रात को कम-से-कम 30 सैण्ट तो मिलेंगे ही।
मैंने यह कहानी प्रधानमन्त्री पं० जवाहरलाल नेहरू को सुनाई। मैंने उन्हें बताया कि यही एक कारण है जिससे मैं भारत से प्यार करने लगा।
मैंने भारत के लोगों को देखा, गाँव में रहने वालों को भी और ऊँचे पद वाले व्यक्तियों को भी, उनमें गौरव, शालीनता एवं उच्च नागरिकता की भावना थी। उनमें स्वतन्त्रता के प्रति बड़ी तीव्र इच्छा थी। इस सुन्दर बच्चे ने, जो गन्दे वातावरण और गरीबी में पैदा हुआ था तथा सही भाषा और आचरण से अनभिज्ञ था, मुझे भारत के लोगों की महान् भावना की झलक दे दी।
Reference, context and explanation for board exam.
(1) At one station …………… their desire. [2009]
Reference: These lines have been taken from the lesson ‘A Girl with a Basket’ written by W.C. Douglas.
Context: The writer was travelling from New Delhi to Ranikhet by train. He describes the scene of a railway station where the train halted.
Explanation: In these lines the writer says that the train stopped at a station. He was disturbed to talk with the people by a group of children who were selling their hand-woven baskets, fans, with simple designs and pattern. These children were of the people who had come from Pakistan after partition. They had no place to live and no business to earn living properly. They hold the baskets high, shouting words I did not know but understood their desire what they wanted.
(2)They were poor …………… where they let. [2012, 14,16] Reference: These lines have been taken from the lesson ‘A Girl with a Basket’ written by W.C. Douglas.
Context : The writer was travelling from New Delhi to Ranikhet. At every stop he alighted and talked with the people on current topics. But at one station he was surrounded by some children selling baskets. These were refugee children.
Explanation : In these lines he is telling about these refugee children. The parents of these refugee children had to come to India at the time of partition due to religious fanaticism. When they started their journey, they were very poor and they had very little food and some other items. But their journey was very long and soon their food was exhausted. Now, they were hungry and became very weak. Due to weakness they fell on the way side and died.
(3) I was a prisoner …………… any heart. [2009, 11,17,18]
Context : At one station the writer was surrounded with many children selling baskets and fans. These were refugee children. The writer liked these baskets very much. He bought a tiny basket, a fruit basket, a waste paper basket, sewing basket and few fans.
Explanation : At one of the stations many children surrounded the writer. They were selling baskets and fans. The writer felt as if he were a prisoner. He could not move because every child was pressing him to purchase his basket. Among these children there was a beautiful girl of nine years. She had a beautiful basket and demanded a rupee and a half for it. She was very sincere but looked very miserable. Everybody would have felt pity on her.
(4)) The people I …………… soul of India. (2015, 16, 17, 18)
Context : Some small children at a station were selling baskets and fans. The writer bought some baskets from them. Now he needed no more basket. At the same time a nine-year old girl pressed him to buy her basket also. But the writer gave her fifteen cents as gratuity. That girl returned it to the writer. The writer was much impressed by her grace and dignity.
Explanation : In these lines the writer sums up his views about Indians. The writer noted that Indians had a high sense of self-respect, dignity and citizenship. They were sincere, honest and hard working. He found these qualities in the people of rural as well as urban areas. The Indians were very anxious for their independence also. Even the poor people were honest. They earned money only by working hard. The little girl was the symbol of all these things.
Short answer type questions
Question 3.
What did the writer do to get a feel of the pulse of the nation? [2013]
(लेखक ने लोगों की भावनाओं को जानने के लिए क्या किया ?)
Or
What did the writer do at every stoppage ? Why?
(प्रत्येक स्टेशन पर लेखक क्या करता था ? क्यों ?)
Answer :
William C. Douglas got down from his compartment at every stoppage. He talked to the people of every class to get a feel of the pulse of the nation.
(गाड़ी के रुकने के प्रत्येक स्थान पर लेखक अपने डिब्बे से उतरता था। वह उनकी भावनाओं को जानने के लिए प्रत्येक वर्ग के लोगों से बातचीत करता था।)
Question 4.
Describe the things and scenes the writer saw on his way from New Delhi to Ranikhet.
(उन वस्तुओं एवं दृश्यों का वर्णन कीजिए जो लेखक ने नई दिल्ली से रानीखेत जाते समय रास्ते में देखे।)
Answer :
On his way from Delhi to Ranikhet the writer saw platforms over-crowded with the people of all castes and trades, the rich plains of Ganga, deep thick forests with wild animals and houses made of mud walls.
(दिल्ली से रानीखेत जाते हुए लेखक ने प्रत्येक जाति तथा प्रत्येक व्यापार के लोगों से भरे प्लेटफॉर्म देखे. गंगा का उपजाऊ मैदान देखा और जंगली जानवरों से भरे हुए घने जंगल देखे तथा मिट्टी की दीवारों से बने मकान देखे।)
Question 6.
Who were these children selling baskets ? What information does the writer give you about them ? [2012, 16, 18]
(टोकरी बेचने वाले बच्चे कौन थे ? उनके विषय में लेखक आपको क्या जानकारी देता है ?)
Answer :
These children selling baskets were refugee children. They were the sons and daughters of the people who were compelled to run away from Pakistan at the time of partition.
(टोकरी बेचने वाले बच्चे थे। वे उन लोगों के बेटे-बेटियाँ थे जिन्हें विभाजन के समय विवश होकर पाकिस्तान से भागना पड़ा।)
Question 7.
What was the pitiable condition (plight) of the refugees ? What were they doing for a living ? (2018)
(शरणार्थियों की दशा कैसी थी ? अपनी आजीविका चलाने के लिए वे क्या कर रहे थे ?)
Answer :
The condition (plight) of refugees was very pitiable. For a living they were making simple articles and selling them in the market.
(शरणार्थियों की दशा बड़ी दयनीय थी। आजीविका चलाने के लिए वे छोटी-छोटी वस्तुएँ बनाते थे और उन्हें बाजार में बेचते थे।)
Question 10.
Why did the refugee children descend like locusts on the writer ?
(शरणार्थी बच्चे लेखक पर टिड्डी दल के समान क्यों टूट पड़े ?) [2015, 18]
Answer :
The refugee children thought that the writer was a rich man. He would buy articles of many children. So they descended on him like locusts.
(शरणार्थी बच्चों ने सोचा कि लेखक एक धनी व्यक्ति है। वह अधिक बच्चों की वस्तुएँ खरीद लेगा। इसलिए वे टिड्डी दल के समान उस पर टूट पड़े।)
Question 14.
What forced the writer to buy the little girl’s basket ? [2012, 18]
(कौन-सी बात ने लेखक को छोटी लड़की की टोकरी खरीदने के लिए विवश कर दिया?)
Answer :
The little girl returned the gratuity given by the writer. So he was forced to buy her basket.
(छोटी लड़की ने लेखक के द्वारा दिए हुए दान को लौटा दिया। अत: लेखक उसकी टोकरी खरीदने के लिए विवश हो गया।)
Question 15.
Why did millions of people leave Pakistan for India ? (2012, 14, 17]
(लाखों व्यक्तियों ने भारत आने के लिए पाकिस्तान क्यों छोड़ा?)
Or
What misery did partition between India and Pakistan cause to the people ? [2016]
(भारत और पाकिस्तान के बीच बँटवारे ने लोगों को किस मुसीबत में डाल दिया ?)
Answer :
At the time of partition millions of people left Pakistan for India due to fear of religious fanaticism. They became homeless and penniless.
(विभाजन के समय लाखों व्यक्तियों ने धर्मान्धता के कारण भारत आने के लिए पाकिस्तान को छोड़ दिया। वे बिना घरबार के और बिना पैसे के हो गए।)
Question 16.
Why did the writer fall in love with India 3 [2013, 18]
(लेखक भारत से प्रेम क्यों करने लगा ?)
Answer :
The writer found that the people of India were proud and gracious even in poverty. This was the reason he loved India.
(लेखक ने पाया कि भारत के लोग गरीबी में भी स्वाभिमान और शालीनता से भरपूर हैं। यही कारण था कि वह भारत से प्रेम करता था।)
Question 17.
What did the writer think about the people of India ? What picture of our country and the people as a whole did he carry back in his mind ? [2013]
(लेखक ने भारत के लोगों के विषय में क्या सोचा ? वह हमारे देश एवं देश के लोगों की अपने मस्तिष्क में क्या छवि लेकर गया ?)
Or
What does the writer W. C. Douglas say in praise of the people of India ? (2011)
(भारत के लोगों की प्रशंसा के विषय में लेखक डगलस क्या कहते हैं ?)
Answer :
The writer thought that the people of India were self-respecting and very gentle. They preferred starvation to begging.
(लेखक ने सोचा कि भारत के लोग स्वाभिमानी और बड़े सज्जन हैं। वे भीख माँगने के बजाय भूख से मर जाना अधिक पसन्द करते हैं।)
Question 18.
What was the story told to the Prime Minister by William C. Douglas ? [2013]
(विलियम सी० डगलस ने प्रधानमंत्री को कौन-सी कहानी सुनाई ?)
Answer :
The story of the nine year old child who handed the money back to the author was told to the Prime Minister.
(उस नौ वर्ष की बच्ची की कहानी, जिसने लेखक को उसका धन वापिस कर दिया था, प्रधानमंत्री को सुनाई ” गई थी।
Vocabulary
1. The children selling baskets were sons and daughters of these …………… [2015, 16]
(a) refugees
(b) labourers.
(c) peasants
(d) prisoners. Ans.(a)Refugee
2. The people of India have a …………… for independence. [2015, 17, 18]
(a) desire
(b) idea..
(c) passion
(d) wish. Ans.(c)Passion
3. I was going as far as Bareilly …………… train. [2018]
(a) buy
(b) by
(c) bye
(d) bay. Ans.(b)By
4. It was a …………… porter giving me a hint that this was my station.
(a) healthy
(b) handsome
(c) friendly
(d) cruel. Ans.(c) Friendly
5. The most …………… , aggressive vendor was a beautiful girl of nine right in front of me. [2010, 18]
(a) lazy
(b) diligent
(c) intelligent
(d) carefree. Ans.(b)Diligent
6. That, no doubt is the reason these little children descended on me like …………… [2010]
(a) clouds
(b) birds
(c) locusts
(d) flies. Ans.(c) Locusts
7. My arms were …………… and I had not spent fifty cents. [2014, 16, 18]
(a) tied
(b) filled
(c) empty
(d) vacant. Ans.(b)Filled
8. I bought one …………… basket for a few annas. [2014]
(a) small
(b) great
(d) big. Ans.(c)Great
9. The average …………… labourer makes thirty cents a day or less than two dollars a week. [2016, 18]
(a) unskilled
(b) diligent
(c) trained
(d) aggressive. (a) Unskilled
20. I realized at once what …………… I had given. [2018]
(a) favour
(b) rewardl
(c) insult
(d) offence. Ans.(d) Offence

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...