What is Stress and Types of Stress


Stress (प्रतिबल):- 

किसी वस्तु के एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले आंतरिक प्रतिक्रिया बल को प्रतिबल कहते है।

Stress = Internal Resistive Force / Area


Unit :- N/m^2 या  Pa ( पास्कल)


Types of Stress ( प्रतिबल के प्रकार ):- 

1. Longitudinal Stress ( अनुदैर्ध्य प्रतिबल )

2. Volumetric Stress ( आयतन प्रतिबल )

3. Shear Stress ( कर्तन प्रतिबल )


1. अनुदैर्ध्य प्रतिबल :-

जब किसी वस्तु के longitudinal axis के समांतर बल लगाया जाए तो उसमें उत्पन्न होने वाले प्रतिबल को अनुदैर्ध्य प्रतिबल कहते हैं इसे  सिग्मा एल से प्रदर्शित करते हैं।

Longitudinal Stress = P/ A


यह दो प्रकार का होता है --

१. तनन प्रतिबल ( Tensile Stress )

२.संपीडन प्रतिबल ( Compressive Stress ) 


. तनन प्रतिबल :-

 जब किसी वस्तु पर बल लगाकर उसके लंबाई में वृद्धि की जाए तो उसमें उत्पन्न होने वाले प्रतिबल को तनन प्रतिबल कहते हैं।


. संपीडन प्रतिबल:-

जब किसी वस्तु पर बल लगाकर उसके लंबाई में कमी की जाए तो उत्पन्न होने वाले प्रतिबल को संपीड़न प्रतिबल कहते हैं।


2. आयतन प्रतिबल :- 

जब किसी पिंड के संपूर्ण सतह पर लंबवत बल आरोपित हो तो उसके आयतन में परिवर्तन होता है इस स्थिति में उत्पन्न प्रतिबल को आयतन प्रतिबल कहते हैं


3. कर्तन प्रतिबल :-

जब किसी वस्तु पर स्पर्श रेखीय बल आरोपित होता है तो उसके आकृति में परिवर्तन होता है इस स्थिति में उत्पन्न प्रतिबल को कर्तन प्रतिबल कहते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online