वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के पैरामीटर में छह विकास खंड ‘शून्य’: ये हैं 14 पैरामीटर, BEO का वेतन रुका

 वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के पैरामीटर में छह विकास खंड ‘शून्य’: ये हैं 14 पैरामीटर, BEO का वेतन रुका


 वाराणसी : बेसिक शिक्षा विभाग आपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों का परिवेश बदलने की कोशिश की में जुटा हुआ है। इसके तहत विद्यालयों में 14 पैरामीटर में बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को 14वें वित्त आयोग या राज्य वित्त आयोग या ग्राम निधि से सभी ¨बदुओं पर कार्य कराने का निर्देश है। वहीं जनपद में 1143 विद्यालयों में अब तक महज 332 विद्यालयों में ही 14 बिंदुओं पर कार्य हुआ है। छह ब्लाकों में 11 बिंदुओं से भी कम कार्य हुए हैं। जिन ब्लाकों में 11 बिंदुओं से कम कार्य हुए हैं, विभाग ने उन्हें ‘शून्य’ की श्रेणी में रख दिया है।

बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च तक जनपद के सभी विद्यालयों में 14 ¨बदुओं पर कार्य कराने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी विद्यालयों को निर्देश भी दिए जा चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जनपद में 515 विद्यालयों में 13 बिंदुओं पर कार्य हो चुके हैं। वहीं 278 विद्यालयों में 12 बिंदुओं पर तथा 18 विद्यालयों में 11 पैरामीटर के नीचे कार्य हुए हैं।

इसे देखते हुए सभी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन फिलहाल अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को नए सत्र से पहले सभी विद्यालयों में 14 पैरामीटर पर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। 14 पैरामीटर पर कार्य होने के बाद ही खंड शिक्षा अधिकारियों का वेतन जारी किया जाएगा।


’>>जनपद के 332 विद्यालय ही अब तक सभी कसौटी पर उतरे खरे

’>>कुल 14 में 11 से भी कम ¨बदुओं पर 18 विद्यालयों में हुए कार्य

11 पैरामीटर से कम यानी ‘शून्य’ वाले ब्लाक इस प्रकार है।

’बड़ागांव, चिरईगांव, चोलापुर, हरहुआ, पिंडरा, सेवापुरी

ये हैं 14 पैरामीटर

’हैंडपंपों की मरम्मत

’बालक के लिए शौचालय

’बालिकाओं के लिए शौचालय

’बालक व बालिकाओं के लिए अलग-अलग मूत्रलय व पानी की व्यवस्था

’शौचालय में टाइल्स

’हैंडवाश यूनिट का निर्माण

’रसोईघर का जीर्णोद्धार

’विद्यालयों में टाइल्स

’विद्युतीकरण का कार्य

’विद्युत संयोजन का कार्य

’ब्लैक बोर्ड

’विद्यालय की रंगाई-पुताई

’सबमर्सबिल पंप

’दिव्यांग शौचालय।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online