5 फरवरी से खुल जाएँगे 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए स्कूल
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जी ने 29 जनवरी को ट्वीट करके 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 5 फरवरी से स्कूल खोले जाने का ऐलान किया है। इसी के साथ कॉलेज, पॉलीटेक्निक और आईटीआई संस्थाओं, डिग्री या डिप्लोमा इंस्टीट्यूट को भी खोलने की घोषणा की गई है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि मंत्री जी ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोले जाने की अनुमति 18 जनवरी को ही दे दी थी।
प्रैक्टिकल क्लास, प्रोजेक्ट कार्यो एवं कॉउंसलिंग गाइडेंस आदि के लिए 5 फरवरी से
— Manish Sisodia (@msisodia) January 29, 2021
-कक्षा 9 व 11 के लिए स्कूल
-डिग्री कॉलेज व डिप्लोमा संस्थान (पॉलीटेक्निक व आईटीआई) खोले जाएंगे.
छात्रों को बुलाने के लिए माता पिता की सहमति ज़रूरी होगी. कोरोना सुरक्षा संबंधी सभी सावधानी बरती जाएगी।
शिक्षा मंत्री जी ने सशर्त स्कूल खोले जाने की अनुमति दी है। उनका कहना है कि सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों/शिक्षिकाओं को कोरोना प्रोटोकॉल को फॉलो करना होगा। स्कूल में प्रवेश के लिए छात्रों के अभिभावकों की अनुमति को अनिवार्य किया गया है। दिल्ली सरकार 2 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर रही है और अन्य कक्षाओं के लिए फाइनल प्लान करके तय किया जाएगा कि विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए कब बुलाना है। सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कोरोना से सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा मंत्री जी ने स्कूल खोले जाने का ऐलान करते हुए कहा पिछले 10 महीनों से स्कूल व कॉलेजों को कोरोना के कारण बन्द रखा गया था और अब प्रैक्टिकल और परीक्षाओं के लिए स्कूल व कॉलेजों को खोला जा रहा है। इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था करना आवश्यक है, इसलिए उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को स्कूलों व कॉलेजों में जाकर कोरोना से सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर की उपलब्धता हो और मास्क लगाने को सुनिश्चित किया जाए।
मंत्री जी ने कहा कि परीक्षा के लिए छात्रों की बेहतर तैयारी और काउंसिलिंग अतिआवश्यक है इसलिए सतर्कता बरतते हुए स्कूलों व कॉलेजों को खोलने का फैसला लिया गया है। छात्रों के स्कूल में प्रवेश के लिए अभिभावकों की अनुमति को अनिवार्य किया गया है। छात्रों को NOC जमा करने के बाद ही कक्षा में प्रवेश करने दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि अब व्यर्थ गए समय की भरपाई तो नहीं हो सकती, लेकिन शेष समय का सदुपयोग किया जाना चाहिए।
मनीष सिसोदिया जी ने कहा है फिलहाल हमारा मुख्य लक्ष्य स्कूलों और कॉलेजों को खोलकर सुरक्षा के साथ छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराना है, इसके बाद छात्रों के रिजल्ट पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
शिक्षा विभाग द्वारा 9वीं और 11वीं कक्षा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश :
कक्षा 9वीं के लिए निर्देश -
• 1 मार्च से विद्यालयों में प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट कार्य व आंतरिक मूल्यांकन किया जाएगा।
• 20 मार्च से 15 अप्रैल तक परीक्षाएँ (समय ~ 2:00 PM से 5:20 PM)
वार्षिक परीक्षा शुरू होने से पहले आंतरिक ग्रेड का मूल्यांकन सम्पन्न हो जाएगा। वार्षिक परीक्षा का प्रश्नपत्र कम किए गए पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। छात्र पाठ्यक्रम शिक्षा विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं के लिए निर्देश -
• Periodic Test 1 और Periodic Test 2, फरवरी के आखिरी व मार्च के प्रथम सप्ताह में आयोजित किए जा सकते हैं।
• 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक परीक्षाएँ (समय ~ 2:00 PM से 5:30 PM)
शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए प्रोजेक्ट कार्यों और होम असाइनमेंट का सब्जेक्ट एनरिचमेंट गतिविधि के रूप में मूल्यांकन किया होगा।
आपको पता ही होगा कि कोरोना महामारी को देखते हुए 16 मार्च, 2020 को दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया था। दिल्ली के सभी स्कूल तभी से बंद थे हालाँकि बाद में ऑनलाइन क्लास देने का निर्णय लिया गया था जिसकी वजह से अभी भी ऑनलाइन क्लासेज जारी हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए स्कूल 18 जनवरी से खुले हुए हैं और कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 5 फरवरी से खुल जाएँगे।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...