मार्च से पहले निपटा लीजिए ये 8 काम, नहीं तो होगा नुकसान - Wikipedia Hindi
नमस्कार दोस्तों, विकिपीडिया हिंदी में आपका स्वागत है। नए साल में बहुत कुछ बदल गया है। इसलिए हमें भी नए साल के साथ-साथ थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है। नए साल में कुछ महत्त्वपूर्ण फाइनेंशियल डेडलाइन के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं। जो व्यस्तता के कारण आप भूल चुके हैं या फिर आपको उसके बारे में जानकारी नहीं है।
अगर आप भी हमारे पाठक हैं और हमारे पोस्ट पढ़ते रहते हैं तो आपको यहां आज बहुत खास जानकारी मिलने वाली है, जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। इसलिए आप भी अपने नए कलंडर पर ये तारीख नोट कर लें और आने वाले दिनों में सबसे पहले ही अपने काम निपटा लें। अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आईए जानते हैं कुछ नई जानकारी....
1. 10 जनवरी 2021: ITR फाइलिंग की समय सीमा
कुछ लोगों ने अभी तक अपने फाइनेंशियल ईयर 2019-20 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है। जिसको फाइल करने के लिए आपके पास 10 जनवरी 2021 तक का समय है। दरअसल सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2019-20 का इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन बढ़ा दी है। पहले ITR भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 थी। इसलिए आप भी अपने ITR 10 जनवरी से पहले-पहले भर लें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
2. 15 जनवरी 2021 : टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख
अगर आप इनकम टैक्स अदा करते हैं तो आपको टैक्स ऑडिट रिपोर्ट के बारे में भी पता होगा। इसलिए आपको टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करवाना भी बहुत जरूरी है। इनकम टैक्स एक्ट के तहत सरकार ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट सहित विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट फाइल करने की समय सीमा बढ़ा दी। सरकार ने टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की तारीख बढ़ाकर 15 जनवरी 2021 कर दी है। इसलिए आप 15 जनवरी से पहले-पहले टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करवा दीजए।
3. 31 जनवरी 2021 : विवाद से विश्वास स्कीम की अंतिम तिथि
विवाद से विश्वास स्कीम के तहत घोषणा की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2021 है। इस योजना की घोषणा बजट 2020 में इनकम टैक्स विवादों को निपटाने और लंबित आयकर मुकदमेबाजी को कम करने के लिए की गई थी। विवाद से विश्वास योजना का मकसद लंबित टैक्स विवादों का समाधान करना है। इसलिए आप 31 जनवरी से पहले-पहले अपना काम निपटा लें।
4. 15 फरवरी 2021 : स्पेसिफाइड इंडिविजुअल के लिए आईटीआर फाइलिंग की समय सीमा
15 फरवरी 2021 उन व्यक्तियों के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि है जिनके खातों का ऑडिट होना आवश्यक है या जिन्हें आयकर अधिनियम की धारा 92 ई के तहत रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है। यदि वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय लेनदेन किए गए हैं तो धारा 92 ई के तहत एक रिपोर्ट फाइल की जानी चाहिए।
5. 28 फरवरी 2021: GST रिटर्न फाइल करने की तारीख
आजकल जीएसटी रिटर्न फाइल करने बहुत जरूरी हो गया है। इसलिए केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए जीएसटी फाइल करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब आप 28 फरवरी तक जीएसटी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं। यह वार्षिक रिटर्न दाखिल करने वाले व्यवसायों के साथ-साथ वर्ष 31 मार्च 2020 तक की ऑडिट रिपोर्ट पर लागू होता है।
बता दें कि पहले अंतिम तारीख को 31 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब, कारोबारी फॉर्म जीएसटी आर-9, फॉर्म जीएसटी आर-9 सी का उपयोग करते हुए वित्तीय वर्ष 2019 के लिए वार्षिक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
6. 28 फरवरी 2021 : पेंशन के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समय सीमा
सीनियर सीटिजन को राहत देने के लिए सरकार ने पेंशन लाइफ सर्टिफिकेट फाइल करने की डेडलाइन 30 नवंबर 2020 से बढ़ाकर 28 फरवरी, 2021 कर दी। पेंशनरों को 28 फरवरी तक लाइफ सर्टिफिकेट फाइल करना है ताकि बिना रूकावट के पेंशन मिलते रहे। बता दें कि लाइफ सर्टिफिकेट इस बात का प्रूफ होता है कि पेंशनर जिंदा हैं। इसे जमा नहीं करने पर पेंशन मिलना बंद हो सकता है। कोरोना काल में लोगों की सहूलियत के लिए लाइफ सर्टीफिकेट जमा करने की समय सीमा बढ़ाई जा रही है।
7. 31 मार्च 2021 : पैन-आधार लिंकिंग की समय सीमा
सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी। वर्तमान कानून के अनुसार, यदि पैन उस तारीख तक आधार से लिंक नहीं है, तो आपका पैन काम करना बंद कर देगा। एक बार जब आपका पैन बंद हो जाता है, इससे फाइनेंशियल लेनदेन के लिए आपको दिक्कत हो सकती है।
8. 31 मार्च 2021 : एलटीसी कैश वाउचर योजना
31 मार्च 2021 LTC कैश वाउचर योजना के तहत कर लाभ प्राप्त करने की अंतिम तिथि है। केंद्र सरकार के कर्मचारी 31 मार्च 2021 के बीच खरीदी गई इंश्योरेंस पॉलिसी की प्रीमियम राशि को एलटीसी नकद वाउचर योजना के तहत कैश यानी Reimburse करा सकते हैं। इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए बिल या वाउचर 31 मार्च 2021 तक जमा करना होगा।
दोस्तों ये बहुत ही जरूरी जानकारी है, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद होगी। अगर आप इन 8 कामों को मार्च तक पूरा नहीं करते हैं तो आपको आने वाले दिनों में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए कृप्या आप इन महत्वपूर्ण कार्यों को मार्च से पहले-पहले निपटा लें और इस पोस्ट को भी कृप्या आगे शेयर जरूर करें ताकि जिसने अभी तक ये काम पूरे नहीं किए हैं, वो भी पूरे कर लें।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...