आसाराम बापू का जीवन परिचय | Asaram Bapu Biography in Hindi - Wikipedia Hindi
Asaram Bapu - अगर आप एक भारतीय है तो आपको बताने की जरूरत नहीं है कि आसाराम बापू कौन हैं? आसाराम बापू को एक भारतीय बाबा माना जाता है, जिसमें करीब 40 मिलियन से भी ज्यादा भक्त थे। लेकिन इन दिनों आसाराम बापू बलात्कार के केस में सजा काट रहे हैं। आसाराम का जीवन बहुत ही रहस्यमयी है। एक आम व्यापारी से संत और संत से बलात्कारी बनने तक का सफर बेहद चौंकाने वाला है।
संत श्री आसाराम जी बापू की उपाधि पाने वाले आसाराम की ऑर्गेनाइजेशन भारत ही नहीं ब्लकि पूरी दुनिया में अपने पैर जमाए हुए हैं। आसाराम की संस्था के दुनिया में करीब 350 आश्रम है, जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में हैं। योग सेवा समिति इन सभी आश्रमों को संभालती है। एक अनुमान के अनुसार आसाराम के ट्रस्ट की वार्षिक कमाई लगभग 400 करोड़ रूपए हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक संत कितना पैसा कमाता है।
एक संत होकर बलात्कारी की सजा काटने वाले संत श्री आसाराम जी बापू के बारे में आज तक आपने खबरों में बहुत कुछ सुना होगा, लेकिन आपमें से बहुत कम लोग हैं, जो उनके जीवन परिचय के बारे में जानते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको आसाराम बापू के जीवन और उनके रहस्यमयी कारनामों के बारे में जानकारी देने वाले हैं....
आसाराम बापू का जीवन परिचय | Asaram Bapu Biography in Hindi
आसाराम बापू का जन्म 17 अप्रैल 1941 को ब्रिटिश भारत के नवाबशाह जिले के बेराणी गांव में ( जो अब पाकिस्तान में है) हुआ। उनके मातापिता का नाम मेंगिबा और थाउमल सिरुमलानी है। लेकिन भारत स्वतंत्र होने के बाद वो खुद के परिवार के साथ में अहमदाबाद रहने के लिए आये और बाद में फिर उनका परिवार अहमदाबाद आने के बाद उनके पिता ने कोयला और लक्कड़ी का धंदा शुरू कर दिया था।
आसाराम बापू के पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपना स्कूल छोड़ दिया था, तब वह कक्षा तीसरी में पढ़ रहे थे। बाद कुछ समय तक उन्होंने अपने पिता का कारोबार संभाला। उनके आश्रम ने उनका एक चरित्र लिखा है उस चरित्र ‘संत आसाराम बापू बापूजी की जीवन झांकी’ के अनुसार आसाराम बापू ख़ुद के शादी के आठ दिन पहले भरूच के आश्रम में भाग गए थे। तब उनकी उम्र केवल 15 साल की थी। उस वक्त उनके परिवार ने उन्हें बहुत समझाने पर वो घर वापसे आ गए थे और तब जाकर उनकी शादी लक्ष्मी देवी से हो सकी।
ये भी पढ़े
➢ किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
➢ घर खरीदने के सरकार देगी सहयोग, 2.5 लाख की मिलेगी सबसिडी, कैसे करें अप्लाई
एक बार फिर भगवान की खोज करने के लिए उन्होंने केवल 23 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया और उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के तीर्थ के जगह पर घूमना शुरू कर दिया था। वहां पर उनकी मुलाकात नैनीताल में अध्यात्मिक गुरु लीलाशाह से हुई थी। आसाराम बापू को उनका शिष्य बनने की बड़ी इच्छा थी लेकिन उन्होंने आसाराम बापू को फिर एक बार घर वापस जाने को कहा था। लीलाशाह ने ही उन्हें 7 अक्तूबर 1964 को आसाराम बापू नाम दिया था। आसाराम बापू और लक्ष्मी को दो बच्चे है। उनका लड़का नारायण साई भी एक धार्मिक गुरु है।
ये भी पढ़ें
- रेहड़ी वालों को सरकार दे रही है बिना कोई चीज गिरवी रखे 10 हजार रूपए का लोन
- घर बैठे 5 मिंट में 50 हजार रूपए का लोन कैसे लें?
आसाराम बापू आध्यात्मिकता का प्रसार करने के लिए भारत के सभी शहरों में अध्यात्मिकता का प्रसार करते है। वह केवल एक भगवान की भक्ति करने पर विश्वास रखते है और भक्ति योग, ज्ञान योग और कर्म योग का महत्व बताते है। एक बार 2012 में आसाराम बापू एक कॉलेज में भाषण देने के लिए जा रहे थे तभी उनका हेलीकाप्टर नीचे उतरते समय क्रेश हो गया था लेकिन सभी बच निकले थे।
आसाराम बापू 8 जुलाई 1971 को अहमदाबाद को वापस आ गए थे। 29 जनवरी 1972 को उन्होंने साबरमती नदी के किनारे पर मोटेरा में मठ की स्थापना की थी। उनका जो अधिकृत चरित्र है उसमे वो कहा रहते थे उसके बारे कोई जानकारी नहीं दी गयी, लेकिन वो ख़ुद का मठ बनवाने से पहले आसाराम बापू मोटेरा के सदाशिव आश्रम में दो साल तक रह चुके थे।
उन्होंने 1973 में उनके मठ का रूपांतर आश्रम में करवाया था उस वक्त उनके 5-10 अनुयायी थे। आसाराम बापू के बहुत सारे आश्रमों को क़ानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। 2000 में गुजरात सरकार ने आसाराम बापू के आश्रम को नवसारी जिले के भैरवी गाव में करीब 10 एकड़ (4 हेक्टर) की जमीन दी थी।
उनके आश्रम ने गाव की 6 एकर (2 हेक्टर) और जमीन हड़प ली जिसके कारण गाव के लोगों ने आश्रम का जमकर विरोध किया। गांव के लोगों उसके खिलाफ कई सारी शिकायते दर्ज की, आश्रम को बहुत बार चेतावनी भी दी लेकिन उन चेतावनी का आश्रम पर कोई असर नहीं पड़ा। इसीलिए जिले के अधिकृत संस्थानों ने पुलिस की मदत से आश्रम की जमीन पर बुलडोजर चलाके आश्रम को वहां से हटा दिया और जमीन सरकार को सौप दी।
2013 तक उनके देश में और विदेश मे कुल मिलाके लगभग 400 से अधिक आश्रम है। 2008 तक आसाराम बापू बापू के करीब 40 गुरुकुल थे। 2008 में आसाराम बापू के गुरुकुल में 4 लडको की मौत हो गयी थी। ऐसे आरोप लगाये गए थे कि आश्रम में काला जादू के नाम पर उन लड़को को मार दिया गया था। जुलाई 2008 में सात अनुयायी ने आसाराम बापू बापू और आश्रम के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था। उच्च नायालय ने भी आसाराम बापू बापू के गुरुकुल में हुई दो लडको की मौत की छानबीन करने के आदेश गुजरात सीआईडी को दिए थे।
ये भी पढें..
- पर्सनल लोन क्या हैं? पर्सनल लोन के लिए कैसे अप्लाई करें?
- सरकार दे रही है शिक्षा लोन और स्कॉलरशिप, करें अप्लाई?
उस मामले के छानबीन करने वाले डीएसपी ने जो रिपोर्ट न्यायधीश को सौपी थी, उस रिपोर्ट के मुताबिक आश्रम में कोई काला जादू इस्तेमाल करने का सबूत नहीं मिल सका। रिपोर्ट यह भी कहती है की आश्रम का सारा इलाका छानबीन किया गया, आश्रम की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गयी लेकिन काला जादू इस्तेमाल करने का कोई सबूत नहीं मिल सका।
अगस्त 2013 में एक 16 साल की लड़की ने आसाराम बापू पर यौन शोषण का अरोप लगाया था। उस लड़की ने जो आरोप लगाये थे, वो साबित होने के बाद दिल्ली पुलिस ने लड़की के माता-पिता के कहने पर मामला दर्ज कर लिया था। जब 31 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर भी ना आने पर दिल्ली पुलिस ने आसाराम बापू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के दफा 342, 376, 506 और किशोर न्याय अधिनियम और यौन अपराध कानून से बच्चों का संरक्षण के कुछ धारा के तहत उसपर मामला दायर कर दिया था।
ये पढे : खराब क्रेडिट स्कोर होने पर इन 10 तरीकों से लीजिए लोन
1 सितम्बर 2013 को पुलिस ने आसाराम बापू को जोधपुर के आश्रम से और दिसंबर 2013 में आसाराम बापू के बेटे नारायण साई को गिरफ्तार कर लिया और तबसे वो जेल में ही है और कई बार उसकी जमानत भी ख़ारिज कर दी गई है।
दोस्तों ये है आसाराम बापू का जीवन परिचय। कैसे एक व्यापारी से हिंदु समाज का संत बने आसाराम और फिर संत से एक बलात्कारी बनने का सफर। इन दिनों हमारे पाठकों द्वारा आसाराम बापू का जीवन परिचय लिखने की बहुत डिमांड की थी, आज उन्हीं पाठकों की डिमांड पर यह पोस्ट लिखी गई है। अगर पसंद आए तो कृप्या आगे जरूर शेयर करें।
ये भी पढ़े
1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi
2. EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi
3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi
4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे
5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक
6. Adhaar Card Se Loan Kaise Le? 2020 में आधार कार्ड से लोन कैसे लें - Wikipedia Hindi
7. घर बैठे 5 मिंट में अप्लाई करें 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन - Wikipedia Hindi
8. COVID-19 Personal Loan - कम ब्याज पर मिलेगा 25 हजार से 5 लाख रूपए तक का पर्सनल लोन, जानिए फायदे
9. अगर आपके पास भी हैं एक से ज्यादा बैंक अकाउंट, तो आपके लिए आने वाले हैं बुरे दिन
10. Chingari App क्या है? इसका कैसे इस्तेमाल करें? Wikipedia Hindi



Comments
Post a Comment
Ask me anything here...