Bird Flu Beware : बर्ड फ्लू को हल्के में न लें, बचने के लिए अपनाइए ये सावधानियां - Wikipedia Hindi

नमस्कार दोस्तों 'विकिपीडिया हिंदी' में आपका स्वागत है। देश में बर्ड फ्लू बड़ी तेजी से बढ़ रहा है, जिसको लेकर जहां पक्षियों में खतरे की घंटी है तो वही मनुष्य को भी बर्ड फ्लू को लेकर लापरवाही नहीं अपनानी चाहिए। आज इस पोस्ट में हम बढ़ रहे बर्ड फ्लू को लेकर कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं, जिनका आपको अपने जीवन में ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखते हैं तो आप आसानी के साथ बर्ड फ्लू जैसी घातक महामारी से बच सकते हैं।

Beware of Bird flu Risk


दोस्तो बता दें कि देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू काफी तेजी से फैल रहा है। यह बीमारी काफी घातक है। बर्ड फ्लू जानवरों और पक्षियों के साथ ही इंसानों में भी बहुत तेजी से फैल रही है। रिसर्च के अनुसार, मोर, बत्तख, मुर्गी और चिकन फ्लू से सबसे अधिक संक्रमित होते हैं। 


बर्ड फ्लू का वायरस एवियन इन्फ्लूएंजा इंसानों के श्वसन तंत्र को क्षतिग्रस्त कर देता है। H5N1 वायरस म्यूटेट करता है और यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैल सकता है। बर्ड फ्लू का वायरस श्वसन संबंधी समस्याएं उत्पन्न करता है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। यह पक्षियों से सीधे सूअर और बिल्ली को संक्रमित करता है और फिर मनुष्यों में फैलता है। 


दोस्तों बर्ड फ्लू जितना खतरनाक है, उतना ही तेजी के साथ फैलता है। ऐसे में हमारे पास इससे सुरक्षित रहने का एक ही उपाय होता है और वो है सावधानी। इन दिनों हम कुछ सावधानियां बरतकर बर्ड फ्लू के संक्रमण से आसानी से बच सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो आइए जानते हैं कुछ खास....


◆ ​चिकन को पूरा पकाएं


जैसे कि बर्ड फ्लू जानवरों और पक्षियों को ज्यादा चपेट में लेता है, ऐसे में पक्षियों को संक्रमित करने वाले अधिकांश वायरस श्वसन तंत्र और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में रहते हैं। जानवरों और पक्षियों के कच्चे मांस को खाने से इंसानों में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि बर्ड फ्लू आहार से उत्पन्न होने वाली बीमारी नहीं है। लेकिन संक्रमित चिकन खाने से इंसान को बर्ड फ्लू हो सकता है। इसलिए चिकन को गुलाबी होने तक अच्छी तरह पकाएं। इसके बाद इसका सेवन करें।

ये भी पढ़े

➢ किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवाएं?
➢ घर खरीदने के सरकार देगी सहयोग, 2.5 लाख की मिलेगी सबसिडी, कैसे करें अप्लाई


◆ जानवरों और पक्षियों से दूर रहे


पक्षी फ्लू वायरस की सबसे बड़ी वाहक होती हैं। पशु पक्षी बीमार हुए बिना संक्रमित हो जाते हैं और वे वायरस को अपने मल और पंख के जरिए फैलाते हैं। बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए मृत या घायल पक्षियों को नहीं छूना चाहिए। पक्षियों को संभालने से पहले दस्ताने पहनें। इसके अलावा बर्ड ड्रॉपिंग के संपर्क में आने से भी बचें। H5N1 के प्रसार को रोकने के लिए पशु पक्षियों के संपर्क में आने से बचना चाहिए। जितना हो सके जानवरों और पक्षियों को दूर से ही आहार दें और ज्यादा उनके पास न जाएं।

ये भी पढ़ें




◆ किसी से हाथ न मिलाएं


आप भले की अपने हाथों को साफ रखते हों, लेकिन जरूरी नहीं है दूसरे लोग भी ऐसा करें। बर्ड फ्लू के संक्रमण से खुद को सुरक्षित रखने के लिए दूसरे व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। इसके बजाय उसे नमस्कार कहें। यदि आप लगातार दूसरों से हाथ मिलाते हैं, तो आपके बीमार होने की संभावना बढ़ सकती है। दोस्तों कोरोना संक्रमण ने हमारी हाथ मिलाने वाली आदत पर काजी हद तक कंट्रोल किया है, ऐसे में इन दिनों भी बाहर से आने वाले लोगों से हाथ न मिलाएं।

ये भी पढें.. 




◆ बार-बार हाथ धोएं


आमतौर पर बैक्टीरिया, फ्लू वायरस और अन्य कीटाणु हाथों को सबसे अधिक संक्रमित करते हैं। बर्ड फ्लू के संक्रमण से बचने के लिए नियमित अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से साफ करें। इसके अलावा एल्कोहल युक्त हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा पर जमा बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद करता है। स्वच्छता को अपनाकर बर्ड फ्लू के संक्रमण से काफी हद खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है।

ये पढे : खराब क्रेडिट स्कोर होने पर इन 10 तरीकों से लीजिए लोन


◆ बीमार महसूस होने पर घर में ही रहें


जब आप बीमार महसूस करें, तो घर पर रहें। इससे आप अपने सहकर्मियों, परिवार और दोस्तों को संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा बीमार बच्चों को घर पर रखें और स्कूल न जाने दें। स्कूलों में फ्लू सहित श्वसन संबंधी संक्रमण का खतरा हो सकता है। घर पर रहकर अन्य लोगों को बीमारियों से बचाएं।


क्या सीखा -

दोस्तों इस पोस्ट में आपको बर्ड फ्लू से सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में बताया गया है, जिनको अपनाकर आप भी बर्ड फ्लू जैसे वायरस से बच सकते हैं। इसलिए अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो इन उपायों को अपने दिनचर्या में अपना सकते हैं और जितना हो सके इन दिनों चिकन व जानवर-पक्षियों से दूरी बनाकर रखें।


विकिपीडिया हिंदी अपने पाठकों के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें जागरूक करने के लिए ऐसे ही लाभदायक जानकारी देता रहता है। इसलिए अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृपया आगे जरूर शेयर करें।


ये भी पढ़े

1. PUBG GAME से पैसे कैसे कमाए? Make Money PUBG Game - Wikipedia Hindi

2.  EMI पर मोबाइल कैसे खरीदें (How to Buy Mobile on EMI) - Wikipedia Hindi

3. WhatsApp से पैसे कैसे कमाए How to make Money Online with Whatsapp - Wikipedia Hindi

4. Paytm Postpaid - अभी करो 1 लाख रूपए तक की शॉपिंग, बिल अगले महीने, जानिए कैसे

5. अगर 30 जून तक नहीं करवाया आधार-पैन लिंक तो होगी कार्रवाई, घर बैठे करवाएं आधार-पैन लिंक 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online