इंडिया की पहली बुलेट ट्रेन (Bullet Train)

Indian railway fastest train के तहत भारत के लिए पहली बुलेट ट्रेन चलाने में जापान मदद करेगा। यह ट्रेन मुंबई और अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी और 505 किलोमीटर की दूरी को सात घंटे के बदले दो घंटे में पूरा करेगी। इसके लिए भारत और जापान के बीच MoU साइन हुआ है।

ये है प्रोजेक्ट :

हाईस्पीडः मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर,  दूरीः 505 किलोमीटर, खर्च होंगेः 98,805 करोड़ रुपए, यात्रा का समयः 7 घंटे की बजाय 2 घंटे, प्रपोज्ड स्पीडः 300 किलोमीटर प्रति घंटा

दो साल पहले शुरू हुई थी स्टडी :

इसके लिए जापान इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एजेंसी (जेआईसीए) और रेल मंत्रालय, भारत ने दो साल पहले ही हाईस्पीड रेल बनाने और चलाने को लेकर स्टडी शुरू की थी।

जुलाई में सौंपी गई रिपोर्ट :

यह रिपोर्ट भारत को जुलाई 2015 में सौंपी गई। इस रिपोर्ट में सिफारिश की गई है कि जापान की बुलेट ट्रेनों में शामिल शिंकान्सेन की तर्ज पर भारत में ट्रेन चलाई जा सकती है।

ये होगा किराया :

जेआईसीए के अध्ययन पर बीबीसी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेन का संभावित किराया करीब 2800 रुपए होगा। मुंबई-अहमदाबाद के बीच फिलहाल सबसे ज्यादा किराया मुंबई शताब्दी एक्सप्रेस फर्स्ट क्लास का है। फर्स्ट क्लास से सफर करने पर यात्रियों को 1920 रुपए भरने होते हैं।

first-indian-bullet-train


जानिए ट्रेन से जुड़े facts :

  • इस रूट पर कुल 12 स्टेशन बनाए जाएंगे।
  • भारत 10 हजार किलोमीटर के हाई-स्पीड रूट प्लान कर रहा है।
  • इस प्रोजेक्ट के लिए जापान चाहता है कि भारत, कम से कम 30 फीसदी इक्विपमेंट जापान से खरीदे। जिनमें टोक्यो में निर्मित कोच भी शामिल हों।
  • इस काम के लिए जापान भारत को 1 फीसदी से भी कम की दर पर 50 साल के लिए लोन देगा।
  • जापान इस प्रोजेक्ट में भारत की 81 % cost का वहन करेगा।
  • इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2017 में होगी और 2023 तक इसके कम्पलीट होने की उम्मीद है।
  • इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इस लाइन को नई दिल्ली तक बढ़ाया जाएगा।
  • जापान के बिजनेस डेली निक्की के मुताबिक साल 2023 तक 40 हजार यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जापान की टेक्नोलॉजी लेने वाले दूसरा देश है भारत :

जापान यह टेक्नोलॉजी कई देशों को ऑफर कर रहा है। जापान ने अपनी बुलेट ट्रेन से जुड़ी पहली टेक्नोलॉजी ताईवान को बेची है। भारत इसे लेने वाला दूसरा देश हो है।

मतलब, Indian railway fastest train के तहत भारत के लिए bullet train route मुंबई और अहमदाबाद के बीच होगी, इसे semi bullet train in India कह सकते है.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online