Class-4 Hindi सिंगापुर भ्रमण
विषय - पत्र- सिंगापुर भ्रमण, पत्र लेखन, व्याकरण - लिंग, अनुच्छेद लेखन, अपठित गद्य खंड, कर्ता और कर्म की पहचान
विभाग क
1) नीचे लिखे पत्र को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर संपूर्ण वाक्य में लिखिए।
1) इस पाठ में कौन, किसे पत्र लिख रहा है?
उत्तर - इस पाठ में रेवा रश्मि को पत्र लिख रही है।
2) रेवा कितने दिन के लिए घूमने गई थी?
उत्तर - रेवा तीन दिन के लिए घूमने गई थी।
3) रेवा घूमने के लिए कहाँ गई थी?
उत्तर- रेवा घूमने के लिए सिंगापुर गई थी।
4) रेवा ने सिंगापुर घूमने के लिए गाइड को साथ लेना क्यों जरूरी समझा?
उत्तर- शहर से अनजान होने के कारण रेवा ने गाइड को लेना ज़रूरी समझा।
5) गाइड ने पहले दिन उन्हें कहाँ-कहाँ घुमाया?
उत्तर- गाइड ने पहले दिन उन्हें वेस्टिन स्टैमफोर्ड होटल, लाइन मॉन्यूमेंट, पार्लियामेंट हाउस और सिटी हॉल दिखाया।
6) रेवा ने सिंगापुर में अपना तीसरा दिन कैसे बिताया?
उत्तर - रेवा ने सिंगापुर में अपना तीसरा दिन थीम पार्क अंडर वॉटर वर्ल्ड में बिताया। शाम को उसने म्यूजिकल फाउंटेन का मशहूर और शानदार लाइट एंड साउंड शो देखा।
2) नीचे दिए गए वाक्यों में कर्ता और कर्म पहचानिए ।
| 1. मोहन ने साँप को मारा। 2. लड़की ने पत्र लिखा। 3. रीता पत्र लिखती है। 4. तरुण ने फोन किया। 5. बंदर ने फल चुराए। |
.
| कर्ता | कर्म |
| मोहन | साँप |
| लड़की | पत्र |
| रीता | पत्र |
| तरुण | फोन |
| बंदर | फल |
विभाग - ख
1. वाक्यों में आए संज्ञा शब्दों को गोला लगाकर खाली जगह में सही सर्वनाम लिखकर अनुच्छेद पूरा कीजिए।
एक बार सूरज ने सोचा, क्यों ना आज मैं भी छुट्टीमनाऊँ। यह सोचकर वह आकाश से अचानक गायब हो गया। उसके छिपते ही धरती पर अंधेरा छा गया। लोग, पेड़-पौधे, जीव-जंतु सभी परेशान हो गए। फिर उसने सोचा- आज का दिन मेरे ही नाम पर रविवार है। ये लोग मुझेइतना सम्मान देते हैं तो मुझे भी इनका ध्यान रखना चाहिए। यह सोचते ही सूरज दोबारा चमकने लगा। सब खुश हो गए।
2. रेखांकित शब्दों का लिंग बदलकर वाक्य दोबारा लिखिए।
1) मेरी मौसी जी मुंबई में में रहती हैं।
मेरे मौसाजी मुंबई में रहते हैं।
2) लड़कियाँ पढ़ रही थीं।
लड़के पढ़ रहे थे।
3) मेरी माता जी चली गईं।
मेरे पिताजी चले गए।
4) मालिन पौधों को पानी दे रही है।
माली पौधों को पानी दे रहा है।
5) दादाजी सैर करने गए हैंं।
दादीजी सैर करने गई हैं।
6) कमरे में पलंग पर बालक सो रहा है।
कमरे में पलंग पर बालिका सो रही है।
3. नीचे दिए गए शब्दों का कर्ता के रूप में वाक्य में प्रयोग कीजिए।
राघव - राघव ने खाना खा लिया।
नीता - नीता बाजार गई।
सुधीर - सुधीर खेल रहा है।
4. नीचे दिए गए शब्दों का कर्म के रूप में वाक्य में प्रयोग कीजिए।
निबंध - मैं निबंध लिख रहा हूँ।
पाठ - अपना पाठ याद करो।
नए कपड़े - माँ ने नए कपड़े खरीदे।
विभाग - ग
1) नीचे एक परिवार का वंश-वृक्ष दिया गया है चित्र की सहायता से खाली स्थान भरिए|
2) रवींद्र श्री सोहनलाल का बेटा है।
3) सोनिया श्री सोहनलाल की पुत्री है।
4) श्रीमती कांतादेवी सोनिया की माता हैं।
5) दिनेश श्री सोहनलाल का दामाद है।
6) आयुष्मान श्री सोहनलाल का नाती है।
7) श्रीमती कांतादेवी सुनील और आद्या की दादी हैं।
8) रवींद्र, सुनील और आद्या के पिताजी हैं।
9) सोनिया और दिनेश सुनील व आद्या के बुआजी और फूफ़ाजी हैं।
10) रवींद्र श्रेया के मामा जी हैं और सृष्टि मामी।
2. ' सिंगापुर' - एक मनमोहक शहर' विषय पर अपनी नोटबुक में अनुच्छेद लिखिए।
सिंगापुर दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है।यह आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा युक्त संपन्न शहर है। यहाँ कई तरह के मनोरंजक स्थल हैं। यहां पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं।
यहां के कई मनमोहक दृश्य देखने के बाद आंखों के सामने से उन नज़ारों को हटाना मुश्किल सा लगता है।
3. हमें पाठ में पढ़ा कि सिंगापुर में गंदगी का नामोनिशान नहीं है। हमें भी अपने आसपास के साथ की साफ़-सफाई क्यों रखनी चाहिए? क्या आप प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान- 'स्वच्छ भारत' से परिचित हैं? चर्चा कीजिए।
उत्तर - सिंगापुर में गंदगी का नामोनिशान नहीं है, क्या देखकर हमें भी अपने आसपास की सफाई रखने की प्रेरणा मिलती है। साफ सफाई का असर हमारे भौतिक जीवन और स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है , हमारा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। साफ-सफाई रख कर हम अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं।
हमारे प्रधानमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत समस्त भारतीयों से अपेक्षा की गई है कि वे 1 वर्ष में 100 घंटों का श्रमदान स्वच्छता के लिए करें। इस अभियान में स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और नागरिकों में जागरूकता लाने में काफी सफलता प्राप्त की है।
4. क्या साफ सफाई रखने के लिए कानून की आवश्यकता है? बिना कानून के डर के हम साफ सफाई नहीं रख सकते? - चर्चा करते हुए अपनी नोटबुक में अपने विचार लिखिए।
उत्तर - साफ़-सफ़ाई रखना एक व्यक्तिगत आदत है। जो लोग साफ़-सफ़ाई रखना पसंद करते हैं उन्हें इसके लिए किसी कानून की आवश्यकता नहीं है परंतु कुछ लोग अपनी आदतवश जहाँ-तहाँ गंदगी फैलाते हैं। ऐसे लोगों को देखकर अन्य लोग भी निःशंक होकर गलत काम करने लगते हैं। इन लोगों को कानून के डर द्वारा ही रोका जा सकता है। साफ़-सफ़ाई रखने के लिए कड़े कानून होना भी जरूरी है।
5. निम्नलिखित परिच्छेद पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उचित उत्तर पर सही (✓) का निशान लगाइए।
महात्मा गांधी ने भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ़ राजनैतिक आज़ादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ और विकसित देश की कल्पना भी की थी। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर माँ भारती को आज़ाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। हमें शपथ लेनी चाहिए कि हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेंगे और उसके लिए समय देंगे। न मैं कभी गंदगी करूँगा और न किसी और को करने दूँगा।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे स्कूल से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से शुरुआत करूँगा। मैं मानता हूँ कि दुनिया में जो देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा यह पहला कदम पूरे देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
1. महात्मा गांधी ने किस भारत का सपना देखा था?
a. स्वतंत्र
b. परतंत्र
c. स्वच्छ और विकसित (✓)
d. राजनैतिक
2. गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करने का कर्तव्य किसका है?
a. भारतीयों का (✓)
b. विदेशियों का
c. बच्चों का
d. मनुष्यों का
3. स्वच्छ भारत की शुरुआत कैसे हो सकती है?
a. पूरे देश को साफ़ करने से
b. स्वयं से (✓)
c. विदेशों के अनुकरण से
d. मुहल्ले से
4. दुनिया के कुछ देशों की स्वच्छता किन पर निर्भर करती है?
a. नागरिकों पर (✓)
b. स्वतंत्रता पर
c. पाई जाने वाली गंदगी पर
d. कर्तव्यों पर
5. परिच्छेद में प्रयुक्त 'आज़ादी' इस शब्द का पर्यायवाची शब्द तथा विलोम शब्द लिखिए-
आज़ादी = स्वतंत्रता
आज़ादी メ परतंत्रता/ ग़ुलामी
विभाग-घ
अगर आपको सैर करने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना पसंद करेंगे? क्यों? -अपनी नोटबुक में संक्षिप्त रूप में लिखिए।
अगर मुझे शेयर करने का अवसर मिले तो मैं सिंगापुर भ्रमण करना चाहूँगा/चाहूँगी। मैंने सिंगापुर के बारे में अपनी पुस्तक के पाठ सिंगापुर भ्रमण में पढ़ा है। यह आधुनिक तकनीक तथा सर्वसुविधा युक्त संपन्न शहर है। यहाँ कई तरह के मनोरंजक स्थल हैं। सिंगापुर की साफ-सफाई तो देखते ही बनती है। अतः मेरी सिंगापुर भ्रमण के लिए जाने की इच्छा है।
2. गर्मियों की छुट्टियों की योजना बनाते हुए अपने मित्र / सहेली को पत्र लिखिए।
बेंगलुरु
15/01/2021
प्रिय सुमन,
मैं यह पत्र तुम्हें गर्मी की छुट्टियों में आमंत्रित करने के लिए लिख रही हूँ। मैं चाहती हूं कि तुम इस बार की छुट्टियों में बेंगलुरु आ करके रहो। काफी अरसे के बाद हम लोग साथ-साथ रहेंगे और आसपास के दर्शनीय स्थलों की सैर भी करेंगे। मुझे तुम्हारा इंतजार रहेगा।
घर में सभी छोटों को प्यार एवं बड़ों को मेरा सादर प्रणाम कहना।
तुम्हारी सहेली
लतिका
विभाग ड़
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखिए
शब्द- अर्थ
पत्र- चिट्ठी
रौनक- चहल पहल
शानदार- बेहतरीन
मशहूर- प्रसिद्ध
अनजान- अजनबी
कचरा- कूड़ा कचरा
उद्यान- बगीचा
गाइड- मार्गदर्शक
जुर्माना- अर्थदंड
दुनिया- संसार
भ्रमण- सैर
कारण- वजह
| दुनिया का अब तक का सबसे लंबा पत्र 1952 में कोरियाई युद्ध के दौरान लिखा गया था। न्यूयार्क के ब्रुकलिन में स्थित एक महिला ने अमेरिकी सेना में काम करने वाले अपने पति को यह पत्र लिखा था। पत्र लिखने के लिए उसने मशीन में प्रयोग होने वाले कागज़ के एक छोटे से टेप का प्रयोग किया था जो 3200 फीट लंबा था। यह पत्र लिखने के लिए उस महिला को पूरे 1 महीने का समय लगा था। |

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...