Class-4 Hindi, कविता - अपना भारत

 

कविता - अपना भारत

विभाग-

तो बच्चों देखा आपने, हमारा देश कितना महान है? अब कविता पर आधारित इन प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1-कविता में किस देश का वर्णन किया गया है?

उत्तर- कविता में भारत देश का वर्णन किया गया है।

2- कौन-कौन सी नदियाँ भारत देश को पवित्र बनाती हैं?

उत्तर- गंगा और यमुना नदियाँ भारत देश को पवित्र बनाती है?

3- कवि ने हिमालय को मुकुट क्यों कहा है?

उत्तर- भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित होने के कारण कवि ने हिमालय को मुकुट कहा है।

4- भारत देश की धरती से हमें खाने के लिए क्या-क्या मिलता है?

उत्तर- भारत देश की धरती से हमें खाने के लिए अन्न और फल मिलते हैं।

5- सागर शब्द के लिए कविता में कौन-सा शब्द प्रयुक्त हुआ है?

उत्तर- सागर शब्द के लिए कविता मेंसमुन्दरशब्द प्रयुक्त हुआ है।

विभाग-ख

कविता के आधार पर सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए।

1- जो मन की बात जानता है, उसे क्या कहते हैं ?

अ- मन पारखी   

ब- मनोविज्ञानी

स- अंतर्यामी ()

द - ज्योतिषी

2- कौन और किसके चरण धो रहा है?

अ- समुंदर हिमालय के

ब- गंगा-यमुना भारत के

स- समुंदर भारत के ()

द- गंगा-यमुना हिमालय के 

3- भारत का मुकुट किसे कहा गया है?

अ- हिमालय ()   

ब- पर्वत   

स- चोटी   

द- नदी

 

दी गई कविता में रंगीन शब्दों के ऐसे समानार्थी शब्द लिखिए जिससे कविता की लय बनी रहे।

पर्यायवाची शब्द / समानार्थी शब्द - सम्मान अर्थ बताने वाले शब्द

 

काले घन जल दे,

वारि दे, भई वारि दे

प्यासे पक्षी, प्यासी गौ

प्यासी तरंगिनी भी है हाय

घास-दूब भी प्यासी है

चारो ओर उदासी है।

सूखी बंजर धरा को-

तू एक चूनर धानी दे।

काले मेघा वारि दे।

वन की सूखी तन

वृक्षों ने मुख लटकाया

खग प्यासे तड़प रहे

और पशु कलप रहे।

इनकी जान बचाने को

अब वृष्टि मनमानी दे।

काले जलद पानी दे।

 

काले मेघ पानी दे,

पानी दे, भई पानी दे

प्यासे खग, प्यासी गाय

प्यासी नदी भी है हाय

घास-दूब भी प्यासी है

चारो ओर उदासी है।

सूखी बंजर धरती को-

तू एक चूनर धानी दे।

काले बादल पानी दे।

जंगल की सूखी काया

पेड़ों ने चेहरा लटकाया

पक्षी प्यासे तड़प रहे

और जंतु कलप रहे।

अब बारिश मनमानी दे।

काले मेघ पानी दे।

 

कोष्ठक में दिए गए शब्दों के उचित समानार्थी शब्द लिखकर वाक्य पूर्ण कीजिए।

1- राम की नानी गंगा जललाईं। (पानी)

2- रमेश समय से अपना गृहकार्य कर लेता है। (घर)

3- धोबी कपड़े धो रहा है। (वस्त्र)

4- उसकी आँखों में जल भर आया। (नेत्र)

5- पर्वत पर चढ़ना आसान नहीं है। (अचल)

 

बाईं ओर दिए गए शब्द का समानार्थी न होने वाले शब्द पर गोला लगाइए।

नाव

 नौका, रिपु, नैया, रतिका

शिक्षक

 अध्यापक, गुरू, अहि, आचार्य

बादल

 जलद, मेघ, पयोधर, दिवा

साँप

 नाग, विषधर, भूधर, भुजंग

युद्ध

 रण, लड़ाई, भुजा, संग्राम





 

विश्लेषण कौशल

बच्चों, विशेषण अर्थ क्या भूल गए?

विशेषता बतलाना मेरा काम,

तभी विशेषण मेरा नाम।

चार भेदों की करो यात्रा,

गुण, संख्या, संकेत, मात्रा।


नीचे दी गई पंक्तियों में विशेषण पहचानिए।

1- भारत तू है हमको प्यारा।

     अ- भारत

ब- हमको

स- प्यारा ()

2- तू है सब देशों में न्यारा।

     अ- देशों

ब- तू 

स- न्यारा ()

3- अन्न, फूल, फल, जल है प्यारे।

     अ- अन्न

ब- फल

स- प्यारे ()

विभाग-ग

नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए।

न्यारा- भारत देश सब देशों से न्यारा है।

सदैव- मैं सदैव माता-पिता का कहना मानता हूँ।

पवित्र-गंगा-यमुना पवित्र नदियाँ हैं

जग- मेरी माँ जग से प्यारी है।

देश - भारत मेरा देश है।

 

हम भारत का यश किस प्रकार बढ़ा सकते हैं?

उत्तर- हम भारत का यश किस प्रकार बढ़ा सकते हैं -

1. लगन और परिश्रम से अध्ययन करके।

2- अच्छा चरित्र धारण करके।

3- गुरूओं का आदर करके।

4- परिवेश को स्वच्छ रखकर।

5- देश के प्रति ज़िम्मेदारी और कर्तव्य निर्वाह करके।

 

हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान क्यों और कैसे करना चाहिए।

उत्तर- हमारा संविधान हमें यह निर्देशित करता है कि हमें अपने राष्ट्रीय प्रतीकों जैसे राष्ट्र ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत का सम्मान करना चाहिए। ये प्रतीक हमारी एकता, अखण्डता और अस्मिता के प्रतीक है।

हमें राष्ट्रगान के समय सीधे खड़े होना चाहिए और राष्ट्र ध्वज फहराने के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।

 

नीचे दिए गए विशेषण का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

पुराना- मेरा घर पाँच साल पुराना है।

लम्बा- माँ ने दर्ज़ी से लम्बा कुरता सिलवाया है।

शरारती- मेरा छोटा भाई शरारती है।

मीठा- मेरी माँ त्योहार पर मीठा बनाती है।

चलाक- कहानी में चालाक लोमड़ी ने शेर को बुद्‍धू बना दिया।

सुंदर- मेरी गुड़िया सुंदर है।

 

विभाग-घ  

1- आपको दुकानदार से अपनी स्कूल से अपनी स्कूल ड्रेस खरीदनी है। उसे आप अपनी स्कूल ड्रेस के बारे में क्या-क्या बताएँगे?

उत्तर- मेरी स्कूल की ड्रेस में सफेद रंग की शर्ट और नीले रंग की स्कर्ट (शॉर्ट्स) हैं। मुझे हलके और गहरे नीले रंग की पटटियों वाली टाई, काले रंग के जूते तथा सफेद मोजे भी चाहिए।

संकेतों की सहायता से दिए गए शब्दों के पर्यायवाची शब्द पहेली से ढ़ूँढ़कर  लिखिए।

 

पा

मी

जा 

 

  

श्व 

या 

    

मा

ता

गु 

रु

रू

ने

   

रे 

को

चि

त्र

   

र्प

     मनुष्य - नर

भगवान - ईश्वर 

     साँप- सर्प 

माँ - माता

     आँख - नेत्र

पसंद - रुचि

     बादल - जलद

पानी - जल

अध्यापक -  गुरु

 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online