Class-4 Hindi, विषयः संवाद- स्वस्थ चमकदार दाँत

           विषयः संवाद- स्वस्थ चमकदार दाँत

 

विभाग – क

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए।

1- हमें क्या अधिक नहीं खाना चाहिए?- एक शब्द में उत्तर दीजिए।

       मीठी चीजें 

2- हमें दाँतों की सफाई किससे करनी चाहिए? एक शब्द में उत्तर दीजिए।

       ब्रश से 

3- हमें दिन में कितनी बार दाँत साफ करने चाहिए? संपूर्ण वाक्य में उत्तर दीजिए।

उत्तर – हमें दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। 

4- हमारे मुँह में सार स्थायी दाँत कब आते हैं? सही उत्तर पर सही का निशान लगाइए।

अ-     13-14 वर्ष की आयु मे ()

आ-   21-22 वर्ष की आयु में

इ-       10-11 वर्ष की आयु में

5- हमारे दाँतों का रंग कैसा होता है? एक शब्द में उत्तर दीजिए।

सफेद

6- कौन दाँतों को जकड़े रहता है? एक शब्द में उत्तर दीजिए।

       मसूड़े

7- अमन को कहाँ दर्द हो रहा था? एक शब्द में उत्तर दीजिए।

       दाँत में

 

2- दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

1- अमन रात को ठीक से क्यों नहीं सो सका?

उत्तर- दाँत में दर्द होने के कारण अमन रात को ठीक से नहीं सो सका।

2- दाँतो में कैविटी किस चीज़ से होती है?

उत्तर- मीठी चीजें- चॉकलेट,  टॉफी,  मिठाई आदि खाने से दाँतों में कैविटी बन जाती है।

3- मसूड़ा कैसे सूज जाता है?

उत्तर- कैविटी के कारण पहले दाढ़ खोखली हो जाती है और फिर मसूड़ो में संक्रमण और सूजन हो जाती है।

 

3- सुमित ने अपने पेंसिल बॉक्स के खोने की सूचना नोटिस बोर्ड पर इस प्रकार दी है।

सूचना

दिनांक 4/12/2014

मित्रों,

   क्ल मेरा नीले रंग का, बड़ा, दो खानों वाला पेंसिल बाॅक्स खो गया है। उसमें तीन, लाल, बड़ी पेंसिले, काले रंग का नया गोल कटर और दो सफ़ेद रबड़ है। यदि आपको ऐसा पेंसिल बॉक्स मिलें तो कृपया चौथी कक्षा की हिन्दी अध्यापिका को दे दें।

सुमित

कक्षा- चौथी ‘ अ’

 

प्रश्न - सुमित का पेंसिल बॉक्स कैसा था?

उत्तर - सुमित का पेंसिल नीले रंग का, बड़ा, दो खानों वाला

प्रश्न- उसमें रखी पेंसिल, रबड़ और कटर कैसे थे?

पेंसिल- तीन लाल बड़ी

कटर- काले रंग का , नया, गोल

रबड़- दो, सफेद

 

विभाग-ख

1- दिए गए शब्दों की सहायता से खाली स्थान भरिए।

1- महाराज, मैं अपना जवाब जल्दी ही दूँगा।  (प्रश्न / जवाब)

2- सबसे कड़वी चीज़ बात होती है।  (नीम/ बात)

3- सभी तेनालीराम की बुद्धिमत्ता की तारीफ़ कर रहे थे। (बुद्धिमत्ता/ चालाकी)

 

2- वाक्यों में प्रयुक्त सर्वनाम शब्दों को रेखांकित कीजिए।

अ-     यह प्रश्न नहीं करता।

आ-   इसके दाँत में दर्द है।

इ-       तुमने अब तो मेरीबात समझ ली है।

ई-       हमें सुबह शाम ब्रश करना चाहिए।

 

3- चित्र में दिख रहे किन्ही छह संज्ञा शब्दों के लिए नीचे दिए गए स्थान में एक-एक विशेषण शब्द लिखिए।

फूल-    रंग-बिरंगे

घास-   हरी

पेड़-    बड़ा

आसमान- नीला

पक्षी-   हरा

सूरज-   चमकता हुआ

बच्चे-   खुश

उड़न तश्तरी- लाल

 

विभाग-ग

1- चित्र को देखकर कल्पना कीजिए कि क्या हुआ होगा। दो बच्चों के बीच क्या बातचीत हुई होगी।

अ- अरे देखे! वहाँ एक अंतरिक्षयान है।

ब- परन्तु ये पक्षी अंतरिक्षयान में क्यों जा रहे हैं?

अ- कहीं से पक्षी एलियन तो नहीं?

ब- चलो वैज्ञानिक अंकल को बतातें हैं।

 

2- दाँतों की सफाई क्यों जरूरी है?

उत्तर- दाँतों की सफ़ाई न करने से अन्न के कण मसूड़ो के किनारे में सड़ने लगते हैं। वे दाँत की भीतरी परत को भी खराब करते हुए उसकी जड़ तक पहुँच जाते हैं और मसूड़ा सूज जाता है। अतः दाँतों की सफ़ाई करना जरूरी है।

 

3- पाठ पढ़कर आपको क्या सीख मिलती है?

उत्तर- पाठ पढ़कर  हमें यह सीख मिलती है कि

1- हमें मीठी चीज़े अधिक नहीं खानी चाहिए।

2- हमें दिन में दो बार दाँत साफ़ करने चाहिए।

 

4- आपकी पानी की बोतल खेल के मैदान में खो गई है। नीचे दिए गए स्थान में उसका चित्र बनाकर नीचे उसका वर्णन लिखिए और विशेषण शब्दों को रेखांकित कीजिए।

मेरी एक नीले रंग की पानी की बड़ी बोतल खो गई है। बोतल पर स्लेटी रंग का ढक्कन है और ढक्कन पर सुनहरी पट्टी है।

 

5- रीना बीमार हुई तो उसे स्कूल से छृट्टी लेनी पड़ी। उसने अपनी कक्षा अध्यापिका को पत्र लिखना षुरू किया। आप उस पत्र को पूरा कीजिए।

सेवा में,

कक्षा अध्यापिका,

कक्षा 4

यूरो स्कूल,

बैंगलोर।

विषय- छुट्टी का प्रार्थना-पत्र।

महोदया,

      निवेदन यह है कि मुझे बुखार आने के कारण चिकित्सक ने घर पर आराम करने की सलाह दी है। कृपया मुझे तीन दिन की छुट्टी प्रदान करें। मैं आपका आभारी रहूँगा।

धन्यवाद

अनुज त्रिवेदी

कक्षा 4

 

विभाग-घ

1- नीचे लिखे वाक्यों में सही () या गलत () का निशान लगाइए-

1- अमन के पेट में दर्द था।()

2- अक्ल की दाढ़े बड़े होने पर ही आती है।()

3- ज्यादा मीठी चीज़े- चॉकलेट, टॉफ़ी और मिठाई खाने से दाँतों में कैविटी बन जाती है।()

4- खाना खाने के बाद दाँत साफ़ नहीं करने से अन्न के कण मसूड़ों के किनारे में सड़ने लगते हैं।()

 

2- अपनी माँ का चित्र चिपकाकर उनके लिए पाँच विशेषण शब्द लिखिए।

1- मेरी माँ

2- प्यारी माँ

3- अच्छी माँ

4- ममतामयी माँ

5- प्रसन्न माँ

विभाग-ड़

प्रश्न 1- हमें दाँत को साफ व स्वच्छ रखने के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर- हमें दाँतों को साफ व स्वच्छ रखने के लिए प्रतिदिन दो बार ब्रश करना चाहिए।


प्रश्न 2- अमन के दाँतो में दर्द क्यों हो रहा था? और डॉ.चाचा ने अमन को क्या समझाया?

उत्तर- दाँतों की सफाई अच्छी तरह से नहीं करने के कारण अमन के मसूड़े सूज गए थ। अतः उसके दाँतों में दर्द हो रहा था।

डॉ. चाचा ने अमन को दाँतों के मॉडल की सहायता से संरचना समझाई।


प्रश्न 3- हमें ब्रश किस तरह से करना चाहिए?

उत्तर हमें सदैव ब्रश को उपर-नीचे चलाना चाहिए, दाएँ-बाएँ नहीं।


प्रश्न 4- दाँतों की सफाई क्यों जरूरी है?

उत्तर- दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए दाँतों की सफाई जरूरी है।


प्रश्न 5- इस संवाद को पढ़कर आपको क्या सीख मिली?

उत्तर- इस संवाद को पढ़कर हमें यह सीख मिलती है कि

      1- हमें अधिक मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए।

      2- हमें दाँतों को रोज़ दो बार ब्रश करना चाहिए।


प्रश्न 6- अमन रात को ठीक से क्यों नहीं सो सका?

उत्तर- दाँत के दर्द के कारण अमन रात को ठीक से नहीं सो सका।


प्रश्न 7-  दाँतों में कैविटी क्यों होती है?

उत्तर- अधिक मीठी चीजें - टॉफी, मिठाई आदि खाने से दाँतों में कैविटी बन जाती है।


प्रश्न 8- मसूड़ा कैसे सूज जाता है?

उत्तर- रात भर सड़ने वाले अन्न कण दाँत की भीतरी परत को खराब करते हुए उसकी जड़ तक पहुँच जाते हैं। इससे दाँत की जड़ में एक फोड़ा पनपने लगता है और मसूड़ा सूज जाता है।


प्रश्न 9- दाँतों को कौन जकड़े रहते है?

उत्तर- दाँतों को मसूड़े जकड़े रहते हैं।


प्रश्न 10- आपको घर से बाहर खेलने के लिए जाना है, इसके लिए माँ से अनुमति लेते हुए संवाद लिखिए।

उत्तर-

संवाद

मैं- माँ, क्या मैं बाहर खेलने जा सकता/ सकती हूँ।

माँ- जरा घड़ी देखकर बताओ कि कितने बजे हैं।

मैं- माँ, साढ़े चार बजे हैं।

माँ- क्या तुमने अपना हिन्दी का गृहकार्य कर लिया है।

मैं- हाँ, माँ।

माँ- शाबास! अब तुम खेलने जा सकते/ सकती हो। समय पर घर आने का ध्यान रखना।

मैं- जी, माँ। धन्यवाद माँ।

 

 

 

     

 

 

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online