Current affairs January
#Current#Affairs#January 15
ट्रिक-: फिरोज शाह तुगलक द्वारा स्थापित प्रमुख नगर।
-: अमेरिका ने हाल ही में किस देश को आतंकवाद के एक प्रायोजक देश के रूप में नामित किया है- क्यूबा।
-: 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस दिन मनाया जाता है।
-:टॉमटॉम ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार 2020 में सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाला शहर मॉस्को रहा है।
-: मनीष चौहान को भारत सरकार ने किस देश का नया राजदूत नियुक्त किया है- पुर्तगाल।
-: इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ का निधन।
-: फिच रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक वृद्धि दर में कितने प्रतिशत विस्तार का अनुमान जताया है -11 प्रतिशत।
हर दिन PDf पाने के लिए हमारे टेलिग्राम चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
-: किस देश ने चीन के झिंजियांग प्रांत में उत्पादित कपास और टमाटर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है- अमेरिका।
-; आरबीआई ने हाल ही में डिपॉजिट रेट के मानदंडों का उल्लंघन करने पर दिग्गज डॉएश बैंक एजी (Deutsche Bank AG) पर कितने करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।
उत्तर- 2 करोड़ रुपये।
-: गुजरात सरकार ने नई पर्यटन नीति को लागू करने की घोषणा की है।
💥🔥💥💥🔥💥💥🔥💥🔥💥🔥💥💥
🔥😰डॉन स्मिथ किस देश के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर थे जिनका हलही में निधन हो गया।
---इंग्लैंड।
--- आस्ट्रेलिया।
--- न्यूजीलेंड।
--- वेस्टइंडीज।
उत्तर- इंग्लैंड।
इंग्लैंड के सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर डॉन स्मिथ का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अपनी टीम की तरफ से तीन टेस्ट मैच खेले. इन्होंने अपना डेब्यू क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स मैदान पर वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ किया था. इसके बाद वे श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच भी रहे।
स्मिथ का प्रथम श्रेणी में एक सफल करियर रहा. उन्होंने ससेक्स की तरफ से खेलते हुए 377 मैचों में 30 की औसत से 16960 रन बनाए. इस दौरान स्मिथ ने 19 शतक और 88 अर्धशतक भी लगाए. वे गेंदबाजी में भी काफी सफल रहे. स्मिथ ने 340 प्रथम श्रेणी विकेट भी अपने नाम किए थे।
💥आजादी के बाद पहली बार पेपरलेस बजट, कब पेश होगा?
-- फरवरी ।
-- मार्च।
--- अप्रैल।
--- मई।
---- जनवरी।
उत्तर-: फरवरी 2021.
गौरतलब है कि अभी तक सांसदों और मीडिया आदि के लिए बजट की कॉपी छापी जाती थी. लेकिन पहली बार बजट पेपरले मिक सर्वे के दस्तावेज दोनों ही नहीं छापे जाएंगे और सभी को सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी. संसद के सभी सदस्यों को आम बजट की सॉफ्ट कॉपी मिलेगी.
🔥भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
--- 4 जनवरी।
---10 जनवरी।
--- 12 जनवरी।
--- 15 जनवरी।
उत्तर-15 जनवरी।
यह दिन हर साल इसी दिन को मनाया जाता है क्योंकि आज ही के दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी. यह दिन सैन्य परेडों, सैन्य प्रदर्शनियों और अन्य आधिकारिक कार्यक्रमों के साथ नई दिल्ली व सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है।
फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के सम्मान में प्रत्येक साल सेना दिवस मनाया जाता है. करियप्पा भारतीय सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ थे जिन्होंने 15 जनवरी 1949 में सर फ्रैंसिस बुचर से प्रभार लिया था. यह मौका भारतीय सेना के लिए एक बहुत ही अहम था इसलिए भारत में प्रत्येक साल इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया तथा तब से अब तक यह परंपरा चली आ रही है.
हर दिन PDF पाने लिए हमारे टेलिग्राम चैनल से यहां पर क्लिक कर जुड़े।
🔥प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना किस चरण की शुरुआत होने जा रही है।
---- पहला।
----दूसरा।
----- तीसरा।
---- चौथा।
उत्तर- तीसरा|
सरकार की कौशल प्रदान करने की इस प्रमुख योजना का तीसरा चरण देश के सभी राज्यों के 600 जिलों में शुरू होने जा रहा है. पीएमकेवीवाई 3.0 के तहत योजना की 2020-21 की अवधि के दौरान आठ लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इस पर 948.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) भारत सरकार की एक योजना है. इस योजना के तहत 2020 तक एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया था. योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराना है जो कम पढ़े-लिखे हैं।
ट्रिक में-----::::: फिरोज शाह तुगलक द्वारा स्थापित प्रमुख नगर।
TRICK : – ” फिरोज हाफता है।"
फिरो – फिरोजाबाद, फिरोजपुर।
ज – जौनपुर।
हा – हिसार।
फता – फतेहाबाद।



Comments
Post a Comment
Ask me anything here...