History Of Valentine Day : वेलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं - Wikipedia Hindi

Valentine's Day वैलेंटाइन डे विकिपीडिया हिंदी : वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) युवाओं के लिए बहुत खास त्यौहार होता है। इस दिन लड़के-लड़कियां एक दूसरे को प्यार और रोमांस करते हैं। भारत में सभी जानते हैं कि वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) 14 फरवरी को मनाया जाता है और यह एक सप्ताह तक चलता है, जिसे वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। लेकिन बहुत कम लोग वेलेंटाइन डे के इतिहास को जानते होंगे कि आखिर वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? और वेलेंटाइन डे को मनाने के पीछे कहानी क्या है? तो आज हम इस पोस्ट में आपको वैलेंटाइन डे की कहानी बताएंगे कि क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) ?

History Of Valentine Day

दोस्तों यहां पर एक बात और बताने योग्य है कि वैलेंटाइन डे भारतीय त्योहार नहीं है। यह रोमन देश और क्रिश्चियन द्वारा शुरू किया गया त्यौहार है, जिसे आज पूरे विश्व के लोग मनाते हैं। लेकिन भारत में ज्यादातर वैलेंटाइंस डे को रोमांस का त्यौहार ही माना जाता है। इस दिन लड़के लड़कियां एक दूसरे से रोमांस ही करते हैं और उनके लिए यह दिन खास होता है।

वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) एक सप्ताह तक चलता है। जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को अलग-अलग तरीके से उपहार देता है और उसके साथ अपने प्यार का इजहार करता है। पहले हमारे भारत में वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) को लेकर बहुत कम लोकप्रियता थी, लेकिन अब भारत में भी युवाओं द्वारा बड़े उत्साह के साथ वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) मनाया जाता है। इसलिए अगर आप भी वेलेंटाइन डे मनाने की सोच रहे हैं तो आपको भी इसके इतिहास के बारे में पता होना चाहिए कि आखिर क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)?

सोशल मीडिया का जमाना होने और पढ़े-लिखे लोग होने के बाद भी आज ज्यादातर लोग एक ही सवाल करते हैं कि वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)  कब है, कितनी तारीक को है? वेलेंटाइन डे की कहानी क्या है? वेलेंटाइन कैसे मनाते हैं। आज इन्हीं सवालों का जवाब देने के लिए हम ये पोस्ट लिख रहे हैं। इसमें आपको विस्तार से वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि आपको भी पूरी जानकारी मिल सके। तो आइए शुरू करते हैं....

वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) की कहानी?


वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) की कहानी रोमन देश से जुड़ी हुई है। सबसे पहले वेलेंटाइन डे रोमन में ही शुरू हुआ है। बताया जाता है कि वेलेंटाइन डे संत वेलेंटाइन के नाम पर मनाया जाता है। जो रोमन का एक संत था। संत वेलेंटाइन प्यार करने वालों के लिए कुछ भी कर सकते थे। इसलिए उन्हें प्यार करने वाले बहुत मानते थे।

उस वक्त रोमन में राजा क्लॉडियस का राज था। उसे जंग में जीतने का बहुत शौक था। उस समय उसने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक विशाल सेना तैयार करनी थी। लेकिन बाल-बच्चे वाले लोग सेना में जाने से कतराते थे। इसलिए राजा क्लॉडियस ने अपने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी।

लेकिन उस समय संत वेलेंटाइन ने सेनिकों में प्यार की भावना पैदा की और राजा के कई सेनिकों को शादी के लिए तैयार कर उनका विवाह करवा दिया। जब इस संबंधी राजा क्लॉडियस को पता चला तो उन्होंने अपने सिपाहियों को संत वेलेंटाइन को गिरफ्तार करने के आदेश दिए और उन्हें काल कोठरी में कैद कर दिया।

कैद के दौरान भी संत वेलेंटाइन ने सैनिकों और कैदियों को प्यार की शिक्षा दी। जब इस बारे में राजा को पता चला तो उन्होंने सोचा कि ऐसे तो सभी सैनिक शादी करने लगेगे और उसकी सेना कमजोर हो जाएगी। इसलिए इससे नाराजा होकर राजा ने संत वेलेंटाइन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर चढ़ा दिया।

कैसे हुई वेलेंटाइन डे की शुरुआत?


वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) एक रोमन त्योहार है। इससे बाद धीरे-धीरे पूरी दुनिया में इसे मनाना शुरू किया गया। शुरूआत में रोम में एक त्योहार मनाते थे, जिसका नाम था ‘Lupercalia’। इस समय वहां गर्मियों का मौसम शुरू होता है। इस त्योहार में लड़के एक बॉक्स से लड़कियों के नाम की चिट निकालते थे।

त्योहार के दौरान ये जोड़े गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनते था और कभी-कभी शादी भी कर लेते थे। बाद में वहां के चर्च ने इसे क्रिश्चियन त्योहार के रूप में और संत वेलेंटाइन की याद में मनाने लगे। इसके बाद लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए संत वेलेंटाइन का नाम इस्तेमाल करने लगे। धीरे-धीरे यह त्योहार वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के नाम से मशहूर हो गया।

कैसे मनाते हैं वेलेंटाइन डे?


वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) की कहानी और मनाने का कारण पता चलने के बाद अब बात आती है कि आखिर कैसे मनाते हैं वेलेंटाइन डे (Valentine's Day)? दोस्तों जैसे कि पहले ही बता चुके हैं कि यह प्यार का त्यौहार है। इस दिन लड़के-लड़कियां रोमांस करते हैं और इसलिए यह युवाओं के लिए बेहद पसंदीदा त्योहार है।

वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) को आप घर में बने कार्ड्स, मिठाई, गुलाब, रोमांटिक डेट, दोस्तों के साथ समय बिताकर मना सकते हैं। इसके अलावा भी इसे मनाने के कई तरीके हैं। आप रोमांटिक डिनर या लंच पर जा सकते हैं या किसी रोमांटिक स्थान पर समय बिता सकते हैं।

Valentines Week वेलेंनटाइन वीक लिस्ट


7 फरवरी- रोज डे

8 फरवरी- प्रपोज डे

9 फरवरी- चॉकलेट डे

10 फरवरी- टेडी डे

11 फरवरी- प्रॉमिस डे

12 फरवरी- हग डे

13 फरवरी- किस डे

14 फरवरी- वेलेंटाइन डे

दोस्तों अब यहां पर आपको वेलेंटाइन डे को लेकर कोई भी जानकारी नहीं होगी, जो समझ से परे होगी। इसलिए हर जानकारी आपको बहुत ही बारीकी से दी गई है ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। इसलिए अगर आपको कोई भी जानकारी समझ नहीं आई हो तो कृप्या हमें कॉमेंट कर सकते हैं।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृप्या इस पोस्ट को Whatsapp, Facebook, Twitter और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर जरूर करें। धन्यवाद.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online