CBSE Class 10th Board Exam Date Sheet 2021
सभी छात्र काफी समय से बेहद उत्सुकता से डेट शीट के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे लेकिन आज वह प्रतीक्षा समाप्त हो गई क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम्स की डेट शीट जारी कर दी है। बोर्ड परीक्षाएँ 4 मई से 10 जून तक होनी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने ट्विटर पर ट्वीट करके डेट शीट के साथ सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी है। ट्वीट में लिखा है,“डियर स्टूडेंट्स, कृपया आश्वस्त रहें कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है कि ये परीक्षा आपके लिए सुचारू रूप से चले। आपको शुभकामनाएँ।”
बोर्ड परीक्षाएँ ऑफलाइन लिखित मोड में आयोजित होंगी और पेपर में 33% इंटरनल च्वॉइस के प्रश्न होंगे। जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि परीक्षा का सिलेबस 30% कम कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि सीबीएसई के स्कूल 1 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाएँ आयोजित कराएँगे।
एग्जाम सेंटर पर जाने पर जाने से पहले सभी विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित कर लेना है कि उन्होंने मास्क पहना हो और अपने हाथों को एग्जाम सेंटर पर उपलब्ध सेनेटाइजर से सेनेटाइज कर लेना है क्योंकि ये अनिवार्य है।
Date Sheet for Class 10th 2021
| Date | Time | Sub Code | Subject |
|---|---|---|---|
| May 6, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 184 | English LNG & LIT. |
| 101 | English Communicative | ||
| May 10, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 002 | Hindi Course - A |
| 085 | Hindi Course - B | ||
| May 17, 2021 | 10:30 AM - 12:30 PM | 049 | Painting |
| May 20, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 064 | Home Science |
| May 21, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 086 | Science Theory |
| 090 | Science W/O Practical | ||
| May 27, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 087 | Social Science |
| May 31, 2021 | 10:30 AM - 12:30 PM | 404 | Automobile |
| June 2, 2021 | 10:30 AM - 1:30 PM | 041 | Mathematics Standard |
| 241 | Mathematics Basic | ||
| June 3, 2021 | 10:30 - 1:30 PM | 122 | Sanskrit |

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...