हिंदी कहानी लाइब्रेरी में प्रेतात्मा: Hindi Kahani Library Mein Pretatma
![]() |
| Library Mein Pretatma Ki Asli Sacchi Story Hindi |
Hindi Kahani Library Mein Pretatmaहिंदी कहानी लाइब्रेरी में प्रेतात्मा
बहुत चर्चा के पश्चात् विशेषज्ञों और प्रेत खोजियों के एक दल ने इसकी वास्तविकता ज्ञात करने का फैसला किया कि क्या सचमुच अमेरिका की विलई लाइब्रेरी में प्रेतात्मा आती है? लोग उसे 'लेडी इन ग्रे' के नाम से जानते हैं। हालांकि दल के सदस्य आत्माओं के अस्तित्व के खिलाफ नहीं थे, लेकिन इस मामले में जांच करके वे यह तय कर लेना चाहते थे कि यहां सचमुच में कोई आत्मा आती है, या फिर लोग खामोशी और सन्नाटे में भ्रमवश ऐसा मान बैठे हैं।
इसलिए एक शनिवार को यह टीम अपने खोजी यंत्रों के तामझाम सहित विलई लाइब्रेरी पहुंच गई। इस टीम के प्रमुख थे प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सलाहकार और खोजी-टिम हार्ट। टीम ने लाइब्रेरी के विभिन्न कमरों में अपने खोजी उपकरण फिट कर दिए, जिन्हें वहीं पर बनाए नियंत्रण कक्ष से जोड़ दिया गया।
इनमें वीडियो कैमरे, कई प्रकार के सेंसर तथा बेहद संवेदी परीक्षण उपकरण सम्मिलित थे। टीम में शामिल मनोवैज्ञानिक तथा अन्य विशेषज्ञ भी लाइब्रेरी के विभिन्न कक्षों में फैल गए।
रात के अंधकार के साथ ही खोजी दल के सदस्यों की चौकसी और उत्सुकता बढ़ती गई। पर उस रात प्रेतात्मा वहां नहीं आई, या यूं कहिए कि खोजी दल की नजरों से बचने में कामयाब हो गई। हां, कई खोजी उपकरणों ने इमारत में किसी आत्मा की उपस्थिति के संकेत अवश्य दिए। टीम के कुछ सदस्यों को भी वहां आत्मा होने की अनुभूति हुई।
एक सदस्य ने तो यहां तक कहा कि शाम को उसने एक छाया को वहां देखा था। दल ने तीन स्थानों पर ‘स्टैटिक एच फील्ड' मॉनीटर लगाए हुए थे। इनमें से दो बच्चों के सेक्शन में थे और तीसरा ऊपर की मंजिल में स्थित शोध खंड में। सभी का रुख उत्तर की ओर था। इनसे जो प्रिंट आउट मिले, उनमें जमीन के चुंबकीय क्षेत्र में लहरों जैसी असामान्य हलचलें अंकित थीं।
हार्ट ने इन हलचलों को दिशासूचक यंत्र के उस कंपन की तरह बताया, जो उन्हें चुंबक के करीब ले जाने पर होता है। यों इस तरह की असामान्य हलचलों के अनेक भौतिक कारण गिनाए जा सकते हैं। मगर हार्ट इन्हीं असामान्य संकेतों को आत्मा की उपस्थिति का प्रमाण मानते हैं।
वे कहते हैं, 'यही तो प्रमाण है, हम इसी की खोज में तो लगे हैं।' कुछ प्रिंट आउटों में मामूली, तो कुछ में बिल्कुल भी हलचल नहीं थी। हार्ट का मानना है कि यह सभी इस बात की ओर संकेत करते हैं कि लाइब्रेरी में कुछ असामान्य हो रहा है। मॉनीटरों से प्राप्त इन प्रिंट आउटों के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर जो सेंसर लगाए गए थे, इनसे भी लाइब्रेरी में किसी अनजान छाया की उपस्थिति का आभास हुआ। विशेषज्ञ मानते हैं कि वहां कोई 'तीसरी आंख' भी थी, जो उन सब पर नजर रखे हुए थी। इसके अलावा विभिन्न सेंसरों के जरिए अवरक्त, पराबैंगनी, गतिमान तथा चुंबकीय क्षेत्रों में असामान्य हलचलों के संकेत मिले।
प्रेतात्मा की हकीकत जानने निकली टीम के इन खोजी निष्कर्षों को अधूरा तो कहा जा सकता है, बिल्कुल नकारा भी नहीं जा सकता। और टीम लीडर हार्ट का भी यही मानना है-'फिलहाल मैं यही कह सकता हूं कि इस इमारत में आत्मा का बसेरा है।
🕀🕀🕀🕀🕀
..... Hindi Kahani Library Mein Pretatma .....
Team Hindi Horror Stories

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...