Kam Time me Exam ki Taiyari Kaise kare in Hindi - परीक्षा की तैयारी कैसे करें
Competitive Exam Ki Taiyari Kaise Kare in Hindi - आजकल हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए एग्जाम देना बहुत जरूरी है, फिर चाहे वो दसवीं कक्षा या बाहरवीं कक्षा के Exam की तैयारी ही क्यों न करनी हो। या फिर कोई जॉब के परीक्षा क्यों न देनी हो। सबके लिए तैयारी जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में बात करेंगे कि Exam ki Taiyari Kaise kare या Kam Time Me Exam Ki Taiyari kaise kare in hindi?
एक समय होता था कि परीक्षा ज्यादा कठिन नहीं होती थी लेकिन आजकल बढ़ रहे कॉम्पिटिशन के कारण Exam में आपको बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि Competitive Exam Ki Taiyari Kaise kare in Hindi? और यहां पर आपको एग्जाम की तैयारी कैसे करें? संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी।
अगर आप भी कोई एग्जाम देने वाले हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल पढ़ना बहुत जरूरी है। इसमें आपको Exam Ki Taiyari Kaise Kare या कम समय में एग्जाम की तैयारी कैसे करें के बारे में जानकारी दी जा रही है जो आपको परीक्षा देने के समय फायदेमंद साबित होगी। इसलिए आइये जानते हैं आज कुछ नया....
Exam Kya Hota Hai? परीक्षा क्या होती है?
सबसे पहले बड़ा सवाल उठता है कि Exam क्या होता है? एग्जाम या परीक्षा आपके द्वारा की गई मेहनत का इम्तिहान होता है। उदाहरण के तौर पर हम जब स्कूल में पढ़ते हैं तो हमारे हर महीने की मेहनत के बाद Monthly Exam लिया जाता था। फिर Semester vise परीक्षा ली जाती थी और उसके बाद पूरे साल में की गई मेहनत के आधार पर Annual Exam होता है। इसी को परीक्षा कहते हैं।
Exam दो प्रकार के होते हैं, एक स्कूल के समय दी जाने वाली परीक्षा और दूसरी जॉब पाने के लिए दी जाने वाली परीक्षा। स्कूल वाले एग्जाम में आपके सलेब्स के आधार पर प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि जॉब के लिए लेने वाले एग्जाम में आपके दसवीं व बाहरवीं के साथ साथ सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
Exam Preprations Tips in Hindi - परीक्षा की तैयारी कैसे करें
परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको मेहनत के साथ-साथ एक टाइम टेबल तैयार करना होगा। उसी के अनुसार आपको नियमित मेहनत करनी होगी। जिससे आप आसानी के साथ परीक्षा में पास ही नहीं ब्लकि अच्छे नंबरों से क्लास में छा जाओगे। इसके लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। जिसे पढ़कर आप आसानी के साथ परीक्षा पास कर लेंगे।
1. हर विषय पर बनाए पकड़
कई बच्चे पंजाबी, हिंदी और कुछ ऐसे विषय नहीं पढ़ते हैं कि उनमें तो वह पास हो ही जाएंगे। लेकिन जब परीक्षा के दिन नजदीक आते हैं तो उस समय उन्हें वहीं विषय कठिन लगने लगते हैं। क्योंकि पूरा साल उन्होंने उन विषयों पर ध्यान नहीं दिया होता और कठिन विषयों पर ज्यादा ध्यान देने के कारण वो विषय छूट जाते हैं।
लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपको हर विषय के लिए एक समय निर्धारित करना है और उसे एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपकी उस विषय पर पकड़ भी अच्छी हो जाएगी और आप एक ही विषय पढ़कर बोर होने से भी बच जाएंगे। इसलिए हमेशा सभी विषयों पर ध्यान देना चाहिए और सभी विषयों पर अपनी पकड़ अच्छी बनानी चाहिए।
2. पढ़ाई के लिए टाइम टेबल बनाओ
अगर आप जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं और मेहनत के साथ Exam पास करना चाहते हैं तो आपको एक टाइम टेबल के अनुसार पढ़ाई करनी होगी। बिना टाइम टेबल के पास पढ़ाई के लिए पूरा समय नहीं दे पाओगे और आप इसी लिए Exam में दूसरे बच्चों से पीछे रह जाएंगे। किसी भी परीक्षा के लिए जिंदगी में टाइम टेबल बनाना बहुत जरूरी है।
मान लीजिए आप कोई भी परीक्षा देने वाले हैं तो उसके लिए आपको टाइम टेबल बनाना चाहिए कि आप दिन में कितना समय पढ़ाई को देने वाले हैं। जैसे कि आप एक टाइम टेबल बनाएं कि सुबह आप 5 बजे उठेंगे और सात बजे तक या 6.30 बजे तक पढ़ाई करेंगे। क्योंकि सुबह का समय पढ़ाई के लिए सबसे उचित माना जाता है। सुबह के समय हमारा माइंड बिल्कुल फ्रेश होता है।
इसके बाद आप दोपहर और शाम के समय का भी इसी प्रकार से टाइम टेबल तैयार करें। उसी के आधार पर आप दो घंटे या फिर तीन घंटे का एक पीरियड बना सकते हैं। जिसके तहत आप हर रोज पढ़े और अपना समय फालतू काम पर न लगाए। इस तरह करने से आप जल्द ही परीक्षा के लिए तैयार हो जाएंगे और आप अच्छे नंबर भी लेंगे।
3. लिखाई में सुधार करें और लिखने पर जोर दें
ज्यादातर बच्चों की लिखाई बहुत गंदी होती है। वो क्या लिखते हैं, पढ़ना तो दूर की बात समझ से भी परे होता है। इसलिए आपको पढ़ने के साथ-साथ अपनी हैंड राइटिंग में सुधार करना चाहिए। अगर आप पढ़कर सही से प्रश्नों के उत्तर लिख भी देंगे तो आपकी लिखाई जब परीक्षा चेक करने वाले को समझ ही नहीं आएगी तो वो उसके आपको नंबर नहीं देगा। इसलिए लिखाई में सुधार करने की बेहद जरूरत होती है।
हैंड राइटिंग में सुधार करने के लिए आपको हर रोज पढ़ाई करने के साथ-साथ एक-दो पेज साफ-साफ और धीरे-धीरे सुंदर लिखाई में लिखना होगा। आप जब कुछ दिन इसी प्रकार से लिखते रहेंगे तो धीरे-धीरे आपकी हैंड राइटिंग में अपने आप सुधार आने लगेगा। इसलिए अगर आपकी लिखाई सुंदर होगी तो उसके नंबर भी आपको एक्सट्रा मिलेंगे।
4. पुराने प्रश्न पत्रों और IMP प्रश्नों पर दें ध्यान
परीक्षा पास करनें के लिए हमेशा एक ही तरीका अपनाया जाता है और बताया जाता कि पुराने प्रश्न पत्रों को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपको एक तो उनमें से कोई जरूरी प्रश्न मिल जाएंगे, जो आपको परीक्षा में आएंगे और दूसरा आपको पता चल जाएगा कि Exam किस तरीके से आता है और आपको उसके लिए कैसी तैयारी करनी चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण तरीका होता है।
इसके साथ ही आपको गाइड बुक को ध्यान से पढ़ना चाहिए। कुछ गाइडबुक में या फिर आपके अध्यापकों द्वारा आपको कुछ IMP प्रश्न बताए जाते हैं। जो परीक्षा में आने की संभावना होती है। इसलिए उन्हें भी ध्यान से पढ़ना चाहिए और पूरा ध्यान देकर रिवीजन करनी चाहिए। ऐसा करने से आप आसानी के साथ परीक्षा पास कर सकते हैं।
5. IMP प्रश्न नोट करें और उनका रिवीजन करें
आपको पढ़ते समय जो भी प्रश्न ऐसा लगता कि यह परीक्षा में आ सकता है। उसे हमेशा नोट करते रहना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप साइंस में अलग नोट बुक बना सकते हैं, मैथ के लिए अलग नोट बुक बना सकते हैं और अन्य विषयों के अलग-अलग नोट बुक तैयार करें। परीक्षा के दिनों में आपके द्वारा बनाई गई नोट बुक आपको बहुत मदद करेंगी।
परीक्षा के दिनों में आपको नोटबुक में लिखे गए प्रश्नों आधार पर रिवीजन करनी चाहिए। जो आपको लगता है कि परीक्षा में प्रश्न आ सकते हैं। उन्हें पढ़ने के साथ-साथ दूसरे प्रश्नों पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से आप आसानी के साथ परीक्षा क्लीयर कर पाएंगे और अच्छे नंबरों से पास भी हो जाओगे।
नोट - हमारी पाठकों से एक सलाह है कि परीक्षा की तैयारी को लेकर कभी भी डिप्रेशन का शिकार नहीं होना चाहिए। चिल लाइफ के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई करते समय कुछ रैस्ट भी करना जरूरी है। अगर आप पूरा दिन पढ़ाई करते रहेंगे तो आप डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए ध्यान रखना चाहिए और एक तरीके के साथ परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।
अंतिम राय
हमने इस पोस्ट में आपको जानकारी दी है कि परीक्षा की तैयारी कैसे करें? उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आए तो कृप्या इस आर्टिकल को आगे जरूर शेयर करें और अपने विचार व सवाल पूछने के लिए हमें कॉमेंट जरूर करें। धन्यवाद

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...