World Cancer Day : कैंसर क्या है? कैंसर कैसे होता है? कैंसर कितने प्रकार का होता है? - WIkipedia Hindi

World Cancer Day (विश्व कैंसर दिवस) - कैंसर एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग तो कैंसर के नाम से ही बहुत घबराते हैं। घबराए भी क्यों न क्योंकि कैंसर है कि जिसका डर हर इंसान के अंदर पाया जाता है। लेकिन इसका इलाज इसे काबू करने और इससे बचाव रखकर ही किया जा सकता है। आज इस पोस्ट में हम आपको World Cancer Day (विश्व कैंसर दिवस) के बारे में जानकारी देने वाले हैं और कैंसर क्या है? कैंसर कैसे होता है? कैंसर कितने प्रकार का होता है? इसके लक्षण और बचाव के उपाय भी बताने वाले हैं।

हर साल 04 फरवरी को World Cancer Day (विश्व कैंसर दिवस) मनाया जाता है। इसकी स्थापना 4 फरवरी वर्ष 2000 को पेरिस में न्यू मिलेनियम के लिए कैंसर के खिलाफ विश्व शिखर सम्मेलन में पेरिस चार्टर द्वारा की गई थी। दुनिया की सभी जानलेवा बीमारियों में कैंसर सबसे खतरनाक माना जाता है क्योंकि कई बार इसके लक्षणों का हमें पता ही नहीं चलता और जब इस बीमारी का खुलासा होता है, तब तक काफी देर हो चुकी होती है।

World Cancer Day

दोस्तों ‘कैंसर’ का नाम सुनते ही दिल और दिमाग में डर का माहौल बन जाता है क्योंकि एक समय पर आकर कोरोना वायरस का इलाज मिल सकता है लेकिन कैंसर का इलाज आज तक नहीं बन पाया है और अब शायद ही कभी बन पाए, लेकिन अगर जानकारी और सही उपचार हो इसे पूरी तरह कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए कैंसर का कोई इलाज नहीं है। इससे डरने की जरूरत नहीं है, बलकि बचाव करना जरूरी है।

कैंसर क्या है? (What is Cancer)


अब सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि कैंसर क्या है? हमारा मानव शरीर कई अनगिनत कोशिकाओं यानी सैल्स से बना हुआ है और इन कोशिकाओं में निरंतर ही विभाजन होता रहता है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इसपर शरीर का पूरा नियंत्रण होता है। लेकिन कभी-कभी जब शरीर के किसी विशेष अंग की कोशिकाओं पर शरीर का नियंत्रण बिगड़ जाता है और कोशिकाएं बेहिसाब तरीकेसे बढ़ने लगती हैं, उसे कैंसर कहा जाता हैं।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके जल्द पता नहीं चलता है। जबतक आपको पता चलेगा कि कैंसर बीमारी ग्रस्त हो गए हैं, तब काफी देर हो जाती है। इसलिए इससे बचाव का एक ही तरीका है कि कैंसर के लक्षण और इससे बचाव कैसे करें? आपको पता होना चाहिए।

कैंसर कैसे होता है? (Cancer kaise Hota Hai)


मानव शरीर में जब कोशिकाओं के जीन में परिवर्तन होने लगता है, तब कैंसर की शुरुआत होती है। ऐसा नहीं है कि किसी विशेष कारण से ही जीन में बदलाव होते हैं, यह स्वयं भी बदल सकते हैं या फिर दूसरे कारणों की वजह से ऐसा हो सकता है, जैसे- गुटका-तंबाकू जैसी नशीली चीजें खाने से, अल्ट्रावॉलेट रे या फिर रेडिएशन आदि इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं ।

ज्यादातर यह देखा गया है कि कैंसर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता यानि इम्यून सिस्टम की कोशिकाओं को समाप्त कर देता है, परंतु कभी-कभी कैंसर की कोशिकाएं को इम्यून सिस्टम झेल नहीं पाता और व्यक्ति को कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी हो जाती है।


कैंसर कितने प्रकार का होता है? (What is the Type of Cancer?)


हम सिर्फ इतना जानते हैं कि उस व्यक्ति को कैंसर हैं, लेकिन यह नहीं पता होता कि उसे कौन सा कैंसर है। मतलब कि हमें कैंसर के प्रकार नहीं पता होते। विशेषज्ञ कहते हैं कि कैंसर 200 से भी अधिक तरह के होते हैं और इसलिए इसके लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। लेकिन जहां हम उन्हीं 5 कैंसर के बारे में जानेंगे, जो लोगों को बहुत तेजी से अपना शिकार बनाया है।

● ब्लड कैंसर
● फेफड़ों का कैंसर
● ब्रेन कैंसर
● स्तन कैंसर
● स्किन कैंसर

◆ ब्लड कैंसर (Blood Cancer)


इस समय सबसे तेजी के साथ बढ़ने वाले कैंसर में शीर्ष पर ब्लड़ कैंसर हैं। यह भारत सहित पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों को शिकार बना रहा है। ब्लड़ कैंसर में व्यक्ति के शरीर की रक्त कोशिकाओं में कैंसर पैदा होने लगता है और इसी के चलते शरीर में रक्त की कमी हो जाती है और कैंसर बहुत तेजी से शरीर में संक्रमित होना शुरू हो जाता है। इसीलिए इस ज्यादा खतरनाक भी माना जाता है।

◆ फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer)


फेफड़ों के कैंसर में व्यक्ति की स्थिति बहुत दयनीय और खराब हो जाती है। सांस लेने में परेशानी, बलगम जमने की दिक्कत, हड्डियों-जोड़ों में बेहिसाब दर्द और भूख ना लगना इसके प्रमुख लक्षण हैं। शरीर में भारी कमजोरी का आभास होता है। हर समय बेवजह ही थकान लगी रहती है। फेफड़ों के कैंसर के बढ़ने की वजह धुम्रपान है। इसलिए इससे बचाव के लिए धुम्रपान को त्यागना चाहिए।

◆ ब्रेन कैंसर (Brain Cancer)


ब्रेन कैंसर व्यक्ति के सिर वाले भाग में पनपता है। ब्रेन कैंसर का ही दूसरा नाम ब्रेन ट्यूमर भी है। इस कैंसर वाले रोगी के दिमाग वाले भाग में एक ट्यूमर यानि गांठ बन जाती है और यह गांठ समय के साथ-साथ बड़ी होने लगती है और धीरे-धीरे पूरे मस्तिष्क में फैल जाती है। ब्रेन ट्यूमर की वजह बढ़ती समस्याओं को माना जा सकता है। दिमाग काम करना बंद कर देता है।

◆ स्तन कैंसर (Breast Cancer)


स्तन कैंसर या जिसे ब्रैस्ट कैंसर भी कहते हैं, यह विशेषकर महिलाओं को होता है, परंतु ऐसा नहीं है कि यह पुरुषों को नहीं हो सकता। इस कैंसर से ग्रसित औरतों के स्तन में एक प्रकार की गांठ बननी शुरु हो जाती है, जो धीरे-धीरे समयानुसार बढ़ने लगती है। यदि इससे बचाव करना है तो नियमित रूप से स्तन की जांच करवाते रहें।

◆ स्किन कैंसर (Skin Cancer)


स्किन कैंसर के मामले भी देश में बहुत तेजी से सामने आए हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि स्किन कैंसर बहुत अधिक गर्मी में रहने, उचित भोजन न करने और शून्य शारीरिक गतिविधि न करने से शरीर में पनपता है। स्किन कैंसर हर उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। इससे बचाव के लिए समय समय पर स्किन की जांच करवाई चाहिए।

क्या सीखे :


दोस्तों इस पोस्ट में हमने आपको 'कैंसर क्या है?' 'कैंसर कैसे होता है?' 'कैंसर कितने प्रकार का होता है?' के बारे में पूरी जानकारी दी हैं। जो आपके लिए बेहद जरूरी और अच्छी हो सकती है। क्योंकि इन दिनों कैंसर को लेकर एक बहुत बड़ा डर है, अगर आप इस पोस्ट को पढ़ते हैं तो आपका डर खत्म होगा।

उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो कृप्या इसे आगे जरूर शेयर करें।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online