GK Questions Answers in Hindi, Online Quiz Test
1.In this question four words have been given out of which three are alike in some manner and fourth one is different . Choose out the odd one इस प्रश्न में दिये गये चार विकल्पों में से तीन विकल्प तार्किक रूप से सम्बन्धित हैं । उस शब्द को चुनिये अलग है ?
Explain:- आचार्य कृपलानी को छोड़कर शेष सभी व्यक्तियों को भारत रत्न दिया गया है ।
2.Who preceded Chakravarti Rajagopalachari as the Governor General of India ? चक्रवर्ती राजगोपालाचारी से पूर्व भारत के गवर्नर जनरल कौन थे ?
Explain:- लार्ड माऊन्टबेटन ( लुई फ्रांसिस एल्बर्ट विक्टर निकोलस ) स्वतंत्र भारत के पहले तथा चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के पूर्व भारत के गवर्नर जनरल थे । वारेन हेस्टिंग बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल था ।
3.What is the percentage of IRON , in chemical composition of earth ? पृथ्वी की संरचना में रसायनिक लौह तत्व ( IRON ) की कितनी मात्रा होती है ?
Explain:- पृथ्वी की संरचना में आयरन ( 32.1 % ) , ऑक्सीजन ( 30.17 % ) , सिलिकान ( 15.1 % ) , मैग्नीशियम ( 13.9 % ) , सल्फर 2.9 % ) , निकिल ( 1.8 % ) , कैल्सियम , एल्युमीनियम तथा शेष अन्य तत्व पाये जाते हैं । भू - रसायन शास्त्री एफ.डब्ल्यू क्लार्क के अनुसार पृथ्वी की भू पर्पटी में लगभग 47 % ऑक्सीजन है ।च
4. According to population census 2011 , what is the population density of Uttar Pradesh state ? वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तर - प्रदेश राज्य की जनसंख्या घनत्व क्या है ?
Explain:- वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य का जनसंख्या घनत्व 828 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है । एक वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में रहने वाले व्यक्तियों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहा जाता है । ीं
5.What is the radius of earth? पृथ्वी का अर्धव्यास कितना है ?
Explain:- पृथ्वी सूर्य से दूरी के क्रम में तीसरा तथा आकार में 5 वाँ बड़ा ग्रह है । अब तक ज्ञात ग्रहों में यह एकमात्र ऐसा ग्रह है , जिस पर जीवन संभव है । इसका विषुवतीय त्रिज्या 6378 किलोमीटर तथा ध्रुवीय त्रिज्या 6357 किलोमीटर है । पृथ्वी की औसत त्रिज्या 6371 किलोमीटर तथा कुल क्षेत्रफल 510100,000 वर्ग किमी है ।
6. When is the " International Women's Day " " celebrated ? " अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ' कब मनाया जाता है ?
Explain:- ' अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस ' प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को विश्व भर में मनाया जाता है । इसका उद्देश्य महिलाओं को उनकी क्षमता , सामाजिक , राजनीतिक और आर्थिक तरक्की दिलाने तथा उन महिलाओं को याद करने का दिन है जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने में अथक प्रयास किया है । ीं
7. Who was the founder of ' Arya Samaj ? " आर्य समाज " की स्थापना किसने की थी ?
Explain:- स्वामी दयानन्द सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना 10 अप्रैल , 1875 ई . को गिरगाँव मुम्बई में किया था , जिसका उद्देश्य वैदिक धर्म को शुद्ध रूप से स्थापित करना , भारत को धार्मिक सामाजिक व राजनीतिक रूप से एक सूत्र में बांधना तथा पाश्चात्य प्रभाव को समाप्त करना था ।
8. Which of the following hill station is located at the highest from the sea level ? निम्न में से किस पर्वतीय स्थान की ऊँचाई समुद्र तल से सबसे अधिक है ?
Explain:- पर्वतीय स्थान - समुद्र तल से ऊँचाई ( मीटर में ) दार्जिलिंग - 2050, ऊटी - 2240, शिमला - 2202, डलहौजी - 1970,
9.On recommendation of which of the following , the provisions for fundamental duties were added to the Constitution of India ? निम्न में से किस एक की संस्तुति के आधार पर मूल कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधानों को भारत के संविधान में जोड़ा गया था ?
Explain:- Ans . : सरदार स्वर्ण सिंह समिति की संस्तुति के आधार पर मूल कर्तव्यों से सम्बन्धित प्रावधानों को 42 वें संशोधन अधिनियम 1976 के द्वारा भारत के संविधान में जोड़ा गया । बलवंत राय मेहता समिति पंचायती राज से , आयंगर समिति केन्द्रीय संगठन के पुनर्गठन से तथा ठक्कर आयोग इंदिरा गाँधी हत्याकाण्ड से संबंधित हैं ।
10.Article - 368 of the Constitution of India deals with Finance? भारतीय संविधन के अनुच्छेद -368 का सम्बन्ध किससे है ?
Explain:- भारतीय संविधान अनुच्छेद 368 का संबंध संविधान संशोधन करने की संसद की शक्ति और उसकी प्रक्रिया से है ।
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...