Old pensan youjna| old pansan |ATEWA/NMOPS का संघर्ष एवं सफलता
Old pensan youjna| old pansan |ATEWA/NMOPS का संघर्ष एवं सफलता
www.downloduptetnotespdf.online*ATEWA/NMOPS का संघर्ष एवं सफलता*
✍️ श्रवण कुमार कुशवाहा
( प्रदेश मंत्री -अटेवा )
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
🌷🌷🌷
_साथियों/ बहनों आज से 5 वर्ष पूर्व आपके समक्ष मैनें पुरानी पेंशन व नयी पेंशन में कुछ बिन्दुओं के माध्यम से अन्तर स्पष्ट किया था किन्तु 5 वर्ष के ATEWA/NMOPS के संघर्ष के बाद इसमें तमाम परिवर्तन हुए हैं जिसे जाने बिना इसका सही मूल्यांकन नहीं हो सकता अत: प्रस्तुत है 5 वर्ष के पश्चात हुए बदलाव एक नजर में: -_
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
1-पुरानी पेंशन पाने वालों के लिए जी0 पी0 एफ0 सुविधा उपलब्ध है जबकि नयी पेंशन योजना में जी0 पी 0एफ0 नहीं है ।
परिवर्तन: - *कुछ भी नहीं । वित्त मंत्रालय इस बात पर विचार कर रहा है कि कर्मचारी के अंशदान को GPF में कन्वर्ट कर दिया जाय ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
2-पुरानी पेंशन के लिए वेतन से कोई कटौती नहीं होती है जबकि नयी पेंशन योजना में वेतन से प्रति माह 10%की कटौती निर्धारित है ।
परिवर्तन: - *कुछ भी नहीं ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
3-पुरानी पेंशन योजना में रिटायरमेन्ट के समय एक निश्चित पेंशन( अन्तिम वेतन का 50%) की गारेण्टी है जबकि नयी पेंशन योजना में पेंशन कितनी मिलेगी यह निश्चित नहीं है यह पूरी तरह शेयर मार्केट व बीमा कम्पनी पर निर्भर है ।
परिवर्तन: - *कोई परिवर्तन नहीं ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
4-पुरानी पेंशन सरकार देती है जबकि नयी पेंशन बीमा कम्पनी देगी । यदि कोई समस्या आती है तो हमे सरकार से नहीं बल्कि बीमा कम्पनी से लडना पडेगा ।
परिवर्तन: - *कोई परिवर्तन नहीं ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
5-पुरानी पेंशन पाने वालों के लिए रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी( अन्तिम वेतन के अनुसार 16.5माह का वेतन) मिलता है जबकि नयी पेंशन वालों के लिये ग्रेच्युटी की कोई व्यवस्था नहीं है ।
परिवर्तन: - *केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नयी पेंशन के अन्तर्गत आने वाले लोगों के लिए भी पुरानी पेंशन वालों की तरह ग्रेच्युटी प्रदान करने का जी0 ओ0 जारी हो चुका है ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
6-पुरानी पेंशन वालों को सेवाकाल में मृत्यु पर डेथ ग्रेच्युटी मिलती है जो 7th पे कमीशन ने 10लाख से बढाकर 20लाख कर दिया है जबकि नयी पेंशन वालों के लिए डेथ ग्रेच्युटी की सुविधा समाप्त कर दी गयी है ।
परिवर्तन: - *नयी पेंशन में आने वाले लोगों के लिए भी पुरानी पेंशन वालों की तरह ग्रेच्युटी /डेथ ग्रेच्युटी देने का जी0 ओ0 केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी हो चुका है ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
7-पुरानी पेंशन में आने वाले लोंगों को सेवाकाल में मृत्यु होने पर उनके परिवार को पारिवारिक पेंशन मिलती है जबकि नयी पेंशन योजना में पारिवारिक पेंशन को समाप्त कर दिया गया है ।
परिवर्तन: - *नवीन पेंशन में आने वाले लोगों के लिए भी पारिवारिक पेंशन देने का जी0 ओ0 जारी हो चुका है ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
8-पुरानी पेंशन पाने वालों को हर छ: माह बाद महँगाई तथा वेतन आयोगों का लाभ भी मिलता है जबकि नयीपेंशन में फिक्स पेंशन मिलेगी महँगाई या वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा यह हमारे समझ से सबसे बडी हानि है ।
परिवर्तन: - *कोई परिवर्तन नहीं ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
9-पुरानी पेंशन योजना वालों के लिए जी0 पी0 एफ0 से आसानी से लोन लेने की सुविधा है जबकि नयी पेंशन योजना में लोन की कोई सुविधा नही है( विशेष परिस्थिति में कठिन प्रक्रिया है केवल तीन बार वह भी रिफण्डेबल) ।
परिवर्तन: - *इसको भी सरल बनाया गया है ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
11-पुरानी पेंशन योजना में जी0 पी0 एफ0 निकासी( रिटायरमेंट के समय) पर कोई आयकर नहीं देना पडता है जबकि नयी पेंशन योजना में जब रिटायरमेंट पर जो जो अंशदान का 60%वापस मिलेगा उसपर आयकर लगेगा।
परिवर्तन: - *अब कर्मचारी को मिलने वाला 60 % हिस्सा करमुक्त कर दिया गया है ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
12-जी 0पी0एफ0पर ब्याज दर निश्चित है जबकि एन0 पी0 एस0 पूरी तरह शेयर पर आधारित है ।
परिवर्तन; - *कोई परिवर्तन नहीं ।*
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷
इसके साथ साथ
👉 _1 जनवरी 2004 से पूर्व चयनित केन्द्र सरकार के कर्मचारी तथा 1 अप्रैल 2005 के पूर्व चयनित उत्तर प्रदेश के कर्मचारी जिनकी ज्वाइनिंग में देरी के कारण पुरानी पेंशन से बाहर हो गये थे अब उनको पुरानी पेंशन का लाभ सरकार ने दे दिया है।_
👉 _1 अप्रैल 2005 से पूर्व के विज्ञापन से चयनित किन्तु इस तिथि के बाद ज्वाइन करने वाले कर्मचारियों के लिए भी राहत की खबर है । हाईकोर्ट इलाहाबाद ने ऐसे कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन में शामिल करने का निर्णय सुनाया है ।_
👉 *सभी राज्यों के विधान सभा / विधानपरिषद व देश की संसद में प्रत्येक सत्र में पुरानी पेंशन की माँग बलवती होती जा रही है जो आन्दोलन के लिए शुभ संकेत है ।*
*करत करत अभ्यास को जड़मत होत सुजान ।*
*रसरी आवत जात है सिल पर पडत निशान ।*
. _साथियों जहाँ एक वर्ष पूर्व तक हम और हमारे तमाम संगठन यह सोचते थे कि अब कुछ हो ही नहीं सकता ऐसे में अटेवा ने वह सब कर दिखलाया । सब जानते हैं कि यह आसान नहीं था किन्तु सतत प्रयास ही सफलता की सीढी होती है जिसे ATEWA/NMOPS ने चुना और आगे भी आप सभी के सहयोग से सतत प्रयास पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा ।_
. *एक बात हमेशा याद रखिए कि संघर्ष व बलिदान कभी बेकार नहीं जाता एक न एक दिन परिणाम जरूर देता है ।*
(इसे शेयर करके सभी पेंशन विहीन साथियों तक पहुँचाने का कष्ट करें । )
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
आपका
श्रवण कुमार कुशवाहा
प्रदेश मंत्री - अटेवा
उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र -9410628298

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...