स्थानीय मान और जातीय मान|Place value and face value

स्थानीय मान और जातीय मान|Place value and face value in hindi

आज की इस post में हम स्थानीय मान और जातीय मान(sthaniya man aur jatiy man) की परिभाषा तथा स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित सवालों को पढने वाले हैं| स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित इस प्रकार के सवाल सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे MPTET,CTET,REET, UPTET, UTET, HTET,MP police आदि में पूछे जाते हैं|

स्थानीय मान और जातीय मान|Place value and face value
sthaniya man aur jatiy man

स्थानीय मान किसे कहते हैं?(place value in hindi):

किसी दी गई संख्या में किसी अंक का स्थानीय मान उसके स्थान(place) के अनुसार जो होता है उस मान को ही उस अंक का स्थानीय मान कहते हैं|

जैसे:- इकाई के अंक का स्थानीय मान = (इकाई का अंक) × 1

दहाई के अंक का स्थानीय मान =(दहाई का अंक) × 10

सैकडें के अंक का स्थानीय मान =(सैकडें का अंक) ×100

हजार के अंक का स्थानीय मान =(हजार का अंक) ×1000   … आदि

उदाहरण:-  संख्या 75342 में- 

2 का स्थानीय मान = 2 × 1 = 2

4 का स्थानीय मान = 4 × 10 = 40

3 का स्थानीय मान = 3 × 100 = 300

5 का स्थानीय मान = 5 × 1000 = 5000

7 का स्थानीय मान = 7 × 10000 = 70000

स्थानीय मान निकालने की ट्रिक(विधि) :-  

यदि किसी दी गई संख्या में किसी अंक का स्थानीय मान ज्ञात करना है तो उस अंक के दाहिनी ओर जितने अंक होते हैं उतने शून्य (zero) लगा दिए जाते हैं|

जैसे संख्या 5394 में 4 के दाहिने और एक भी अंक नहीं है अतः 4 का स्थानीय मान 4 होगा|

9 के दाहिने और एक अंक है अतः 9 के बाद एक शून्य लगेगी जिससे 9 का स्थानीय मान 90 होगा|

इसी प्रकार 3 के दाहिने और दो अंक है अतः 3 के बाद दो शून्य लगेगी जिससे 3 का स्थानीय मान 300 होगा|

5 के दाहिने और तीन अंक है अतः 5 के बाद तीन शून्य लगेगी जिससे 5 का स्थानीय मान 5000 होगा| 

जातीय मान किसे कहते हैं?(face value in hindi):

किसी दी गई संख्या में किसी अंक का जातीय मान उसका अपना मान है, चाहे वह अंक किसी भी स्थान पर क्यों ना हो|

जातीय मान को अंकित मान और वास्तविक मान भी कहाँ जाता है |

जैसे:-  संख्या 75342 में-

7  का जातीय मान = 7

5 का जातीय मान = 5

3 का जातीय मान = 3

4 का जातीय मान = 4

2 का जातीय मान = 2

Note :-  1.शून्य (0) का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव 0 होगा |

2. इकाई अंक का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव समान होते हैं|

स्थानीय मान और जातीय मान से संबंधित सवाल:-

1. संख्या 5394 में 3 के स्थानीय मान और 9 के जातीय मान का योग कितना होगा?

Sol:- संख्या 5394 में, 

      3 का स्थानीय मान = 300

     9 का जातीय मान = 9

3 के स्थानीय मान और 9 के जातीय मान का योग = 300 + 9 = 309

2. संख्या 6482 में 6 के स्थानीय मान और 4 के जातीय मान का अंतर कितना होगा? 

Sol:- संख्या 6482 में, 

6 का स्थानीय मान = 6000

4 का जातीय मान = 4

6 के स्थानीय मान और 4 के जातीय मान का अंतर = 6000 – 4 =  5996

3. संख्या 5497 में 4 के स्थानीय मान और संख्या 68973 में 6 के स्थानीय मान का योग कितना होगा? 

Sol:- संख्या 5497 में, 

4 का स्थानीय मान = 400

संख्या 68973 में, 

6 का स्थानीय मान = 60000

संख्या 5497 में 4 के स्थानीय मान और संख्या 68973 में 6 के स्थानीय मान का योग = 400 + 60000 = 60400

4. संख्या 69854 में 8 के स्थानीय मान और 8 के जातीय मान का गुणनफल कितना होगा? 

Sol:-  संख्या 69854 में, 

8 का स्थानीय मान = 800

8 का जातीय मान = 8

संख्या 69854 में 8 के स्थानीय मान और 8 का गुणनफल = 800 × 8 = 6400

5. संख्या 3034 में 3 के स्थानीय मानों का योग कितना होगा? 

Sol:-  संख्या 3034 में 3 दो बार आया है एक दहाई वाले स्थान पर और एक हजार वाले स्थान पर|

हजार वाले स्थान पर स्थित 3 का स्थानीय मान = 3000

दहाई वाले स्थान पर स्थित 3 का स्थानीय मान = 30

अत: 3 के स्थानीय मानों का योग=3000 + 30

       = 3030

6. संख्या 9000 में 0 का स्थानीय मान और जातीय मान क्या होगा?

Note:- शून्य (0) का स्थानीय मान और जातीय मान सदैव 0 होगा |

अत: संख्या 9000 में 0 का स्थानीय मान और जातीय मान शून्य (0) होगा|

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online