UP TGT PGT Notification 2021|Up tgt pgt notification news
 |
| www.downloduptetnotespdf.online |
UP TGT PGT 2021 ke liye abhi form apply Karen
रोजगार दो अभियान के तहत युवा मंच के बैनर तले माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में टीजीटी-पीजीटी के 40 हजार रिक्त पदों पर विज्ञापन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू। 4 महीने से संशोधन विज्ञापन जारी न होने से छात्रों का आक्रोश चरम पर है, उन्होंने विज्ञापन जारी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। गौरतलब है कि प्रदेश में रोजगार के सवाल को हल करने और रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर 24 फरवरी के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन को बलपूर्वक खत्म कराया गया, युवा मंच के पदाधिकारियों को जेल भेजा गया था। जेल से वापस आने के बाद बेमियादी धरना प्रदर्शन की अनुमति के लिए शासन प्रशासन से अनुरोध किया गया है लेकिन अनुमति नहीं दी जा रही है। आज छात्रों ने चेतावनी दी है,
 |
| UP TGT PGT Notification 2021|Up tgt pgt notification news |
कि अगर तत्काल सभी रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया और युवाओं को गुमराह करने के लिए उपलब्धियों का महिमामंडन के लिए बयानबाजी जारी रही तो 21 मार्च को इलाहाबाद में छात्र पंचायत बुलाने की योजना बनाई जा रही है जिसमें प्रदेशस्तरीय आंदोलन की घोषणा होगी। आज प्रदर्शन के दरम्यान प्रस्ताव पारित कर किसान आंदोलन व कारपोरेट विरोधी दिवस का समर्थन किया गया। प्रदर्शन में छात्रों को युवा मंच के संयोजक राजेश सचान समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह कर रहे हैं। इस मौके पर सीएमपी डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष करन सिंह परिहार समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। युवा मंच ने छात्रों से प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की है।
राजेश सचान, संयोजक युवा मंच
#modi_rojgar_do
#रोजगार_बने_मौलिक_अधिकार
#FarmersProtest
प्रेस विज्ञप्ति:
रोजगार व सरकारी नौकरी के पेश आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते हुए युवा मंच ने रोजगार के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
रविवार को सलोरी में बुलाई गई छात्रों की आम सभा, तैयार होगी आंदोलन की रूपरेखा
प्रयागराज, 12/3/2021, लेखपाल भर्ती में पारदर्शिता संबंधी दावे के वीडियो के आफिसियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करने और फर्जी दावे को छात्रों द्वारा उजागर करने पर सरकार की हुई फजीहत के बाद युवा मंच ने रोजगार व सरकारी नौकरी के पेश आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है जिससे रोजगार व सरकारी नौकरी की सही तस्वीर सामने आ सके और सरकार भी एक साल के कम के बचे हुए वक्त में रोजगार के सवाल को हल करने के लिए ठोस कदम उठा सके। लेकिन सरकार का जोर रोजगार के सवाल को हल करने के बजाय सरकारी प्रोपेगैंडा पर है,
यही वजह है कि छात्रों के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन तक ईजाजत नहीं दी जा रही है। लेकिन युवा मंच प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन जारी रखेगा। आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए रविवार को सायं 5 बजे से दुर्गा पूजा पार्क, सलोरी में छात्रों की आम सभा बुलाई गई है। इसकी जानकारी मोदी रोजगार दो अभियान के दौरान छात्रों से संवाद करते हुए युवा मंच संयोजक राजेश सचान व अध्यक्ष अनिल सिंह ने दी। युवा मंच पदाधिकारियों ने कहा कि 17 सितंबर को रोजगार के मुद्दे पर राष्ट्रीय स्तर पर हुए आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों में रिक्त पदों को 6 महीने में भरने की घोषणा की गई थी, यह समयावधि 17 मार्च को पूरी हो रही है लेकिन प्रमुख भर्तियों के विज्ञापन तक जारी किया जा सका है जबकि जुलाई 2021 तक टीजीटी पीजीटी भर्ती को पूर्ण करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। स्थिति यह है कि पिछली सरकार की तमाम लंबित भर्तियां तक अधर में हैं जिसमें सर्वाधिक अधीनस्थ सेवा आयोग में हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि 17 सितंबर के बाद प्रिंट मीडिया में प्रमुखता से 84 विभागों में 3 लाख रिक्त पदों का ब्योरा सरकार के पास उपलब्ध होने और इसके अलावा भी रिक्त पदों का ब्योरा तलब करने और इन सभी रिक्त पदों पर 6 महीने के अंदर नियुक्ति पत्र देने की घोषणा की गई थी। अधीनस्थ सेवा आयोग में प्राप्त 50 हजार पदों पर विज्ञापन की संभावना पीईटी के द्वारा खत्म कर दी गई, टीजीटी पीजीटी का विज्ञापन त्रिशंकु की तरह शासन, चयन बोर्ड व एनआईसी के बीच लटका है। प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती 10 हजार स्कूलों की बंद करने की सिफारिश के बाद उम्मीद खत्म होती जा रही है। यही हाल तकनीकी संवर्ग व अन्य विभागों का है। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में तमाम छात्र विगत 3 महीने से दिव्यांगों द्वारा नियमानुसार 4% आरक्षण के तहत 69000 शिक्षक भर्ती में रिक्त पदों पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद में जारी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए और कहा कि मोदी रोजगार दो अभियान में इसे भी प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में दिव्यांग कोटा के पद रिक्त पड़े हुए हैं तब इन्हें क्यों नहीं भरा जा रहा है। संवाद के दौरान अशोक दुबे, ईशान गोयल, अमरेन्द्र सिंह, राहुल यादव, सुनील यादव, अखिलेश कुमार, संजय तिवारी, शशिधर यादव, नीरज सिंह, अंकित अकेला, विनोद पटेल आदि मौजूद रहे।
भवदीय
अनिल सिंह, अध्यक्ष युवा मंच
भवदीय
प्रेस विज्ञप्ति उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से जारी होने वाले संशोधित विज्ञापन का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अभी भी थमा नहीं है इंतजार की घड़ी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है अधिकारियों का कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है जिससे छात्रों में आक्रोश है
आइए हम 10 मार्च की विक्की खान तथा दिनेश शर्मा शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंत्री से बात हुई बढ़ता का विवरण आपको सुनाते हैं|
आज दिनांक 10 मार्च को प्रतियोगी मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान और अनिल उपाध्याय ने प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा से उनके आवास पर मुलाकात की! इस अवसर पर लगभग 20 मिनट तक वार्ता हुई! टीजीटी- पीजीटी- प्रधानाचार्य के नए संशोधित विज्ञापन 2021 के संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री का कहना था कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस बात का निर्णय ले लिया गया है कि नए विज्ञापन को जारी करने का अधिकार और दायित्व अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को सौंप दिया गया है ! वह नया विज्ञापन जब चाहे तब जारी कर सकते हैं! साथ ही तदर्थ शिक्षकों को कितना भारांक दिया जाए इसके निर्णय का अधिकार भी अध्यक्ष , माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को दिया गया है लेकिन वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप होना चाहिए! साथ ही नया विज्ञापन अगले सप्ताह हर हाल में आ जाना चाहिए ! इस संबंध में शासन द्वारा अध्यक्ष को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है! इसके साथ ही l&t जीआईसी के हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय की नियुक्ति के संदर्भ में उन्होंने स्वयं अपर मुख्य सचिव (माध्यमिक )श्रीमती आराधना शुक्ला को न केवल फोन किया वरन लिखित पत्र के माध्यम से स्पष्ट निर्देश भी जारी किया ! इन दोनों विषयों की नियुक्ति नियमानुसार अति शीघ्र होनी चाहिए!
मोर्चा के दोनों पदाधिकारी विक्की खान और अनिल उपाध्याय ने माननीय उप मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आज अपर मुख्य सचिव(माध्यमिक )श्री मती आराधना शुक्ला से मुलाकात करने की कोशिश भी की लेकिन उनके छुट्टी पर होने के कारण मुलाकात ना हो सकी! मोर्चा अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान की नियुक्ति को लेकर अगर इस सप्ताह पोर्टल नहीं खुला तो अगले सप्ताह किसी भी दिन शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा!
विक्की खान अध्यक्ष प्रतियोगी मोर्चा, अनिल उपाध्याय 9455419239
आज दिनांक 8 मार्च को प्रतियोगी मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान के नेतृत्व में अनिल उपाध्याय तथा संतोष सिंह ने लखनऊ शिक्षा निदेशालय में शिक्षा निदेशक श्री विनय कुमार पांडे तथा उप शिक्षा निदेशक श्री विकास श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा हिंदी और सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के संबंध में विस्तृत वार्ता की ! इस अवसर पर शिक्षा निदेशक ने कहा कि इन दोनों विषयों का पोर्टल पूरी तरह तैयार है तथा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से रिक्तियों का विवरण व अभ्यर्थियों की डिटेल की हार्ड कॉपी आते ही 2 दिनों के अंदर पोर्टल खोल दिया जाएगा l मोर्चा सदस्यों की उपस्थिति में ही शिक्षा निदेशक ने अपर शिक्षा निदेशक(राजकीय )श्री मती अंजना गोयल से भी इस विषय पर 10 मिनट तक फोन पर वार्ता की ! तथा यह निर्देश दिया कि 13 विषयों में औपबंधिक रूप रुकी हुई 4 जिलों की रिक्तियों का विवरण चारों जिलो के जिला विद्यालय निरीक्षकों से कल ही अर्थात मंगलवार तक मंगा लिया जाए! साथ ही समस्त विवरण कल ही निदेशालय लखनऊ को भी भेजा जाए! शिक्षा निदेशक श्री पांडे जी का कहना था कि शिक्षा निदेशालय पंचायत चुनाव की अधिसूचना लागू होने के पूर्व इन दोनों विषयों के अभ्यर्थियों की नियुक्ति संपन्न कराने के लिए कटिबद्ध है l
नए संशोधित विज्ञापन ( टीजीटी, पीजीटी)वर्ष 2021 के संबंध में शिक्षा निदेशक का कहना था कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता जारी है तथा अति शीघ्र निर्णय लिया जाएगा l अवगत कराना है कि मोर्चा के तीनों सदस्य कल उप मुख्यमंत्री माननीय डॉ दिनेश शर्मा जी से मुलाकात के लिए उनके आवास पर जाएंगे l
प्रेषक
विक्की खान अध्यक्ष प्रतियोगी मोर्चा तथा अनिल उपाध्याय, 9455 4192 39, 94 15 16 6575
Comments
Post a Comment
Ask me anything here...