Amazing Fact about World in hindi- इस रहस्यमय दुनिया से जुड़े ऐसे रोचक तथ्य, जिनके बारे में जानकर आप नहीं करेंगे यकीन
दुनिया के बारे में 20 ऐसे खास रोचक तथ्य जिसे के बारे में आप को जरुर पता होना चाहिये
यह तो आप जानते ही होंगे कि दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई है। जिसमें से कई रहस्यों के बारे में आप जानते हैं और कुछ से आप बिलकुल अनजान होंगे। लेकिन जब किसी रहस्य की सच्चाई पता चल जाती है तो यह अपने आप में एक बड़ा रोचक तथ्य बन जाता है। इस दुनिया से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनकों जानने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। अगर आप भी दुनिया के रोचक तथ्यों को जानने या पढ़ने में दिलचस्पी रखते हैं तो यह लेख अपने बहुत काम का है।
#Amazing_Face_about_World_in_Hindi जिसमे हम आपको दुनिया के 101 रोचक तथ्यों के बारे में बताने जा रहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरान रह जायेंगे।
1. उत्तर कोरिया और क्यूबा एकमात्र ऐसे स्थान हैं जहां आप कोका-कोला नहीं खरीद सकते।
2. दुनिया की कुल जनसंख्या 7.5 बिलियन से अधिक है जो सुनने में बहुत अधिक लगती है लेकिन बता दें कि अगर हर इंसान कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो जाये तो दुनिया की आबादी लॉस एंजिल्स के अंदर फिट हो सकती है।
3. दुनिया में सबसे तेज मिर्च ड्रैगन ब्रेथ चिली पीपर इतनी तीखी है कि यह आपको भी मार सकती है।
4. फ्रांस एक खूबसूरत देश है और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के अनुसार, दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा लोग इस देश की यात्रा करते हैं। 2017 में इस यूरोपीय देश ने 86.9 मिलियन लोगों का स्वागत किया।
5. कोलंबिया के तट पर सैन बर्नार्डो के द्वीपसमूह में सांता क्रूज़ द्वीप दुनिया की सबसे ज्यादा घनी आबादी वाला द्वीप है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस द्वीप का आकार सिर्फ दो फुटबॉल मैदानों के बराबर है।
6. इंडोनेशिया दुनिया के ऐसे देशों में से एक है जहां पर दुनिया के सबसे छोटे यानि बौने लोग रहते हैं। जहाँ औसत वयस्क लगभग 5 है फीट, 1.8 इंच लंबे हैं। वहीँ दुनिया के सबसे उंचे लोग नीदरलैंड में रहते हैं, जहाँ औसत वयस्क की ऊँचाई 6 फीट है।
7. जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते पर एक दिन में सबसे ज्यादा देशों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। बता दें कि साल 2016 अर्थ डे पर पेरिस समझौते पर न्यूयॉर्क संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विश्व के 174 नेताओं ने हस्ताक्षर किए, जो अब तक के देशों की सबसे बड़ी संख्या थी।
8. बता दें कि दुनिया का सबसे शांत कमरा वाशिंगटन राज्य में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय में स्थित है।
9. दुनिया में केवल तीन देश हैं जो मीट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं करते हैं। बता दें कि दुनिया के 200 से अधिक देशों में लंबाई या द्रव्यमान जैसी चीजों को मापने के लिए मीट्रिक प्रणाली का उपयोग किया जाता है। लेकिन लाइबेरिया, म्यांमार और संयुक्त राज्य अमेरिका मीट्रिक प्रणाली का उपयोग नहीं करते।
10. दुनिया में किसी स्थान का नाम सबसे लंबा 81 अक्षर का Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikikungungororukupokaiaienuakitanatahu है जो न्यूजीलैंड में है।
बच्चे विश्व रोचक तथ्य
11. आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में हर एक सेकंड में 4 बच्चे पैदा होते हैं। इस हिसाब से एक मिनट में लगभग 250 जन्म, एक घंटे 15,000 और एक दिन 360,000 हैं। इकोलॉजी ग्लोबल नेटवर्क के अनुसार एक साल में,पृथ्वी पर लगभग 131.4 मिलियन बच्चे पैदा होते हैं।
12. अब तक का सबसे ठंडा तापमान -144 डिग्री फ़ारेनहाइट दर्ज किया गया है। बता दें कि अंटार्कटिका में 2004 और 2016 के बीच शोध के दौरान यह तापमान दर्ज किया गया है। इस तापमान में सांस लेने पर इंसान फेफड़े रक्तस्राव करने लगते हैं, जिससे की मौत हो सकती है।
13. यह तो जानते ही होंगे कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से पृथ्वी की ओजोन परत को काफी नुकसान हुआ है। ओजोन परत सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। लेकिन जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञों का मानना है कि संयुक्त राष्ट्र की 2018 की रिपोर्ट के 50 वर्षों के भीतर पूरी तरह से ठीक हो जाएगी।
Interesting Facts About World In Hindi
14. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार जापान दुनिया में सबसे अधिक भूकंप ग्रस्त देश है।
15. जनसंख्या संदर्भ ब्यूरो (Population Reference Bureau) के अनुसार आज जीवित लोगों की संख्या कुल मनुष्यों की संख्या उन लोगों का 7 प्रतिशत है जो आज तक दुनिया में जीवित रहे हैं।
16. मुहम्मद को दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम माना जाता है। इंडिपेंडेंट के अनुसार दुनिया भर में अनुमानित 150 मिलियन पुरुष और लड़के ऐसे हैं जिनका नाम मुहम्मद है।
17. निकारागुआ (Nicaragua) के झंडे में केंद्र में एक इंद्रधनुष होता है जिसमें बैंगनी रंग का एक बैंड शामिल होता है और डोमिनिका (Dominica) के झंडे में सिसरोउ तोता, बैंगनी पंखों वाले एक पक्षी का चित्र होता है। इस प्रकार यह दोनों दुनिया के केवल ऐसे देश हैं जो अपने राष्ट्रीय झंडे में बैंगनी का उपयोग करते हैं।
18. अफ्रीका और एशिया में दुनिया की लगभग ग्रामीण आबादी के लगभग 90 प्रतिशत लोग रहते हैं। भारत में दुनिया के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सबसे बड़ी संख्या है। यहां लगभग 893 मिलियन लोग शहर के बाहर रहते हैं।
19. 1933 का डबल ईगल सोने से बना 20 अमेरिकी डॉलर का सिक्का था जो कभी प्रचलन में नहीं आया। आपको बता दें कि यह सिक्का दुनिया के सबसे महंगे सिक्के के रूप में 7 मिलियन डॉलर से अधिक में बेचा गया था।
20. बता दें कि 2018 शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) में रिकॉर्ड-तोड़ 92 देशों ने भाग लिया था। इससे पहले 2014 में शीतकालीन खेलों में 88 देशों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें-
ईश्वर Bhagwan का ध्यान कैसे करें ? ईश्वर में रुचि कैसे उत्पन्न हो
कुछ मजेदार मोबाइल ट्रिक्स क्या है जो बहुत काम की है ?
क्यों संभाल कर रखा है आइंस्टीन का दिमाग?


















Comments
Post a Comment
Ask me anything here...