भारतीय छात्रों के महत्वपूर्ण अधिकार और उनसे जुड़ी कुछ सवालों के जवाब - ट्रेंडिंग ज्ञान

दोस्तों आज हम बात करेंगे एक ऐसे विषय के बारे में जिसके बारे में कोई भी बात नहीं करता है पर जिस पर बात करना बहुत आवश्यक है।

आज हम आपको बताएंगे छात्रों (Students) के अधिकार (Rights) के बारे में।

एक आम आदमी के अधिकारों के बारे में तो सभी लोग बात करते हैं, लेकिन देश के भविष्य यानी छात्रों के अधिकारों के बारे में कोई भी बात नहीं करता है।

अगर आप भी एक छात्र हैं और अपने सभी अधिकारों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस article को पूरा जरूर पढ़िए। और अगर आप छात्र नहीं हैं तो भी आप इस article को पढ़िए ताकि छात्रों के अधिकारों से सम्बंधित जानकारी आप छात्रों को दे सकें।

और इस article को छात्रों के साथ share भी जरूर करें ताकि उन्हें अपने अधिकारों के बारे में सब कुछ पता चल सके।

भारत के छात्रों के लिए संवैधानिक अधिकार


List-of-Legal-Rights-of-Indian-Students-and-answers-to-some-questions-in-Hindi
Student Rights in Hindi

बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

क़ानून पढ़ रहे एक छात्र ने Court में एक याचिका दर्ज की जिसमे उसने बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की मांग की। इस पर Supreme Court ने व्यक्ति की स्वतंत्रता और सरकार के दृष्टिकोण से बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को महत्व दिया और महत्व को भी निर्धारित किया। Supreme Court ने ये भी कहा की एक लोकतंत्र संविधान में बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सबसे महत्वपूर्ण है।


जीवन का अधिकार

Delhi High Court की एक पीठ ने दिल्ली शिक्षा नियमो, 1973 के तहत अनुशासनात्मक करवाई के लिए एक नियम को रद्द कर दिए जिसमे ये था की बच्चों को शारीरिक दंड नहीं दिया जाएगा। और उन्हें भय मुक्त, सम्मान और स्वतंत्रता के माहौल में पढ़ाना होगा। ताकि बच्चे निडर हो कर कोई भी सवाल पूछ सकें और अपनी पढाई अच्छे से कर सकें।


सूचना का अधिकार

परीक्षार्थियों के पास ये अधिकार होता है की वो अपनी उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण कर सकते हैं। और ये अधिकार देते समय Supreme Court ने ये कहा था की सूचना का अधिकार बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का ही एक पहलू है।


शिक्षा का अधिकार

शिक्षा का अधिकार एक सर्वोच्च अधिकार है जो की हर किसी को मिलना चाहिए। इस अधिनियम को 2009 में बच्चों के अधिकार के रूप में भी जाना जाता है और यह शिक्षा अधिनियम 2009 में लागू किया गया था, और इसके अंतर्गत 6 साल से लेकर 14 साल की उम्र के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा का अधिकार है।


समानता का अधिकार

दाखिले के दौरान शैक्षणिक संस्थानों (Educational Institutions) के द्वारा पालन किये जाने वाले सिद्धांतों को निर्धारित करते वक़्त Supreme Court ने ये भी निर्धारित किया की अगर प्रतियोगी Candidate किसी भी प्रकार की समानता या फिर समान अधिकार के उल्लघन का सामना करता है तो ऐसी परिस्तिथियों में उम्मीदवार को असाधारण राहत प्रदान करना एक दम न्यायपूर्ण और उचित होगा।


छात्रों के अधिकारों से संबंधित कुछ सवालों के जवाब

छात्रों के अधिकारों से संबंधित कुछ सवालों के जवाब
छात्रों के अधिकारों से संबंधित कुछ सवालों के जवाब


भारत में किसी भी छात्र के क्या-क्या अधिकार हैं?

A. बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता

B. जीवन का अधिकार

C. सूचना का अधिकार

D. शिक्षा का अधिकार

E. समानता का अधिकार


शिक्षा का अधिकार छात्रों के लिए क्यों जरूरी है?

शिक्षा का अधिकार छात्रों के लिए इसलिए जरूरी है क्योंकि छात्र किसी भी देश का भविष्य होते हैं और अगर छात्र पढ़ेंगे नहीं तो वो लोग आगे नहीं बढ़ पाएंगे और शिक्षा किसी भी छात्र के अंदर की क्षमता को बहार निकालने में भी मदद करता है।


मौलिक अधिकार छात्रों के लिए क्यों जरूरी है?

मौलिक अधिकार किसी भी छात्र के लिए बहुत ही ज़्यादा जरूरी हैं क्योंकि अगर छात्र के पास मौलिक अधिकार नहीं होंगे जैसे - बोलने और अभिव्यक्ति का अधिकार, तो वो अपनी बात कैसे रख पायेगा। अगर छात्र के पास जीवन का अधिकार नहीं होगा तो वो भय मुक्त होकर पढ़ेगा कैसे। अगर छात्र के पास सूचना का अधिकार नहीं होगा तो वो अपनी उत्तर पुस्तिका में गलत marking को ठीक कैसे करवा पायेगा। अगर छात्र के पास शिक्षा का अधिकार नहीं होगा तो वो शिक्षा को कैसे ग्रहण कर पायेगा। अगर उसके पास समानता का अधिकार नहीं होगा तो वो अन्य छात्रों के साथ बैठकर पढ़ कैसे पायेगा।

और अगर ये सब नहीं होगा तो छात्र जीवन में आगे कैसे बढ़ पायेगा और अगर छात्र आगे नहीं बढ़ पायेगा तो वो अपने देश को आगे कैसे ले जाएगा।


Read also | Unacademy Plus क्या है, Unacademy App क्या है?


निष्कर्ष

दोस्तों ये था article छात्रों के अधिकार पर और इसमें हमने छात्रों के मौलिक अधिकारों के बारे में सब कुछ बताया है और हम उम्मीद करते हैं की आपको ये article पसंद आया होगा और आपको पता चला होगा की छात्रों के लिए मौलिक अधिकार कितने आवश्यक हैं। 

अगर आपको ये article पसंद आया हो तो इसे किसी भी एक छात्र को share जरूर करें ताकि उसे अपने अधिकारों के बारे में पता चल सके।

इस आर्टिकल को लिखा है Sikho Hindi Me के फाउंडर Adarsh ने आप एक बार उनकी ब्लॉग को जरूर visit करें। मुझे विश्वास है आपको उनकी कंटेंट बेहद पसंद आएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online