मोबाईल फोन कितने प्रकार है और इसके प्रकार क्या है?

21 वी सदी के तीसरे दशक तक टेक्नोलॉजी बहुत विकसित हो गए है और आने वाले समय में और भी विकसित होंगे। इस टेक्नोलॉजी में मोबाइल की महत्वपूर्ण भूमिका है। अभी के समय में कोई भी ऐसा नहीं है जो शायद मोबाइल का उपयोग नहीं करता हो। मोबाइल की मानो अब लत लग चुकी है क्योंकि आज के समय में इंसान सोकर उठने से लेकर रात को सोने तक मोबाइल का उपयोग करते है। मोबाइल से आजकल दूर में रहते व्यक्तियों से कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग कर सकते है।

मनोरंजन के लिए मोबाइल , ऑनलाइन मिनी पे या ट्रांसफर के लिए मोबाइल, कोई जगह को खोजने के लिए माप, वेबिनार करने के लिए मोबाइल या लैपटॉप। लेकिन क्या आप जानते है की अभी हम जो मोबाइल चला रहे है उसका इतिहास क्या रहा है। उसे कितना समय लगा है अभी तक की मोबाइल फोन की जगह लेने में।  तो इस पोस्ट में हम मोबाइल फोन के Generation और मोबाइल कितने प्रकार के होते है? और उस Generation के मोबाइल फोन के फीचर्स क्या थे?
 

Mobile-phone-ke-prakar-aur-features


मोबाइल का आविष्कार किसने किया और कब?

बात उन दिनों की है जब मोटोरोला कंपनी के एक शोधकर्ता जिनका नाम मार्टिन कूपर था वह कुछ नया आविष्कार करने में जोर शोर से तैयारी कर रहे थे। तब 3 अप्रैल 1973 को उन्होंने एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाए। जिसे हम मोबाइल फोन कहते है। 


जब उन्होंने उस समय मोबाइल का आविष्कार किया था तब उसका आकार अभी के मोबाइल फोन से काफी बड़ा था। जिसकी लंबाई 9 इंच यानी के एक ईट के आकार कितना बड़ा था और इसका वजन भी बहुत ज्यादा था, लगभग 1किलोग्राम । लेकिन इस मोबाइल को बाजार में आने के लिए 10 साल लग गए, यह मोबाइल बाजार में सन् 1983 - 84 में आया। 


इन्हें भी पढिए :-  

  1. अपने ब्लॉग में organic ट्रैफिक बढ़ाए  
  2. जब हम संतुलित भोजन नहीं लेंगे तो क्या होगा?  
  3. डायरेक्ट सेलिंग/ नेटवर्क मार्केटिंग/MLM (multi level marketing) क्या है?  
  4. संतुलित आहार में क्या सामिल कर सकते है?  
  5. घर बैठे पैसा कैसे कमाए?  
  6. My first blog
  7. Guest Post और Guest Blogging क्या है ?


मोबाईल फोन कितने प्रकार के होते है -

मोबाईल अनेकों फीचर्स से भरा हुआ है। लेकिन मोबाइल के कितने प्रकार के बारे में भी जानना जरूरी है, क्योंकि अलग अलग मोबाइल में अलग अलग विशेषताओं से परिपूर्ण है। जैसे कुछ मोबाइल में सिर्फ कॉल और SMS बस भेज सकते है । लेकिन कुछ मोबाइल में ऐसे फीचर है जिसमे से गाना सुनना, वीडियो देखना, गेम खेलना, इंटरनेट चलाना आदि । इन्ही फीचर्स के आधार में मोबाइल फोन को तीन प्रकार में बांटा गया है ।

  1. सेल फ़ोन - यह फोन एनालॉग फ़ोन है जिसमे से केवल कॉल और SMS कर सकते थे और इनमे कॉन्टेक नंबर भी सेव कर सकते थे। यह फोन में ज्यादा फीचर नही थे , इस मोबाइल फोन में बस यही दो फीचर है। यह मोबाइल 1G mobile है।
  2. फिचर फोन या मल्टीमीडिया फोन - मल्टीमीडिया मोबाइल फोन पहली डिजीटल मोबाइल फोन है। यह मोबाइल सेल फोन से ज्यादा फीचर्स के साथ मार्केट में आया था, क्योंकि इस मोबाईल में कॉल , Sms, game, गाना, वीडियो, इंटरनेट, कैलकुलेटर, अलार्म , कन्वर्टर, प्रोफाइल, रेडियो आदि चला सकते है। यह मोबाइल फोन 2G, 2.5G, 3G के फीचर्स में है।
  3. स्मार्ट फोन (Smartphone) - यह मोबाइल फोन इस समय की सबसे बेस्ट और अच्छी मोबाइल फोन है। यह मोबाइल फोन बहुत सारे फीचर से भरपूर है। स्मार्टफोन Android और ios ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते है। इस मोबाइल में HD Quality में वीडियो और ऑडियो कॉल , गेम, अनेक मोबाइल एप्लीकेशन तथा बहुत सारे फीचर के साथ है। यह भारत में 4G मोबाइल कर रूप में उपयोग कर रहे है। 

मोबाईल फोन के Generation क्या है?

मोबाईल फोन के विकास के चरणों में G से तात्पर्य उसके जनरेशन से है। G के पहले जो भी संख्या होगा यह उसके जनरेशन की संख्या को दर्शाएगा। जैसे अभी के मोबाइल फोन के जनरेशन निम्न है -

  • 1G
  • 2G
  • 2.5 G
  • 3G
  • 4G
  • 5G 
इन सभी में भारत में अभी तक 4G ही चला रहा है 5G की तैयारी है। 
1G - यह मोबाइल फोन का फर्स्ट जनरेशन है जिसमे केवल कॉलिंग होती थी वो भी इसमें वाइस क्वालिटी बहुत ही कमजोर थी। और साथ ही इसकी बैटरी बैकअप भी बहुत ही कम थी । यह फोन एनालॉग फीचर में आते थे। यह मोबाइल सिंगल यूजर मोबाइल था जिसके अंदर ही में सिम कार्ड डाला रहता था। इसमें अलग से सिमकार्ड नही लगता था। इस जनरेशन में मोबाइल की Maximum Speed 2.4 kbps थी।

2G - इस मोबाईल फोन में कॉलिंग और MMS Supporting था मोबाइल फोन के इस सेकेंड जनरेशन में बहुत सुधार आयी थी। वाइस कॉलिंग और मैसेज में एमएमएस भेजने की सुविधा थी। इस दूसरी पीढ़ी में यह डिजीटल फोन हो गया। यह मोबाइल फोन देखने में भी बहुत अच्छा मोबाइल फोन था। 2G mobile की Maximum Speed 14 kbps थी।

2.5G - मोबाइल फोन के इस जनरेशन में इंटरनेट का समय आ गया था जिसने हम इन मोबाइल फोन में इंटरनेट का उपयोग कर सकते है। 2.5G मोबाइल फोन में वेब ब्राउजिंग और ईमेल मैसेजिंग चालू हो गया था। इसकी maximum Speed 64 - 144 kbps थी।

3G - इस मोबाईल फोन के आते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दी। क्योंकि इसकी नेट स्पीड और कॉलिंग क्वालिटी में सुधार आयी। इसमें faster web browsing थी क्योंकि इसकी Maximum Speed 2Mbps होने के कारण इसकी डाउनलोड भी बहुत जल्दी से हो जाता था। 3G मोबाइल फोन से ही video कॉलिंग और streaming का जन्म हुआ। 

4G - यह मोबाइल फोन की स्टैंडर्ड क्वालिटी है जिसमे Hd video और Audio calling, Gaming , live Streaming, highest internet speed, video confressing और बहुत सारी फीचर से भरा हुआ है। इस मोबाईल फोन की स्पीड 100 mbps से 1 gbps तक है 4G mobile की कैपिसिटी , स्पीड बहुत ही स्टेंडर क्वालिटी का है। साथ ही इसकी Security भी अच्छी खासी है। 

5G - ये मोबाइल फोन अभी आने वाले है जिसमे यह 4G मोबाइल से भी इसकी क्वालिटी बहुत अच्छी होगी। साथ ही इसकी स्पीड लगभग 20 gbps के आसपास आकी गई है। इसकी Security भी 4G मोबाइल से बहुत अधिक होगी। 

निष्कर्ष -

दोस्ती हमने इस पोस्ट में जाना की मोबाइल कितने प्रकार के होते है(Mobile phone kitne prakar ke hote hai) तथा मोबाइल फोन के प्रकार और फीचर के बारे में जाना, साथ ही मोबाइल फोन के Generation के बारे में भी हमने आज सीखा है। 


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online