Class 9 Hindi – A Reedh ki haddi Important Questions रीढ़ की हड्डी

Class 9 Hindi – A Reedh ki haddi Important Questions रीढ़ की हड्डी



प्रश्न 1. रतन कौन है?

उत्तर-रामस्वरूप का नौकर रतन है। वह बार-बार गलतियां करता रहता है और मालिक की डाँट-फटकार सुनता रहता है। वह भुलक्कड़ प्रवृत्ति का है। वह कभी कुछ तो कभी कुछ भूलता ही रहता है। रामस्वरूप बाबू उसे उल्लू, कमबख़्त और अन्य कई प्रकार की गालियां देकर फटकारते रहते हैं।


प्रश्न 2. उमा अपने कमरे में मुंह फुलाकर क्यों लेटी हुई थी?

उत्तर-उमा आधुनिक लड़की है। वह पढ़-लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहती है। उसके माता-पिता उसका

विवाह करना चाहते हैं। वह अभी विवाह नहीं करना चाहती। इसी कारण वह मुँह फुलाकर लेटी हुई थी। इसके साथ-साथ उमा को खूब सज-संवरकर लड़के वालों के समक्ष आना बिल्कुल उचित नहीं लगता था। वह छोटी आयु में विवाह करके अपने भविष्य को भी चौपट नहीं करना चाहती थी।


प्रश्न 3. रामस्वरूप अपनी पत्नी प्रेमा को गोपालप्रसाद और शंकर के विषय में क्या बताता है?

उत्तर -रामस्वरूप प्रेमा को बताता है कि उनकी लड़की उमा को देखने दो व्यक्ति रहे हैं। उनमें से एक लड़के का पिता बाबू गोपालप्रसाद है जो दकियानूसी विचारों का है। वह स्वयं पढ़ा-लिखा और पेशे से वकील है। बड़ी-बड़ी सभा सोसाइटियों में जाता है किंतु अपने लड़के के लिए ऐसी लड़की चाहता है जो अधिक पढ़ी-लिखी हो। उनका लड़का शंकर बी० एससी० करने के बाद लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है। वह भी लड़कियों की उच्च शिक्षा के पक्ष में नहीं है। रामस्वरूप अपनी पत्नी को समझाता है कि वह उनके सामने उमा की उच्च शिक्षा की बात को छिपाकर ही रखे।


प्रश्न 4. "अच्छा तो साहब, 'बिजनेस' की बातचीत हो जाए।" यह कथन किसका है? इससे उसके चरित्र की किस विशेषता का पता चलता है?

उत्तर -यह कथन बाबू गोपालप्रसाद का है। वह विवाह को बिजनेस कहता है। उसकी दृष्टि में विवाह एक व्यापार है। वह उमा से भी इस प्रकार व्यवहार करता है जैसे वह अपने लड़के के लिए बहू नहीं अपितु घर के लिए कोई जानवर खरीद रहा हो। गोपालदास बिजनेस के समान ही विवाह में भी लेन-देन की बात अवश्य करता किंतु उमा द्वारा फटकारने पर उसे वहाँ  से उठने के लिए विवश होना पड़ता है। वह निश्चित रूप से अपने लड़के के लिए दहेज की माँग भी करता।


प्रश्न 5. उमा गाना गाने के बाद गोपालदास द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर क्यों नहीं देती है?

उत्तर-उमा जब गाना गाती है तो गाते-गाते उसका झुका हुआ मस्तक उठ जाता है और वह शंकर को देख लेती है। वह शंकर को पहचान लेती है। शंकर कुछ ही दिनों पहले लड़कियों के हॉस्टल के इर्द-गिर्द तांक-झाँक करता पकड़ा गया था और उसे वहाँ  से भगाया गया था। उसे देखने के बाद उमा निश्चय कर लेती है कि वह उसके साथ किसी भी स्थिति में विवाह नहीं करेगी। इसी कारण बाबू गोपालदास द्वारा पूछे गए सवालों का वह उत्तर नहीं देती।


प्रश्न 6. 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।

उत्तर-रीढ़ की हड्डी एकांकी में लेखक ने अत्यंत सरल एव बोलचाल की भाषा का प्रयोग किया है। भाषा प्रसंगानुकूल, भावानुकूल एवं पात्रों के अनुरूप है। लेखक ने अंग्रेज़ी के अनेक शब्दों को बड़े सहज भाव से प्रयोग किया है। एकांकी में आए अंग्रेजी के शब्द हैं-बैकबोन, हॉस्टल, मैट्रिक, वीक एंड, पालिटिक्स, कॉलेज। इसके साथ-साथ उर्दू-फारसी के शब्दों की भरमार है। जैसे-मर्ज, दकियानूसी, तकदीर, काबिल, जायका, निहायत, बेइज्जती, दगा, बेढ़ब आदि। लेखक ने कहीं-कहीं मुहावरों का भी प्रयोग किया है। जैसे भीगी बिल्ली बनना, चौपट कर देना आदि। 

'रीढ़ की हड्डी' एकांकी की शैली संवादात्मक है। लेखक ने छोटे-छोटे संवादों का प्रयोग करते हुए कथावस्तु को गति प्रदान की है। भाषा-शैली में नाटकीयता और चित्रात्मक का गुण सर्वत्र विद्यमान है।


प्रश्न 7. रामस्वरूप बाबू के घर में साज-सज्जा क्यों हो रही थी?

उत्तर-रामस्वरूप बाबू के घर में सुबह से साज-सज्जा हो रही थी। इसका कारण यह था कि उनकी लड़की उमा को देखने के लिए लड़के वाले रहे थे। रामस्वरूप बाबू लड़कों वालों की खातिरदारी की तैयारियाँ अच्छे से कर रहे थे क्योंकि वह यहां पर अपनी लड़की का रिश्ता पक्का करना चाहते थे।


प्रश्न 8. उमा को देखने कौन-कौन आया?

उत्तर-उमा को देखने लड़के वाले आए हैं। लड़के के साथ उसके पिता गोपाल प्रसाद आए हैं। वे अपने साथ घर की औरतों को नहीं लाए हैं।


प्रश्न 9. शंकर का व्यक्तित्व कैसा है?

उत्तर-शंकर खींसे निपोरने वाला नौजवान है। उसकी आवाज़ पतली और खिसियाहट से भरी हुई है। कमर झुकी हुई है इसलिए उनके मित्र उन्हें 'बैक बोन' बुलाते हैं। वह बी० एससी० के बाद लखनऊ मेडिकल कॉलेज में पढ़ता है। उसका चरित्र ठीक नहीं है वह गर्ल्स कॉलेज हॉस्टल की लड़कियों को छेड़ते हुए पकड़ा गया था।


प्रश्न 10. गोपाल बाबू के पढ़ी-लिखी लड़की के लिए कैसे विचार थे?

उत्तर-गोपाल बाबू वकील थे। वे सभा-सोसाइटियों में जाते थे। उनका लड़का भी पढ़ा लिखा था। परंतु उन्हें लड़के लिए बहू कम पढ़ी-लिखी चाहिए थी। पढ़ी-लिखी लड़कियाँ उन्हें पसंद नहीं थी। उनके अनुसार पढ़ी-लिखी लड़कियों के नखरे बहुत होते हैं। वे घर का काम नहीं कर सकती। वे अंग्रेजी अखबार पढ़ने लगती है और पॉलिटिक्स पर बहस करती हैं। इसलिए उन्हें केवल गृहस्थी संभालने वाली कम पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए।


प्रश्न 11. रामस्वरूप ने उमा की शादी के लिए क्या झूठ बोला?

उत्तर-रामस्वरूप को भी एक आम पिता की तरह अपनी लड़की के विवाह की चिंता थी। उनकी लड़की उमा पढ़ी-लिखी थी। परंतु जो रिश्ता उसके लिए आया था, वे लोग कम पढ़ी-लिखी लड़की चाहते थे। इसलिए रामस्वरूप ने अपनी पढ़ी-लिखी लड़की को कम पढ़ी-लिखी बताया। उसके चश्मे का कारण आँख का दुखना बताया था। यह झूठ एक लड़की के पिता की मजबूरी भी दिखाता है।


प्रश्न 12. उमा गोपाल प्रसाद की बातों का क्या जवाब देती है?

उत्तर-गोपाल प्रसाद उमा से कई तरह से सवाल पूछते हैं जिसका जवाब रामस्वरूप देते हैं। जब गोपाल प्रसाद कहते हैं कि उमा को जवाब देने दें। उस पर उमा के अंदर की मजबूरी बाहर आती है कि वह क्या जवाब दे। जब कोई मेज-कुर्सी बिकती है तो दुकानदार मेज़-कुर्सी की मर्जी नहीं पूछते, केवल उसे खरीदार को दिखा देते हैं। अब यह खरीदार की इच्छा पर होता है कि पसंद है या नहीं। वह भी एक मेज़-कुर्सी की तरह है। उसके पिता जी ने उसे लड़के वालों के समक्ष प्रस्तुत किया है। उमा कहती है कि लड़कियों के भी दिल होते हैं। उन्हें भी चोट लगती है, वे लाचार भेड़-बकरियाँ नहीं हैं जिन्हें कसाई को अच्छी तरह दिखाया जाए। उमा के शब्दों में उस लड़की की मजबूरी है। जिसे लड़कों वालों के सामने सजावटी वस्तु बनाकर पेश किया जाता है।


प्रश्न 13. गोपाल बाबू अपने लड़के शंकर की कमियों को किस प्रकार ढकते हैं?

उत्तर-उमा ने सबके सामने शंकर की असलियत खोल दी इस पर गोपाल प्रसाद बाबू को अपनी बेइज्जती लगती है। वह गुस्से में खड़े हो जाते हैं। वह रामस्वरूप बाबू से कहते हैं कि उन्होंने उनसे झूठ बोला है। उनकी लड़की ने हॉस्टल में रहकर बी०ए० किया है। उन्हें कम पढ़ी-लिखी लड़की चाहिए थी। ऐसे झूठे लोगों से वह संबंध नहीं जोड़ना चाहते और घर से बाहर निकल जाते हैं। इस प्रकार एक घमंडी लड़के का पिता लड़की में कमी ढूँढ़ता हुआ अपने लड़के की कमियों को छिपाता है।


प्रश्न 14. एकांकी के आधार पर उमा की चारित्रिक विशेषताएँ लिखें।

उत्तर-एकांकी में उमा वह लड़की है जिसे लड़के वाले देखने आते हैं। उमा वर्तमान नारी का प्रतीक है। वह बी.. पढ़ी हुई है। उसे प्रदर्शन की वस्तु बनना पसंद नहीं है। वह गृह कार्य में दक्ष है। वह संगीत विद्या में भी निपुण है। उसे अन्याय सहन नहीं होता है। जब गोपाल प्रसाद बाबू उसके विषय में तरह-तरह के सवाल पूछते हैं तो उसे अपना अपमान लगता है। इसके लिए वह अपनी बातों से अपना विरोध प्रकट करती है। उसे यह पसंद नहीं है कि लड़की को उसकी इच्छा के बिना सजावटी वस्तु की तरह लड़के वालों के सामने प्रस्तुत कर दें। यदि उन्हें पसंद गई तो ठीक है नहीं तो कोई अन्य खरीददार जाएगा। इस प्रकार उमा एक वर्तमान नारी का उदाहरण प्रस्तुत करती है जो अपने अधिकार के लिए लड़ना जानती है। ग़लत का विरोध करती है और लड़के वालों को उनकी असलियत का आइना दिखाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online