कोरोना वायरस (Corona Virus) का बढ़ता ख़तरा, कैसे करें बचाव
कोरोनावायरस अब चीन में उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ रहा जितना दूसरे देशों में फैल रहा है. ये वायरस अब तक 160 से ज़्यादा देशों में फैल चुका है.
भारत में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या अब लाखों में पहुंच चुकी है. अब तक यहां इस कारण हजारों लोगों की मौतें भी हो चुकी हैं.
अब देश के 18 राज्यों में दर्ज किए जा चुके हैं. और इस संक्रमण के बढ़ते ख़तरे को देखते हुए सावधानी बरतने की ज़रूरत है ताकि इसे फैलने से रोका जा सके.
वहीं पूरी दुनिया में इसके संक्रमण के 142,749,981 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और इस कारण 3,044,511 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन, पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड और नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) से प्राप्त सूचना के आधार पर आगे आपको कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं.
संक्रमण से कैसे बचें
अभी तक ये पूरी तरह से पता नहीं चल सका है कि कोरोना वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है.
हालांकि, इससे मिलते-जुलते वायरस खांसी और छींक से गिरने वाली बूंदों के ज़रिए फैलते हैं. इसलिए आप ख़तरे को कम करने के लिए इन बातों का ध्यान रख सकते हैं-
एनएचएस की सलाह के मुताबिक़, अपने हाथ अच्छी तरह धोएं. खांसते या छींकते वक़्त अपना मुंह ढक लें और हाथ साफ़ न हों तो आंखों, नाक और मुंह को छूने बचें.
इस तरह के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस पार्सल, चिट्टियों या खाने के ज़रिए फैलता है. कोरोना वायरस जैसे वायरस शरीर के बाहर बहुत ज़्यादा समय तक ज़िंदा नहीं रह सकते.
कितना ख़तरा?
अगर आप इससे संक्रमित हो जाते हैं तो हल्के-फुल्के लक्षण सामने आएंगे. आप इसके संक्रमण से उबर भी सकते हैं.
वैज्ञानिकों का मानना है कि बीमारी से होने वाली मौतों की दर कम है. यह 1 से 2 प्रतिशत के बीच है. यह भी पता चला है कि जिनकी मौत हुई, वो या तो उम्रदराज़ थे या उन्हें पहले से ही कोई बीमारी थी.
लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि वायरस के शुरुआती स्तर के मामलों और हल्के-फुल्के लक्षणों वाले मामलों को अभी गिना नहीं गया है. इसलिए संक्रमति मामलों की सामने आई संख्या पूरी तरह भरोसेमंद नहीं कही जा सकती.
- घर पर रहें
- ऑफ़िस, स्कूल या सार्वजनिक जगहों पर न जाएं
- सार्वजनिक वाहन जैसे बस, ट्रेन, ऑटो या टैक्सी से यात्रा न करें
- घर में मेहमानों को न बुलाएं
- कोशिश करें कि घर का सामान किसी और से मंगाएं.




Comments
Post a Comment
Ask me anything here...