General Knowledge Current Affairs
- हाल ही में आरबीआई के जिस पूर्व डिप्टी गवर्नर का दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया - केसी चक्रबर्ती
- दुनिया के पहले शिप टनल का निर्माण कहाँ होगा - नॉर्वे (Norway)
![]() |
| my-education-book.blogspot.com |
- इस टनल को “स्टैड शिप सुरंग” के रूप में डब किया गया है और इसे उत्तर-पश्चिमी नॉर्वे में पहाड़ी स्टैडवेट प्रायद्वीप के तहत बनाया जाएगा।
- जिस मशहूर फिल्ममेकर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है - अनिल धारकर
- वहीं दूसरी बार भारत-यूएस होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग 2013 में वाशिंगटन डीसी में नेपोलिटानो और तत्कालीन गृह मंत्री सुशील कुमार के बीच हुआ था।
- यह सुरंग 37 मीटर ऊंची, 26 मीटर चौड़ी और 1700 मीटर लम्बी होगी।
- दुनिया का दूसरा ऐसा देश कौन बना जहाँ गर्भपात होने पर महिला कर्मचारियों और उनके पार्टनर को 3 दिन का पेड लीव दिया जायेगा - न्यूजीलैंड
- हाल ही में न्यूजीलैंड संसद में ‘द बेरेवमेंट लिव बिल’ पारित किया गया।
- पहला देश भारत है जहाँ गर्भपात होने पर महिलाओं को छह सप्ताह की छुट्टी लेने का प्रावधान है।
- हाल ही में गर्भपात के लिए भारत में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट-1971 में संशोधन कर ‘मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020’ पारित किया गया जिसमे गर्भपात करवाने की समय-सीमा को 20 हफ्ते से बढ़ाकर 24 हफ्ते कर दिया गया।
- भारत और किस देश के बीच फिर से होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग पुनः शुरू होगा -अमेरिका
- होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग बराक ओबामा के प्रशासन की एक पहल थी।
- पहला भारत-यूएस होमलैंड सिक्योरिटी डायलॉग जेनेट नेपोलिटानो और भारत के तत्कालीन गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बीच मई 2011 में आयोजित किया गया था।
- 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन मिश्रित टीम स्पर्धा में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने कांस्य पदक जीता।
- 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष टीम स्पर्धा में स्वप्निल कुसाल, चैन सिंह और नीरज कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान इस संवाद को बंद कर दिया गया था, जो की अब पुनः राष्ट्रपति जो बाइडेन के द्वारा शुरू करने की घोषणा की गयी।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत कौशल मेले का आयोजन कहाँ शुरू हुआ - कारगिल (लेह में भी 27 मार्च को इसी तरह के मेले का आयोजन शुरू हुआ)।
अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक 2021 में 53 देशों की सूची में भारत का क्या स्थान है - 40
- यह सूचकांक US चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर (GIPC) द्वारा जारी किया जाता है।
- यह GIPC द्वारा जारी नौवां संस्करण है, इस संस्करण में 38.40 स्कोर के साथ 53 अर्थव्यवस्थाओं में भारत को 40 स्थान दिया गया।
- 2021 सूचकांक में शीर्ष तीन देश – अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी हैं।
- रूस ने हाल ही में 18 देशों के 38 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया। 38 उपग्रह दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा, सऊदी अरब, जर्मनी, इटली और ब्राजील सहित 18 देशों के थे।
- इन उपग्रहों में से एक 'चैलेंज -1’ नामक उपग्रह पूरी तरह से ट्यूनीशिया में बनाया गया पहला उपग्रह था, जिसे टेलनेट दूरसंचार समूह द्वारा बनाया गया था।
- भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थायी सिंधु आयोग की 116वीं बैठक।
- हाल ही में भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थायी सिंधु आयोग (Permanent Indus Commission) की 116वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न हुई।
- यह भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों का एक द्विपक्षीय आयोग है, जिसे सिंधु जल संधि (वर्ष 1960) के कार्यान्वयन और लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु बनाया गया था। सिंधु जल संधि के अनुसार, आयोग वर्ष में कम-से-कम एक बार नियमित तौर पर भारत और पाकिस्तान में बैठक करेगा।
- प्रोफेसर शरद पगारे को 2020 का व्यास सम्मान।
- जाने-माने हिन्दी लेखक प्रोफेसर शरद पगारे को पाटलीपुत्र की साम्राज्ञी के लिए 2020 का व्यास सम्मान दिया जायेगा। प्रतिष्ठित व्यास सम्मान की शुरूआत 1991 में हुई थी।
- के के बिरला फाउंडेशन का यह पुरस्कार पिछले दस वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखक की हिन्दी रचनाओं के लिए दिया जाता है। इसके तहत चार लाख रूपये, प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाता है।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल क्षेत्र में भारत और जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दी।
- बैठक में मंत्रिमंडल को जल संसाधन के क्षेत्र में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग तथा जापान के भूमि, आधारभूत संरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय के जल और आपदा प्रबंधन ब्यूरो के बीच हस्ताक्षर हुए सहयोग ज्ञापन (एमओसी) से अवगत कराया गया।
- सहयोग ज्ञापन (एमओसी) का लक्ष्य जल और डेल्टा प्रबंधन तथा जल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग को विकसित करना है। इससे जल सुरक्षा, बेहतर सिंचाई सुविधा और जल संसाधन विकास में स्थायित्व का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी।
- भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ बेड़े में हुआ शामिल, जानें विस्तार से।
- इस मौके पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में एक पट्टिका और जहाज के नाम वाले बोर्ड वज्र का औपचारिक अनावरण किया। जहाज का निर्माण देश में ही किया गया है और इसे लार्सन एंड टुबरो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने बनाया है।
- इस जहाज में 14 अधिकारी और 88 कर्मी होंगे। जहाज तटरक्षक बल के पूर्वी क्षेत्र के संचालनात्मक नियंत्रण के तहत तूतीकोरिन में तैनात रहेगा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर यह समारोह सरकार द्वारा तय मानक संचालन प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करते हुए आयोजित किया गया।
- फिच रेटिंग्स ने 2021-22 के लिए भारत के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 12.8 प्रतिशत किया।
- फिच ने अपने ताजा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य (जीईओ) में कहा है कि भारत लॉकडाउन की वजह से आई मंदी की स्थिति से उम्मीद से अधिक तेजी से उबरा है। फिच ने कहा कि मजबूत पूर्व प्रभाव, राजकोषीय रुख तथा संक्रमण पर बेहतर तरीके से रोक की वजह से उसने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान में संशोधन किया है।
- फिच ने कहा कि हमारा अनुमान है कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद हमारे महामारी पूर्व के अनुमान से नीचे रहेगा। दिसंबर में जीडीपी की वृद्धि दर महामारी पूर्व के स्तर को पार कर गई। तिमाही के दौरान सालाना आधार पर जीडीपी में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- संसद ने वित्त विधेयक 2021 किया पारित।
- इस बिल को पहले लोकसभा द्वारा पारित किया गया था, फिर इसे राज्य सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसने इस विधेयक को बिना विचार के लौटा दिया। इसका अर्थ यह है कि, उक्त बिल संसद द्वारा पारित कर दिया गया है। संसद में इस विधेयक का पारित होना बजटीय प्रक्रिया के पूरा होने का प्रतीक है।
- वित्त विधेयक 2021 नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट को 10 साल की आयकर छूट और निजी क्षेत्र के विकास वित्त संस्थानों को 5 साल की कर छूट प्रदान करता है, जिसे अगले पांच वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
- देश में सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित होने वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन बना - लक्षदीप (जम्मू-कश्मीर का बडगाम जिला देश में सबसे पहले टीबी मुक्त घोषित होनेवाला जिला बना)।
- 10 करोड़वां आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आरोग्य योजना कार्डधारक व्यक्ति कौन बना - इरफ़ान अली, बिहार
- प्रतिष्ठित महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2020 से किसे सम्मानित किया जाएगा - आशा भोंसले
- 2020 में जारी आठवें संस्करण में भारत 19.23 स्कोर के साथ 40 वें स्थान पर था, इस सूचकांक के शीर्ष तीन देश – अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस थे।
- पर्वतारोही रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया।
- अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो पर पर्वतारोही रोहताश खिलेरी एवं अनु यादव ने 24 घंटे रूककर रिकॉर्ड बनाया है।
- पर्वतारोही रोहताश खिलेरी हिसार के गांव मलापुर निवासी हैं और पर्वतारोही अनु यादव फतेहाबाद के बुवान गांव की रहने वाली हैं। गौरतलब है कि रोहताश खिलेरी माउंट एवरेस्ट को भी फतेह कर चुके हैं।
- रूस ने 18 देशों के 38 उपग्रहों को सफलतापूर्वक लांच किया।
- दुर्लभ बिमारियों का पहला एटलस कहाँ लांच किया गया - जयपुर, राजस्थान
- ISSF वर्ल्ड कप 2021 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में किस भारतीय ने स्वर्ण जीता - चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत
- 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन की टीम स्पर्धा में अंजुम मोदगिल, श्रेया सक्सेना और गायत्री नित्यानादम ने रजत पदक जीता।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...