General knowledge Quiz in Hindi 2021 - GK In Hindi

 

General knowledge Quiz in Hindi 2021



General knowledge Quiz in Hindi 2021
GK Quiz




Q1. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

a. 35वे स्थान

b. 65वे स्थान

c. 85वे स्थान

d. 139वे स्थान 

d 139वे स्थान 

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत 139वे स्थान पर रहा है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल फिनलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और नीदरलैंड हैं। फिनलैंड लगातार चौथे वर्ष पहले स्थान पर रहा है।


Q2. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से किस राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है?

a. केरल सरकार

b. पंजाब सरकार

c. बिहार सरकार

d. मध्यप्रदेश सरकार

d मध्यप्रदेश सरकार 

कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र में अब तक पिछले 24 घंटे में 25,833 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।


Q3. निम्न में से किस मैसेंजर ने हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है?

a. फेसबुक मैसेंजर

b. ट्विटर मैसेंजर

c. इन्स्टाग्राम मैसेंजर

d. टेलीग्राम मैसेंजर 

d टेलीग्राम मैसेंजर 

टेलीग्राम मैसेंजर हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से किसी चैनल पर लाइव वॉइस चैट के लिए लाखों यूजर्स जुड़ पाएंगे। इस फीचर की शुरुआत दिसंबर 2020 में टेलीग्राम ग्रुप्स के लिए शुरू की थी।


Q4. भारत के किस राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है?

a. असम

b. पश्चिम बंगाल

c. महाराष्ट्र

d. मणिपुर 

4.d मणिपुर 

भारत के मणिपुर राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है। यह वन धन विकास योजना राज्य में रहने वाले स्थानीय आदिवासियों के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत सिद्ध हुई है।


Q5. भारत और किस देश ने मिलकर हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल शुरु की है?

a. जापान

b. अफ्रीका

c. अमेरिका 

d. रूस

c अमेरिका 

भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने घोषणा की है की इंडो-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम ने यूएस इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म एआई इनोवेशन को भी सक्षम करेगा और एआई वर्कफोर्स को विकसित करने के लिए विचारों को साझा करने में मदद करेगा।


Q6. 21 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

a. अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस

b. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस

c. विश्व कविता और कठपुतली दिवस

d. उपरोक्त सभी 

6.d उपरोक्त सभी 

21 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस International Colour Day, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस World Down Syndrome Day, विश्व कविता दिवस World Poetry Day, विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day मनाया जाता है।


Q7. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने भारत के लिए कौन सा मेडल जीता है?

a. गोल्ड मेडल 

b. सिल्वर मेडल

c. ब्रोंज़ मेडल

d. इनमे से कोई नहीं

a गोल्ड मेडल 

भारत की राजधानी दिल्ली में शुरु हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। जबकि 18 साल के दिव्यांश सिंह ने 10 मीटर एयर रायफल मेन्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।


Q8. विश्व बैंक ने किस देश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है?

a. जापान

b. चीन

c. बांग्लादेश 

d. मालदीव

8.c बांग्लादेश 

विश्व बैंक ने हाल ही में बांग्लादेश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग 2 लाख प्रवासियों को मदद करेगी। इस राशि का उपयोग - आय वाले शहरी युवाओं को सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।


Q9.हाल ही में किस राज्य सरकार ने खेलों के प्रति बच्चों को आकर्षित करने के लिए 100 नर्सरी अकादमी खोलने की घोषणा की है?

a. बिहार

b. पंजाब

c. उत्तर प्रदेश

d. राजस्थान

d. राजस्थान

राजस्थान सरकार बच्चों को खेलों के प्रति और आकर्षित करने के लिए राज्य में 100 नर्सरी खेल अकादमी स्थापित करेगी. युवा मामले व खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने विधानसभा में यह जानकारी दी. खेल राज्य मंत्री ने बताया कि ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल आदि खेलों में राज्य के पदक विजेताओं को देश में सबसे ज्यादा ईनामी राशि राजस्थान में दी जा रही है. राज्य सरकार ने दो साल में ही 21 करोड़ 77.93 लाख रूपये खातों में डालकर खिलाडियों को फायदा पहुंचाया है.


Q10.विश्व जल दिवस निम्न में किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 12 मार्च

c. 20 अप्रैल

d. 22 मार्च

d. 22 मार्च

d. 22 मार्च हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. विश्व जल दिवस (World Water Day) को मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्वभर में पीने के पानी की आपूर्ति करना और उसका महत्व समझाने का है. दुनिया को पानी की जरूरत को समझाने के उद्देश्य से ही विश्व जल दिवस को मनाने की प्रथा शुरू हुई है.

Q11.झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों को कितने महीने का अतिरिक्त वेतन देने की घोषणा की है?

a. एक महीने

b. दो महीने

c. तीन महीने

d. चार महीने

2.a. एक महीने

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 महामारी शुरू होने के समय से दिन-रात काम कर रहे फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन देने का फैसला किया है. झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या फिर तेजी से बढ़ने लगी है. 21 दिनों में रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में 91 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.


Q12.रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ के एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर सेना किस देश की है?

a. नेपाल

b. रूस

c. चीन

d. भारत

3.c. चीन

रक्षा मामलों की वेबसाइट ‘मिलिट्री डायरेक्ट’ के एक अध्ययन के अनुसार दुनिया में सबसे ताकतवर सेना चीन की है जबकि भारत चौथे स्थान पर है. स्टडी में कहा गया है कि आर्मी पर भारी भरकम पैसा खर्च करने वाला अमेरिका दूसरे नंबर पर है. इसके बाद रूस तीसरे और भारत चौथे नंबर पर है. 


Q13.विश्व गौरैया दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 20 मार्च

b. 15 जनवरी

c. 12 अप्रैल

d. 10 अगस्त

4.a. 20 मार्च

प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है. इस पक्षी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके संरक्षण के लिए विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है. गौरैया भारत में पाया जाने वाला एक सामान्य पक्षी है लेकिन इसे शहरी क्षेत्रों में विलुप्त होने के कगार पर पहुँचा दिया गया है. विश्व गौरैया दिवस पहली बार 2010 में नेचर फॉरएवर सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद दिलावर के प्रयासों से मनाया गया था.


Q14.संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रायोजित वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट-2021 में किस देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

a. भारत

b. फिनलैंड

c. पाकिस्तान

d. रूस

5.b. फिनलैंड

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी 'वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट' में फिनलैंड को लगातार चौथे साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश पाया गया है. वहीं भारत 149 देशों की इस सूची में 139वें नंबर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं. अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं.


Q15.सामिया सुलुहू हसन किस पूर्वी अफ्रीकी देश की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं?

a. तंजानिया

b. केन्या

c. सोमालिया

d. रवांडा

6.a. तंजानिया

सामिया सुलुहू हसन पूर्वी अफ्रीकी देश तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बन गई हैं. उन्हें मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमावोइंग ने दार-ए-सलाम में सरकारी कार्यालय स्टेट हाउस में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. सामिया हसन ने देश के संविधान को बरकरार रखने का संकल्प लिया. इससे पहले 61 साल की सामिया हसन देश की उपराष्ट्रपति थीं.


Q16.भारत के पैरा एथलीट सिंहराज ने 2021 पैरा निशानेबाजी विश्वकप में कौन सा पदक जीत लिया है?

a. रजत पदक

b. स्वर्ण पदक

c. कांस्य पदक

d. इनमें से कोई नहीं

8.b. स्वर्ण पदक

भारत के पैरा एथलीट सिंहराज ने 2021 पैरा निशानेबाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक जीत लिया है. संयुक्त अरब अमारात के अल-इन में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में सिंहराज ने दस मीटर एयर पिस्टल में यह खिताब जीता. इस जीत के साथ भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. भारत ने अब तक एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया है.

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online