General knowledge Quiz in Hindi 2021

General knowledge Quiz in Hindi 2021

General knowledge Quiz in Hindi 2021
GK Quiz 2021


Q1.केंद्र सरकार ने हाल ही में आर्थिक मामलों के नए सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया है?

a. संजय सचदेवा

b. अजय सेठ

c. मोहन अग्रवाल

d. हिमा त्यागी

b. अजय सेठ

तरुण बजाज के स्थान पर आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव की जिम्मेदारी अजय सेठ को दी गई है. सेठ 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. अभी वह अपने कैडर राज्य कर्नाटक में कार्यरत हैं.


Q2.विश्व स्वास्थ्य दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 जनवरी

b. 15 मार्च

c. 20 मई

d. 7 अप्रैल

d. 7 अप्रैल

हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन सात अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन का मकसद पूरी दुनिया के लोगों को सेहत के प्रति सचेत करना और बताना है कि स्वास्थ्य ही सबकुछ है. दुनियाभर के लोगों को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ बनाने के लिए जागरुक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है. इस दिवस की शुरुआत 7 अप्रैल 1950 को हुई थी.


Q3.भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?

a. जस्टिस एनवी रमना

b. जस्टिस हिमा कोहली

c. जस्टिस अशोक गांगुली

d. जस्टिस संजय यादव

a. जस्टिस एनवी रमना

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 06 अप्रैल 2021 को जस्टिस एन.वी. रमना को भारत का 48वां मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त कर दिया. न्यायमूर्ति रमना 24 अप्रैल 2021 को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे. इससे पहले प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश रमना के नाम की सिफारिश की थी. मानदंडों के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश के सेवानिवृत्ति होने के एक महीने पहले अगले सीजेआई का नाम केंद्र सरकार को देना होता है.



Q4.हाल ही में किस राज्य सरकार ने पश्चिमी घाट के सिंधुदुर्ग ज़िले में अंबोली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है?

a. बिहार

b. पंजाब

c. महाराष्ट्र

d. झारखंड

c. महाराष्ट्र

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने पश्चिमी घाट के सिंधुदुर्ग ज़िले में अंबोली क्षेत्र को जैव विविधता विरासत स्थल घोषित किया है. ज्ञात हो कि बीते दिनों महाराष्ट्र में वन्यजीव शोधकर्त्ताओं के एक समूह ने सिंधुदुर्ग ज़िले की सावंतवाड़ी तहसील में अंबोली के पास मीठे पानी में पाई जाने वाली मछली की दुर्लभ प्रजाति- शिस्टुरा हिरण्यकेशी’ की खोज की थी. ‘शिस्टुरा हिरण्यकेशी’, मीठे जल में पाई जाने वाली ‘शिस्टुरा’ मछली की एक दुर्लभ उप-प्रजाति है.


Q5.अंतरराष्ट्री य मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की विकास दर का अनुमान बढ़ा कर कितना प्रतिशत कर दिया है?

a. 10.5 प्रतिशत

b. 13.5 प्रतिशत

c. 15.5 प्रतिशत

d. 12.5 प्रतिशत

d. 12.5 प्रतिशत

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान व्यक्त किया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 12.5 प्रतिशत पर रह सकती है. इस तरह आईएमएफ ने जनवरी के अपने अनुमान में संशोधन किया है. जनवरी, 2021 में आईएमएफ ने अपने अनुमान में कहा था कि 2021-22 में भारत की इकोनॉमी 11.5 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ेगी.


Q6.विश्व बैंक ने किस राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है?

a. मिजोरम

b. बिहार

c. झारखंड

d. दिल्ली


a. मिजोरम

विश्व बैंक ने मिजोरम में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए 3.2 करोड़ डॉलर की एक परियोजना को मंजूरी दे दी है. यह परियोजना गरीबों और कमजोर लोगों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करेगी.


Q7.संयुक्त राष्ट्र हर साल किस तारीख को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है?

a. 12 मार्च

b. 6 अप्रैल

c. 10 मई

d. 20 अगस्त


b. 6 अप्रैल

संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 अप्रैल को विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता है. इस दिन दुनियाभर में कई तरह के खेलों का आयोजन किया जाता है. इंटरनेशनल डे ऑफ स्पोर्ट फॉर डेवलपमेंट एंड पीस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य खेलों द्वारा सामाजिक परिवर्तन और सामुदायिक विकास को चलाने के साथ ही शांति और समझ को बढ़ावा देने से है.



Q8.जम्मू-कश्मीर में किस नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का आर्क का कार्य पूरा हुआ?

a. तवी नदी

b. किशनगंगा नदी

c. चिनाब नदी

d. डोडा नदी

c. चिनाब नदी

जम्मू-कश्मीर को भारत से जोड़ने के लिए जम्मू के रियासी चिनाब दरिया पर विश्व के सबसे उंचा रेलवे पुल का निर्माण कर इंजीनियरों ने इतिहास रच दिया है. इस ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है. रेलवे ब्रिज के दोनों सिरों को जोड़ दिया गया है. ये ब्रिज कन्याकुमारी को सीधे कश्मीर से जोड़ रहा है.


Q9. हाल ही में किस मशहूर मराठी लेखक को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है?

a. शरण कुमार लिंबाले 

b. श्रीकांत मोघे

c. आनंद यादव

d. रंगनाथ पठारे

a. शरण कुमार लिंबाले 

मशहूर मराठी लेखक शरण कुमार लिंबाले को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है। लिंबाले को यह सम्मान के.के. बिरला फाउंडेशन की ओर से दिया जाएगा। फाउंडेशन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि चयन परिषद ने डॉक्टर शरण कुमार लिंबाले के मराठी उपन्यास 'सनातन' को वर्ष 2020 के तीसवें सरस्वती सम्मान के लिए चुना है। भारतीय भाषाओं के किसी एक लेखक को 15 लाख रुपये का यह सम्मान केके बिरला फाउंडेशन हर साल देता है।


Q10. आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में किस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है?


a. शिखर धवन

b. अमित मिश्रा

 c. अक्षर पटेल

d. ऋषभ पंत 

d. ऋषभ पंत 

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया है। ऋषभ पंत चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे जो कंधे में चोट के कारण इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। बतौर कप्तान ऋषभ पंत पहली बार आईपीएल में उतरेंगे। उन्होंने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी की है। पंत साल 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के कप्तान थे।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online