General Knowledge Quiz In Hindi
General Knowledge Quiz In Hindi 2021
![]() |
| https://my-education-book.blogspot.com |
Q.1. संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत कौन से स्थान पर रहा है?
a. 35वे स्थान
b. 65वे स्थान
c. 85वे स्थान
d. 139वे स्थान
Ans. d 139वे स्थान
संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा खुशहाल देशो में भारत 139वे स्थान पर रहा है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा खुशहाल फिनलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, आइसलैंड और नीदरलैंड हैं। फिनलैंड लगातार चौथे वर्ष पहले स्थान पर रहा है।
Q.2. कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से किस राज्य सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है?
a. केरल सरकार
b. पंजाब सरकार
c. बिहार सरकार
d. मध्यप्रदेश सरकार
Ans. d मध्यप्रदेश सरकार
कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से यात्री बस परिवहन बंद करने की घोषणा की है। महाराष्ट्र में अब तक पिछले 24 घंटे में 25,833 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
Q.3. निम्न में से किस मैसेंजर ने हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है?
a. फेसबुक मैसेंजर
b. ट्विटर मैसेंजर
c. इन्स्टाग्राम मैसेंजर
d. टेलीग्राम मैसेंजर
Ans. d टेलीग्राम मैसेंजर
टेलीग्राम मैसेंजर हाल ही में वॉइस चैट्स 2.0 फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से किसी चैनल पर लाइव वॉइस चैट के लिए लाखों यूजर्स जुड़ पाएंगे। इस फीचर की शुरुआत दिसंबर 2020 में टेलीग्राम ग्रुप्स के लिए शुरू की थी।
Q.4 . भारत के किस राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है?
a. असम
b. पश्चिम बंगाल
c. महाराष्ट्र
d. मणिपुर
Ans. d मणिपुर
भारत के मणिपुर राज्य को हाल ही में वन धन विकास योजना के लिए मॉडल राज्य घोषित किया गया है। यह वन धन विकास योजना राज्य में रहने वाले स्थानीय आदिवासियों के लिए रोजगार का प्रमुख स्रोत सिद्ध हुई है।
Q.5. भारत और किस देश ने मिलकर हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहल शुरु की है?
a. जापान
b. अफ्रीका
c. अमेरिका
d. रूस
Ans. c अमेरिका
भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने घोषणा की है की इंडो-यूएस साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम ने यूएस इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म एआई इनोवेशन को भी सक्षम करेगा और एआई वर्कफोर्स को विकसित करने के लिए विचारों को साझा करने में मदद करेगा।
Q.6. 21 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
a. अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस
b. विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस
c. विश्व कविता और कठपुतली दिवस
d. उपरोक्त सभी
Ans. d उपरोक्त सभी
21 मार्च को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय रंग दिवस International Colour Day, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस World Down Syndrome Day, विश्व कविता दिवस World Poetry Day, विश्व कठपुतली दिवस World Puppetry Day मनाया जाता है
Q.7. ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने भारत के लिए कौन सा मेडल जीता है?
a. गोल्ड मेडल
b. सिल्वर मेडल
c. ब्रोंज़ मेडल
d. इनमे से कोई नहीं
Ans. a गोल्ड मेडल
भारत की राजधानी दिल्ली में शुरु हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप में यशस्विनी देसवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। जबकि 18 साल के दिव्यांश सिंह ने 10 मीटर एयर रायफल मेन्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
Q.8. विश्व बैंक ने किस देश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है?
a. जापान
b. चीन
c. बांग्लादेश
d. मालदीव
Ans. c बांग्लादेश
विश्व बैंक ने हाल ही में बांग्लादेश की मदद के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की मंजूरी दे दी है। यह परियोजना लगभग 2 लाख प्रवासियों को मदद करेगी। इस राशि का उपयोग - आय वाले शहरी युवाओं को सहायता और सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।
Q.9. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मार्च 2021 को भारत और किस देश के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर अपनी स्वीकृति दे दी है?
a. नेपाल
b. मालदीव
c. चीन
d. रूस
Ans. b. मालदीव
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 16 मार्च 2021 को भारत और मालदीव के बीच खेल और युवा मामलों में सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर अपनी स्वीकृति दे दी है। खेल और युवा मामलों के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन के तहत द्विपक्षीय विनिमय कार्यक्रम खेल विज्ञान, खेल दवाओं, कोचिंग तकनीकों और युवा त्योहारों और शिविरों में भागीदारी के साथ विशेषज्ञता और ज्ञान का विस्तार किया जायेगा। इसके परिणामस्वरूप अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। यह समझौता ज्ञापन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को भी मजबूत करेगा।
Q.10. हाल ही में किस राज्य के नर्मदा ज़िले के केवडिया में स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (वर्ष 2018 में उद्घाटन से अब तक) को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है?
a. गुजरात
b. पंजाब
c. कर्नाटक
d. झारखंड
Ans. a. गुजरात
हाल ही में गुजरात के नर्मदा ज़िले के केवडिया में स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' (वर्ष 2018 में उद्घाटन से अब तक) को देखने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 लाख से अधिक हो चुकी है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में किया गया है। स्वतंत्र भारत में 560 रियासतों को एकजुट करने का श्रेय सरदार पटेल को दिया जाता है, इसलिये इस प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ’रखा गया है।
Q.11. बांग्लादेश के ढाका और पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी को आपस में जोड़ने के लिए कौन सी एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने की घोषणा की गयी है?
a. बंगला एक्सप्रेस
b. पीडब्लू एक्सप्रेस
c. मेस्ट्रो एक्सप्रेस
d. मिताली एक्सप्रेस
Ans. d. मिताली एक्सप्रेस
भारत के प्रधानमंत्री मोदी और शेख हसीना ने भारत-बांग्लादेश के बीच ढाका और पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी को आपस में जोड़ने वाली मिताली एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच मैत्री एक्सप्रेस (ढाका-कोलकाता) और बंधन एक्सप्रेस (खुलना-कोलकाता) के बाद तीसरी यात्री ट्रेन है
Q.12. गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने हाल ही में पणजी कला अकादमी में कौन से वे हुनर हाट का आयोजन किया है?
a. 8वें
b. 12वें
c. 23वें
d. 28वें
Ans. d. 28वें ️
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने हाल ही में पणजी कला अकादमी में 28वें हुनर हाट का आयोजन किया है। यह हुनर हाट पणजी के कैंपल स्थित कला केंद्र में स्वदेशी कारीगरों और दस्तकारों के लिए है। इस हुनर हाट ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की प्रतिबद्धता को सशक्त किया है।
Q.13. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हाल ही में किस मिशन के तहत 7 राज्यों के लिए 465 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है?
a. आयुष्मान मिशन
b. जल जीवन मिशन
c. किसान मिशन
d. जिज्ञासा मिशन
Ans. b. जल जीवन मिशन ️
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हाल ही में जल जीवन मिशन 7 राज्यों के लिए (अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश) प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहनफंड के रूप में 465 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी है। गुजरात सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से है जो कि हर घर में नल से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन का कार्यान्वन कर रहा है।
Q.14. “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हाल ही में किसने जनजातीय टीबी पहल लॉन्च की है?
a. नरेंद्र मोदी
b. डॉ. हर्षवर्धन
c. राजनाथ सिंह
d. नरेंद्र सिंह
Ans. b. डॉ. हर्षवर्धन ️
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हाल ही में “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनजातीय टीबी पहल लॉन्च की है। उन्होंने कहा है की वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन में भारत विश्व के लिए प्रमुख मार्गदर्शक बनेगा।
Q.15. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान कितने इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं?
a. 50 इंटरनेशनल मैच
b. 100 इंटरनेशनल मैच
c. 150 इंटरनेशनल मैच
d. 200 इंटरनेशनल मैच
Ans. d. 200 इंटरनेशनल मैच ️
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी (332 मैच) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (221) ही इतने मैचों में कप्तानी कर चुके है। विराट कोहली ने कप्तानी में अब तक 12,343 रन बनाये है।
Q.16. शूटिंग वर्ल्ड कप में बिहार की श्रेयसी सिंह ने वुमन ट्रैप टीम इवेंट में कौन सा मेडल जीता है?
a. गोल्ड मेडल
b. सिल्वर मेडल
c. ब्रोंज़ मेडल
d. राजीव गाँधी
Ans. a. गोल्ड मेडल ️
दिल्ली में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में बिहार की श्रेयसी सिंह ने वुमन ट्रैप टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है जबकि वुमन और मेन्स ट्रैप टीम में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। 25 मीटर रैपिड फायर में पुरुष टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत ने अब तक टूर्नामेंट में 15 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 30 मेडल जीते हैं।
Q.17. “पठान” फिल्म के लिए कितने करोड़ रुपए फीस चार्ज करने के साथ शाहरुख खान इंडिया के सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर बन गए हैं?
a. 50 करोड़ रुपए
b. 100 करोड़ रुपए
c. 150 करोड़ रुपए
d. 200 करोड़ रुपए
Ans. b. 100 करोड़ रुपए ️
“पठान” फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपए फीस चार्ज करने के साथ शाहरुख खान इंडिया के सबसे ज्यादा चार्ज करने वाले एक्टर बन गए हैं। यह फिल्म रिवेंज ड्रामा थीम पर आधारित है। इस फिल्म में म्यूजिक डायरेक्टर विशाल-शेखर म्यूजिक के लिए री-यूनाइट हुए हैं।
Q.18. लोकसभा के बाद हाल ही में किसने नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट बिल को पास कर दिया है?
a. नीति आयोग
b. सुप्रीमकोर्ट
c. दिल्ली हाईकोर्ट
d. राज्यसभा
Ans. d. राज्यसभा ️
लोकसभा के बाद हाल ही में राज्यसभा ने भी नेशनल बैंक फॉर फाइनेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट बिल को पास कर दिया है। अब ये बिल मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास जाएगा उसके बाद नेशनल बैंक की स्थापना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Q.19. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और किस देश के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
a. चीन
b. जापान
c. अफ्रीका
d. ऑस्ट्रेलिया
Ans. d. जापान ️
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जल संसाधन के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच हुए सहयोग ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझोते से दोनों देशों के बीच सूचना, ज्ञान, प्रौद्योगिकी और विज्ञान आधारित अनुभव के आदान-प्रदान को बढ़ाने मदद मिलेगी।
Q.20. इनमे से कितने हेक्टेयर में फैला जम्मू कश्मीर में एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन खोला गया है?
a. 10 हेक्टेयर
b. 20 हेक्टेयर
c. 30 हेक्टेयर
d. 40 हेक्टेयर
Ans. c. 30 हेक्टेयर ️
एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन जम्मू कश्मीर में 30 हेक्टेयर में फैला हाल ही में खोला गया है। वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद की पहल पर कश्मीर घाटी में फूलों की खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इसे खोला गया था।

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...