बॉलीवुड ब्रीफ:कोरोना के चलते अजय देवगन की फिल्म को 2 करोड़ का घाटा, 'सालार' के लिए प्रभास ले रहे 100 करोड़ रुपए

सलमान खान स्टारर 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' का चौथा गाना 'झूम झूम' आज (सोमवार को) रिलीज होगा। इससे पहले रविवार को गाने का प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसमें सलमान और उनकी को-एक्ट्रेस दिशा पाटनी के डांस मूव्स देखने को मिल रहे थे। ऐश किंग और इयूलिया वंतूर की आवाज वाले इस गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इससे पहले फिल्म के बाकी तीन गाने 'सीटी मार', 'दिल दे दिया' और 'राधे' सामने आ चुके हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 मई को थिएटर्स के साथ-साथ OTT प्लेटफॉर्म जी-5 की 'पे पर व्यू' सर्विस जीप्लेक्स पर भी रिलीज होगी।

2. किच्चा सुदीप का खुलासा- काजोल की वजह से अजय देवगन से नफरत करते थे
साउथ इंडियन एक्टर किच्चा सुदीप की मानें बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल उनकी पहली सेलेब्रिटी क्रश हैं। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से बातचीत में जब उनसे इसके पीछे की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, "क्योंकि वे काजोल हैं और उनकी वजह से मैंने अजय देवगन सर से बहुत नफरत की है। एक वक्त था, जब जिस मैगजीन में काजोल की फोटो आती थी, वह मेरे पास होती थी। मेरे पास 30-40 बुक्स हुआ करती थीं।" जब सुदीप से पूछा गया कि क्या कभी उन्हें काजोल से यह सब कहने का मौका मिला तो उन्होंने कहा, "नहीं, तब तक उनकी शादी हो चुकी थी।"

3. टाइगर-दिशा के रिलेशनशिप पर जैकी श्रॉफ ने कहा- वे दोनों सिर्फ दोस्त हैं
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अफेयर की चर्चा काफी समय से जारी है। लेकिन जैकी श्रॉफ की मानें तो वे दोनों दोस्त हैं। अपकमिंग फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' का प्रमोशन कर रहे जैकी ने एक बातचीत में कहा, "टाइगर को उसकी पहली लड़की दोस्त 25 साल की उम्र में मिली थी। तब से उसने इधर-उधर नहीं देखा। वे एक ही पैशन, डांस और साथ-साथ वर्कआउट शेयर करते हैं।" जैकी और दिशा 'राधे' में पहली बार साथ काम कर रहे हैं और जैकी की मानें तो फिल्म के सेट पर दिशा उन्हें सर कहकर बुलाती थीं। वे कहते हैं, "अंकल बहुत अलग सा लगता है। मैं आपके बाप का भाई कैसे हो सकता हूं?दोनों के परिवार अलग हैं।"


4. 'डियर कॉमरेड' की वजह से रश्मिका मंदाना को मिली पहली बॉलीवुड फिल्म


साउथ इंडियन एक्ट्रेस और नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका मंदाना सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें यह फिल्म विजय देवरकोंडा स्टारर 'डियर कॉमरेड' में उनके परफॉर्मेंस की वजह से मिली। 'मिशन मजनू' के डायरेक्टर शांतनु बागची ने बताया कि वे फिल्म के लिए फ्रेश चेहरा ढूंढ रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर रश्मिका मंदाना पर पड़ी। शांतनु 'डियर कॉमरेड' में रश्मिका के परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें फिल्म में कास्ट कर लिया। रॉनी स्क्रूवाला के बैनर तले बन रही 'मिशन मजनू' स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसकी शूटिंग इसी साल फरवरी में शुरू हुई है। हालांकि, अभी कोरोना के चलते शूटिंग रुकी हुई है।

5. प्रिटी जिंटा ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए, बोलीं- आप भी जल्दी से जल्दी लगवाएं
कोरोना के बढ़ते केसों के बीच देश में वैक्सीनेशन भी जोरशोर से चल रहा है। आम लोगों के साथ- साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा भी उन सेलेब्स में शामिल हुईं, जो वैक्सीन के दोनों डोज ले चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और लिखा, "मैं सभी से अपील करती हूं कि जितना जल्दी हो सके, वैक्सीन लगवा लें, ताकि हम सब सुरक्षित हो सकें।" हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स उनका ध्यान देश में वैक्सीन की कमी की ओर दिला रहे हैं। कोई कह पूछ रहा है कि वैक्सीन है कहां? तो कोई कह रहा है कि वैक्सीन लगवाना आसान नहीं है।


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2QaSxCu
May 11, 2021 at 07:00AM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online