विवादों में दृश्यम 2:कानूनी पचड़े में फंसी अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2, कॉपीराइट मामले में फैसला आने तक प्रोड्यूसर शुरू नहीं करेंगे फिल्म की शूटिंग

 साल 2015 में वायकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा को-प्रोड्यूस की गई फिल्म दृश्यम एक जबरदस्त हिट साबित हुई थी जिसके सीक्वल के राइट्स अब पैनारोमा इंटरनेशनल स्टूडियो और मंगत कुमार ने खरीद लिए हैं। प्रोडक्शन हाउस ने हाल ही में दृश्यम 2 बनाने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी जिस पर आपत्ति जताते हुए पहली फिल्म के को-प्रोड्यूसर बॉम्बे हाईकोर्ट तक जा पहुंचे हैं। सुनवाई के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर ने बॉम्बे हाईकोर्ट को आश्वासन दिया है कि फैसला आने तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की जाएगी।


पहली फिल्म के प्रोड्यूसर वायकॉम 18 ने हाल ही में दृश्यम 2 के कॉपीराइट के लिए याचिका दायर की थी जिसके बाद ये मामला बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच चुका है। इस मामले में बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई की गई थी जहां जस्टिस गौतम पटेल ने पैनारोमा स्टूडियो को फिल्म पर काम शुरू ना करने के आदेश दिए हैं। पीटीआई के अनुसार आदेश में कहा गया, पैनारोमा स्टूडियो ने ये बात स्वीकार की है कि वो अपने या किसी और के जरिए फिल्म की स्क्रिप्ट या प्री- प्रोडक्शन का काम नहीं करवाएंगे और अगर ऐसा होता है तो इसके जिम्मेदार वो खुद होंगे।


20 जून को होगी अगली सुनवाई


दृश्यम 2 के कॉपीराइट मामले में अगली सुनवाई 20 जून को होने वाली है। बता दें कि पिछली बार की ही तरह दृश्यम 2 भी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल और मीना स्टारर मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक होने वाली है। मलयालम फिल्म दृश्यम 2 इसी साल फरवरी में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।


क्या है पूरा मामला

अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता स्टारर फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी जिसे कुमार मंगत, पैनारोमा इंटरनेशनल स्टूडियो के साथ वायकॉम 18 ने भी प्रोड्यूस किया था। लेकिन अब इस फिल्म के सीक्वल के राइट्स बिना वायकॉम 18 को जानकारी दिए पैनारोमा स्टूडियो और कुमार मंगत ने खरीद लिए हैं। अब वायकॉम-18 का कहना है कि 'दृश्यम 2' के राइट्स पर केवल कुमार मंगत की कंपनी का अधिकार नहीं है जिसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।


From Dainik Bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online