2 Hindi stories for ability Do your own work story for kids

Hindi Story Do your own work

इस hindi kahani के माध्यम से हम यह जानेगे की हमेशा हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए हमें कभी अपना काम दुसरो के ऊपर नहीं छोड़ना चाहिए hindi story for kids

2 Hindi stories for kids - 1 chidiya ki kahani 2 jamindar ki story

chidiya ki kahani hindi mein

एक खेत में एक चिड़िया घोसला बना के अपने दो छोटे बच्चो के साथ रहती थी। जब खेत का अनाज पाक गया और फसल कटाने का समय हो गया तो चिड़िया को रहने की चिंता सताने लगी

painting A bird in a field with her two children in a nest
chidiya ki kahani



एक दिन चिड़िया बहार गई हुई थी तो उसके बच्चो ने किसान और उसके बेटे की बाते सुन कर घबरा गए जब चिड़िया वापस आई तो बच्चो ने कहा की माँ अब यहाँ के चलो कल यह खेत की फसल कट जाएगी

जब चिड़िया ने बच्चो से पूरी बात पूछी तो उन सभी बच्चो ने अपनी माँ को सारी बात बताई की किसान और उसका बेटा क्या बाते कर रहे थे

की चलो पड़ोसियो से कह देते है की हमारा भी फसल काट दो कल इस खेत की फसल कट जाएगी

माँ यहां रुकना ठीक नहीं है चलो माँ यहाँ से चलो चिड़िया ने अपने बच्चो को समझाया की डरो मत कल पडोसी खेतो की फसल को कटाने नहीं आएंगे

तीन दिन बाद चिड़िया जब बहार गई तो किसान खेतो पे फिर आया उनोने देखा की फसल अभी नहीं कटी है

किसान अपने बेटे से बोला फसल ज़्यदा पक गई है पडोसी नहीं आये खेत को कटाने खेत वैसा ही पड़ा है

चलो भाइयो से हम कह दे की हमारे खेत की फसल काट दो जब शाम को चिड़िया वापस आयी तो बच्चो ने सारी बात अपनी माँ को बताई

की किसान फसल कटाने के लिए अपने भाई को बोले गए और कल फसल काट जाएगी इन सभी की बात सुन कर चिड़िया ने कहा बच्चो डरो मत कल फसल नहीं कटेगी

और यही हुआ उसका भाई भी फसल को कटाने नहीं आया

चार दिन तक कोई भी नहीं आया चार दिन बाद किसान और उसका बेटा फिर खेत पर आये और देखा फसल वैसे की वैसे पड़ा हुआ है अब क्या करू फसल ज्यादा पक गई है फसल ख़राब हो जाएगी हमको इसे खुद ही कटना होगा

चिड़िया वापस आयी तो बच्चो ने सारी बात चिड़िया को बताई की किसान अब कल खेत कटाने खुद ही आएगा

चिड़िया ने कहा की अब हमें देर नहीं करनी चाहिए कल य खेत की फसल कट जायेगा किसान फसल कटाने जरूर आएगा अब हमें खेत छोड़ देना चाहिए

अतः चिड़िया ने खेत को छोड़ दिया और दूसरे दिन किसान और उसका बीटा अपने खेतो की पूरी फसल काट दिए

jamindar ki kahani hindi mein

किसी जमाने मे एक बड़ा जमींदार था। उसके पास बहुत सी जमीने थी और बहुत से नौकर-चाकर भी उसके खेतो में काम किया करते थे।

Plowing with oxen in the fields
(Image credit: hakan nural on unsplash)

जमींदार का मुनाफा दिन प्रतिदिन घटता ही जा रहा था।
एक दिन उनके एक दोस्त घर आये और बातों-बातों में उनसे अपनी सारी समस्या बताई थोड़ी देर सोचने के बाद इनके मित्र में पूछा कि आप अपने खेत पर कब गए थे इनको याद नही था।

फिर इन्हों ने पूछा तुम्हारे खेत मे कितने लोग काम करते है। इनको कुछ पता नही था। इनके मित्र ने कहा तुम्हारे खेत मे काम करने के लिए क्या क्या समान है इनको कुछ समझ नही आया कि क्या कहु और ये बोले मुझे नही मालूम।

जमींदार के मित्र ने कुछ सलाह दिया पहले तुम रोज उठो और सुबह सुबह अपने खेतों पे जाओ। वहाँ देखो की कितने लोग काम कर रहे है और कौन काम नही कर रहा है। खेतो में काम करने के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था करो।

अगर ऐसा करोगे तो तुम्हारी खेती में मुनाफा ही नहीं दो गुना मुनाफा होगा। जमींदार को बात समझ आगयी। वह दूसरे दिन सुबह सुबह उठ कर खेतो पे गया वह आधे लोग आए ही नही थे जो लोग आए थे उनमें से कुछ लोग सो रहे थे।

फिर उसने खेती के उपकरण देखा तो कुछ बचे थे उसमे से अधिकतर खराब हो चुके थे। उस समय जमींदार ने कुछ नही बोला। बस उन लोगो को कहा जो लोग खेत मे काम करना चाहते है वो शाम को मेरे घर आ जाये।

इधर खेती के उपकरण भी मंगवा लिए शाम को जब सभी लोग उनके घर पहुचे तो जमींदार साहब ने उनसे कहा कि अब से में रोज आप लोगो के साथ खेतों पे रहुगा। जो लोग ईमानदारी से काम नही करेंगे उन्हें खेतो पे आने की जरूरत नहीं है।

उस साल जमींदार साहब की खेती से मुनाफा दो गुना से भी ज्यादा हुआ।

इस कहानी से हमे यह शिक्षा मिलती है कि हमको अपना काम स्वयं करना चाहिए अपने व्यापार को दूसरों के हाथों नही देना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online