कोरोना देश में:नए केस में फिर बढ़ोतरी हुई, 24 घंटे में 3.62 लाख मरीज मिले और 3.51 लाख ठीक हुए; लगातार दूसरे दिन 4 हजार से ज्यादा मौतें

 देश में कोरोना के केस में बीते 24 घंटे में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को 3 लाख 62 हजार 389 नए मरीजों की पहचान हुई, 3 लाख 51 हजार 740 ठीक हो गए। बीते दो दिन से 3.50 लाख से कम केस आ रहे थे और इससे ज्यादा ठीक हो रहे थे। बीते दिन देश में 4,127 की मौत भी हुई। यह लगातार दूसरा दिन है, जब 4 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना के चलते जान गंवानी पड़ी है।



देश में इस महामारी की चपेट में अब तक 2.37 करोड़ लोग आ चुके हैं। इसी तरह कुल 1.97 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। बीते कुछ दिनों से औसतन 3 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं। इसलिए आज यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार हो जाएगा। अभी कुल 37.06 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में


बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 3.62 लाख

बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,127

बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.51 लाख

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.37 करोड़

अब तक ठीक हुए: 1.97 करोड़

अब तक कुल मौतें: 2.57 लाख

अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.22 लाख

18 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 18 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।


14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन

देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


कोरोना अपडेट्स


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनके स्टाफ का एक कर्मचारी पहले संक्रमित मिला था। जस्टिस चंद्रचूड़ लगातार कई अहम मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। इनमें चुनाव, कुंभ और ऑक्सीजन सप्लाई जैसे केस शामिल हैं। उन्होंने सोमवार को भी सुनवाई की थी।

महाराष्ट्र में लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर बुधवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग और मंत्रियों ने 15 दिन लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि इस पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ऑक्सीजन और दवाओं की उपलब्धता और सप्लाई की समीक्षा के लिए हाई लेवल मीटिंग की। इसमें बताया गया कि सरकार कोरोना के अलावा म्यूकॉरमाइकोसिस के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की सप्लाई की भी निगरानी कर रही है।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 46,781 लोग संक्रमित पाए गए। 58,805 लोग ठीक हुए और 816 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 52.26 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 78,007 लोगों की मौत हो गई। 5.46 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश

यहां मंगलवार को 20,445 लोग संक्रमित पाए गए। 29,358 लोग ठीक हुए और 301 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 15.45 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 13.13 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,043 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।


3. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 13,287 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 14,071 लोग ठीक हुए और 300 की मौत हो गई। अब तक 13.61 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.58 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 20,310 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 82,725 का इलाज चल रहा है।


4. छत्तीसगढ़

यहां बुधवार को 10,150 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,035 लोग ठीक हुए और 153 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.49 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,094 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.22 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।


5. गुजरात

राज्य में मंगलवार को 10,990 लोग संक्रमित मिले। 15,198 लोग ठीक हुए और 118 की मौत हो गई। अब तक 7.03 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.63 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,629 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.31 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

राज्य में बुधवार को 8,970 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 10,324 लोग ठीक हुए और 84 की मौत हो गई। अब तक 7 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,679 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.09 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।


From Dainik Bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online