राजस्थान में 24 मई तक लॉकडाउन:आज से बेवजह बाहर निकले तो सीधे क्वारैंटाइन; घर में शादी कर सकेंगे, लेकिन बैंड-बाजा-बारात पर रोक

राजस्थान में आज सोमवार से सख्त लॉकडाउन शुरू हो गया है। यह लॉकडाउन 24 मई तक लागू रहेगा। नए लॉकडाउन में पहले से चली आ रही पाबंदियों को और कड़ा किया है। लॉकडाउन में पहले की तरह ही फल, सब्जी, दूध, किराना जैसी आम जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी।

सभी नियम 30 अप्रैल की गाइडलाइन वाले ही लागू रहेंगे। उनके खुलने और बंद रहने का समय पहले वाला ही रहेगा। फल सब्जी के ठेले सुबह 6 से शाम 5 बजे तक सामान बेच सकेंगे। किराना और खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगी।

खाने-पीने का सामान, किराना का सामान, आटा चक्की, पशुओं के चारे से संबंधित थोक और फुटकर दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी। किसानों की जरूरत की चीजों, खाद बीज की दुकानें, कृषि उपकरणों की दुकानें सोमवार से गुरुवार सुबह 6 से 11 बजे खुल सकेंगी।

मेडिकल स्टोर सातों दिन खुले रहेंगे
फल सब्जी के ठेले, साइकिल, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोबाइल वैन को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक अनुमति दी है। डेयरी और दूध की दुकानों को सुबह 6 से 11 और शाम 5 से शाम 7 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। सरकारी राशन की दुकानें बिना किसी अवकाश के खुली रहेंगी। मेडिकल स्टोर, मेडिकल उपकरणों की दुकानें सातों दिन खुली रहेंगी। शनिवार-रविवार को मेडिकल, दूध और फल सब्जी की दुकानें छोड़कर सब बंद रहेगा।

ट्रक और माल परिवहन की अनुमति होगी
अंतरराज्यीय और राज्य के भीतर माल लाने-लेजाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही, माल की लोडिंग और अनलोडिंग के काम और इसमें लगे कर्मचारियों को अनुमति होगी। मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में मजदूरों को लाने ले जाने के लिए विशेष बसों को चलाने की अनुमति होगी। मजदूरों के पास जारी होंगे। इन संस्थानों को मजदूरों के पास के लिए अधिकृत व्यक्ति के दस्तखत के साथ बस के नंबर, ड्राइवर का नाम कलेक्टर ऑफिस में देना होगा।

इन्हें अनुमति

प्रोसेस्ड फूड, मिठाई, बेकरी और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन होम डिलीवरी की सुविधा रात 8 बजे तक दी जा सकेगी।
सभी अस्पताल, वैटरनरी अस्पताल, इनसे जुड़े कर्मचारी, लैब को अनुमति होगी। इनसे जुड़े कर्मचारियों को आई कार्ड दिखाने के बाद अनुमति दी जाएगी।
राज्य के बाहर से आने वालों को 72 घंटे पहले करवाई गई RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।
ट्रकों और दूसरे सामान ढोने वाले वाहनों और उनमें लगे कर्मचारियों को अनुमति होगी।
वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आने जाने की अनुमति होगी।
पहले से तय प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाने पर आने जाने की अनुमति होगी।
अंतिम संस्कार में पहले की तरह 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी।
सेवाएं, जिन्हें होगी अनुमति
दूरसंचार, IT, कुरियर सेवा, डाक सेवा, ई-मित्र, आधार केंद्र, प्रसारण और कैब सेवाओं के अलावा IT आधारित सेवाएं जारी रहेंगी। बैंक, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट, NBFC ग्राहकों के लिए दोपहर बाद 2 बजे तक खुलेंगे। सुबह 4 से 8 बजे तक अखबार बांटने की अनुमति होगी। मीडियाकर्मियों को ID कार्ड दिखाने पर आने-जाने की अनुमति होगी।
निजी वाहन 7 से 12 तक ही फ्यूल ले सकेंगे
पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, लेकिन निजी वाहन सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ही डीजल-पेट्रोल या गैस भरवा सकेंगे। LPG सिलेंडर बांटने की अनुमति सुबह 6 से शाम 5 बजे तक होगी।

ये सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे
जिला प्रशासन, पुलिस, गृह विभाग, वित्त विभाग, मेडिकल, आपदा प्रबंधन, कोविड मैनेजमेंट से जुडे दफ्तर, शहरी निकायों के दफ्तर, फायर, बिजली, पानी, टेलीकॉम से जुड़े दफ्तर 4 बजे तक खुल सकेंगे। केंद्र सरकार की जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तर भी खुले रहेंगे। इनके अलावा भी गृह विभाग की अनुमति से राज्यस्तर पर और जिले में कलेक्टर की अनुमति से अन्य दफ्तर खोले जा सकेंगे।

शादी समाराहों पर रोक, घर पर शादी की अनुमति
शादी समाराेहों पर 31 मई तक पूरी तरह रोक रहेगी। घर पर शादी या कोर्ट मैरिज की अनुमति होगी। शादी में 11 से मेहमान शामिल नहीं हो सकेंगे। किसी भी प्रकार के समारोह, डीजे, बारात, निकासी, प्रीतिभोज आदि की अनुमति 31 मई तक नहीं होगी। वेब पोर्टल http://covidinfo.rajasthan.gov.in पर e-Intimation:Marriage लिंक पर शादी और उसमें मौजूद रहने वाले 11 लोगों की सूचना देनी होगी।

शादी में बैंड-बाजे, हलवाई, टेन्ट या इस प्रकार के अन्य किसी भी व्यक्ति के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। शादी के लिए टेन्ट हाउस, हलवाई से संबंधित किसी भी प्रकार के सामान की होम डिलीवरी भी नहीं की जा सकेगी। मैरिज गार्डन, मैरिज हॉल और होटल परिसर शादी-समारोह के लिए बंद रहेंगे।

शराब की दुकानें खुली रहेंगी
सरकार को रेवेन्यू देने वाले विभागों के साथ शराब की दुकानें खुली रहेंगी। शराब की दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुल सकेंगी।


from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3bgtpRX
May 10, 2021 at 09:36AM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online