बिग बी की नई प्रॉपर्टी:अमिताभ बच्चन ने 31 करोड़ रुपए में खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट, मुंबई में पहले से ही 5 बंगलों के मालिक हैं महानायक
महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई में 5184 वर्गफीट में फैली प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस प्रॉपर्टी की खरीदी उन्होंने दिसंबर 2020 में कर ली थी। लेकिन रजिस्ट्री अप्रैल 2021 में हुई है। उन्होंने 60 हजार रुपए प्रति वर्गफीट के हिसाब से इस प्रॉपर्टी की कुल कीमत 31 करोड़ रुपए चुकाई है। जबकि 62 लाख रुपए बिग बी ने इसकी स्टाम्प ड्यूटी पर खर्च किए हैं।
किससे खरीदी बिग बी ने यह प्रॉपर्टी?
बताया जा रहा है कि बिग बी ने यह प्रॉपर्टी टियर-2 बिल्डर क्रिस्टल ग्रुप से उनके अटलांटिस प्रोजेक्ट में खरीदी है। 27वें और 28वें फ्लोर पर स्थित इस डुप्लेक्स अपार्टमेंट के साथ बिग बी को 6 कार की पार्किंग मिली है। इसी प्रोजेक्ट में सनी लियोनी ने 16 करोड़ रुपए का घर खरीदा है तो वहीं डायरेक्टर आनंद एल राय ने भी 25.3 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी खरीदी है।
बिग बी ने उठाया स्कीम का फायदा
रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि बिग बी ने अपनी नई प्रॉपर्टी खरीदते समय महाराष्ट्र सरकार की उस स्क्रीम का फायदा उठाया, जिसके तहत पिछले साल अगस्त से 31 दिसंबर तक स्टाम्प ड्यूटी 5 परसेंट से घटाकर 2 परसेंट कर दी गई थी। सरकार ने यह फैसला रियल एस्टेट को मंदी से उबारने के लिए लिया था। 1 जनवरी से 31 मार्च तक स्टाम्प ड्यूटी 3 फीसदी थी। अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सेलेब्स ने प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए इस छूट का फायदा उठाया था।
मुंबई में बिग बी के पहले से ही 5 बंगले हैं
मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही 5 बंगले हैं। करीब 10 हजार वर्गफीट में फैले 'जलसा' में वे परिवार के साथ रहते हैं। दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' है, जहां वे 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता। तीसरा बंगला 'जनक' है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उन्होंने एक बैंक को लीज पर दिया हुआ है। इन सबके अलावा 2013 में भी उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपए का बंगला 'जलसा' के ठीक पीछे खरीदा था।
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3vuVHAm
May 28, 2021 at 02:46PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...