कुणाल खेमू का 38 वां जन्मदिन:10 साल की उम्र से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में किया काम, 7 साल लिव इन में रहने के बाद की थी 4 साल बड़ी सोहा अली खान से शादी
बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू 38 साल के हो गए हैं। 25 मई, 1983 को जन्मे कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के धारावाहिक 'गुल गुलशन गुलफाम' से की थी। इसके बाद फिल्म 'सर' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। इस वक्त उनकी उम्र 10 साल थी।
उन्होंने सलमान खान, आमिर खान और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ 'हम हैं राही प्यार के' (1993), 'राजा हिंदुस्तानी' (1996), 'भाई', 'जुड़वां' (1997), 'जख्म', 'दुश्मन' (1998) जैसी हिट फिल्में भी दीं, लेकिन बड़े होकर बतौर एक्टर उनका करियर सफल नहीं रहा। उन्होंने 'कलयुग' (2005), 'ट्रैफिक सिग्नल', 'ढोल' (2007), 'गोलमाल-3' (2010), 'गो गोवा गॉन' (2013), 'लूटकेस' (2020) जैसी फिल्मों में काम किया है।
सोहा अली खान से की शादी
कुणाल ने जनवरी 2015 में चार साल बड़ी सोहा अली खान से शादी की थी। एक इंटरव्यू में सोहा ने कुणाल के साथ अपनी लव स्टोरी क जिक्र किया था। उन्होंने कहा था,'मैंने कुणाल को शादी के बाद नहीं, बल्कि शादी के पहले समझा है। मैं और कुणाल 7 साल लिव-इन रिलेशन में रहे हैं। यही मौका था पार्टनर को अच्छे से समझने का। हम दोनों ने एक-दूसरे को बहुत अच्छे से समझ-बूझ कर शादी की है। शादी के बाद मेरी जिंदगी में कोई बदलाव नहीं आया। सब पहले ही जैसा ही है। शादी महज़ एक फॉर्मेलिटी थी, समाज में हमारे रिश्ते को स्वीकार करवाने के लिए।'
फिल्म '99' के सेट पर हुआ प्यार
सोहा ने आगे कहा, 'मेरी कुणाल से पहली मुलाकात फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई। तब हमारे बीच बहुत कम बातें होती थीं। लेकिन असल लव स्टोरी शुरू हुई फिल्म '99' के सेट पर जहां कुणाल ने मुझे अट्रैक्ट किया मगर तब भी वे सिर्फ दोस्तों की तरह रहते थे। न कभी कैंडल लाइट डिनर किया, न चांद की रोशनी में आउटिंग। जब शादी की बात आई तो मैंने पहले मां से बात की। पापा को नहीं बता सकती थी, क्योंकि हमारी फैमिली में लड़कों के बारे में बात करने की इजाज़त नहीं थी। मां कुणाल से मिलीं और वो उनको पसंद आ गए।'
कुणाल कितने अच्छे पति हैं, इस पर सोहा ने कहा, 'कुणाल घर के कामकाज में पूरा सहयोग करते हैं। चाहे कपड़े धोना हो या डस्टिंग। मुझे लगता है ये अच्छी बात है। मेरे पापा भी मां के काम में बहुत सपोर्ट करते थे। चाहे वो घर का काम हो या बाहर का।' अब सोहा-कुणाल एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं जिसका नाम इनाया नाउमी खेमू है।
from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3fkFkAS
May 25, 2021 at 11:45AM https://ift.tt/eA8V8J

Comments
Post a Comment
Ask me anything here...