कोरोना देश में:लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए केस; 4,091 की जान गई, रिकॉर्ड 3.86 ठीक भी हुए

देश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। बीते दिन यहां 4 लाख 3 हजार 626 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह लगातार चौथा दिन था, जब 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा केस आए हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। शनिवार को देश में 4,091 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई। हालांकि राहत की बात रही कि पिछले 24 घंटे में 3 लाख 86 हजार 207 लोगों ने कोरोना को मात दी। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 4.03 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,091
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.86 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.83 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.42 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 37.32 लाख
लगातार 8वें दिन 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
रिकवरी रेट यानी ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में 1 मई से लगातार 3 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं। covid19india.org के आंकड़ों के मुताबिक, 1 मई को 3.08 लाख, 2 मई को 3 लाख, 3 मई को 3.18 लाख, 4 मई को 3.37 लाख, 5 मई को 3.30 लाख, 6 मई को 3.28 लाख, 7 मई को 3.27 लाख और 8 मई को रिकॉर्ड 3.86 लाख मरीज रिकवर हुए हैं।


15 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 15 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और मिजोरम शामिल हैं। यहां पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, तमिलनाडु और गुजरात शामिल हैं।
तमिलनाडु में कल से लॉकडाउन
कोरोना की वजह से तमिलनाडु सरकार ने 10 मई से दो हफ्ते के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। 10 से 24 मई तक तमिलनाडु में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। किराना, राशन की दुकानें दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को पहले ई-रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पर्यटन स्थलों की यात्रा पर प्रतिबंध रहेगा।


कोरोना अपडेट्स

कोरोना से जारी लड़ाई के खिलाफ एक राहत भरी खबर आई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने शनिवार को ड्रग 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा से कोरोना के इलाज को इमरजेंसी अप्रूवल दे दिया है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए यह एक वैकल्पिक इलाज होगा
कोरोना की दूसरी लहर के बीच देश में दवाइयों और ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक टास्क फोर्स बनाई है। यह टास्क फोर्स दवाइयों की उपलब्धता के लिए जरूरी उपायों पर सुझाव देगी। साथ ही राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का वैज्ञानिक और व्यावहारिक फार्मूला भी तैयार करेगी।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने मरीजों को भर्ती करने की पॉलिसी में बदलाव किया है। अब कोविड सेंटर में भर्ती होने के लिए मरीजों को पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं होगा। यानी अब संदिग्ध मरीज भी कोविड सेंटर में भर्ती हो सकेंगे। उन्हें संदिग्ध मरीजों के वार्ड में रखा जाएगा।
बिहार सरकार ने प्राइवेट लैब में हाई रिजोल्यूशन सीटी स्कैन के लिए रेट तय कर दिए हैं। सिंगल स्लाइस CT मशीन के लिए 2500 और मल्टी स्लाइस मशीन के लिए तीन हजार रुपए देने होंगे।
प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 56,578 लोग संक्रमित पाए गए। 82,266 लोग रिकवर हुए और 864 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 50.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 43.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 75,277 लोगों की मौत हो गई। 6.28 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
2. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 26,636 लोग संक्रमित पाए गए। 34,721 लोग रिकवर हुए और 297 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 14.80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 12.19 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 15,170 मरीजों ने दम तोड़ दिया। 2.45 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को 17,364 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,160 लोग ठीक हुए और 332 की मौत हो गई। अब तक 13.10 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 12.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। 87,907 का इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़
यहां शनिवार को 12,239 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 12,198 लोग ठीक हुए और 223 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.42 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.01 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,381 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.30 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शनिवार को 11,892 लोग संक्रमित मिले। 14,366 लोग रिकवर हुए और 119 की मौत हो गई। अब तक 6.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,273 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.43 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश
राज्य में शनिवार को 11,598 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 4,445 लोग ठीक हुए और 90 की मौत हो गई। अब तक 6.60 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.51 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 6,334 लोगों की मौत हो चुकी है। 1.02 लाख मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।


from देश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/33rRXDh
May 09, 2021 at 07:29AM https://ift.tt/eA8V8J


Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online