ताऊ ते में गर्मी डांस:तूफान के कारण सड़क पर बहते पानी में किया नोरा फतेही के हाय गर्मी सॉन्ग का हुक स्टेप, वायरल हुआ वीडियोे

नोरा फतेही ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक लड़का सड़क पर बहते हुए पानी में थर्माकोल की शीट पर लेटकर डांस कर रहा है। यह डांस नोरा फतेही ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। गौरतलब है कि मुंबई में पिछले दाे दिन से तूफान ताउ'ते ने तबाही मचा रखी है। जिसके कारण वहां सड़कें पानी में डूब गईं हैं। इसी का फायदा उठाकर धीरज नाम के इस लड़के ने हाय गर्मी सॉन्ग का हुक स्टेप करते हुए वीडियो बनाया।



6 साल में बन गईं टॉप डांसर

हाय गर्मी नोरा के मशहूर डांस नंबर्स में शुमार है। 'गर्मी' में उनके जबरदस्त डांस ने भी खूब सराहना बटोरी थीं। 29 साल की नोरा मूल रूप से मोरक्को, कनाडा की रहने वाली हैं। उन्होंने 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरवन्स से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कुछ हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस दी, जिनमें 'बाहुबली : द बिगनिंग' भी शामिल है।

ऐसा रहा शुरुआती सफर

नोरा का कहना है कि जब वो कनाडा से इंडिया आई थीं, तब उनके पास महज 5000 रुपए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया था। बकौल नोरा, "मैं सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थी। हालांकि, मैं जिस एजेंसी में काम करती थी, वहां से हर सप्ताह मुझे 3000 रुपए मिलते थे। इस राशि में डेली रुटीन मैनेज करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने सब कुछ स्मार्ट तरीके से मैनेज किया, ताकि सप्ताह के अंत में पैसा खत्म न हो।"


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/33U0b7m
May 18, 2021 at 05:25PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online