सुशांत की मौत सुसाइड या साजिश:विकीपीडिया के फाउंडर से भिड़े एसएसआर के फैन्स, एक्टर की मौत की वजह खुदकुशी बताने पर लगाई फटकार

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 11 महीने का वक्त बीत चुका है। एक ओर जहां दिल्ली एम्स की टीम उनकी हत्या की आशंका से इनकार कर चुकी है तो वहीं CBI इस बात की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है कि अभिनेता ने खुदकुशी की थी या फिर उन्हें मारा गया था। हालांकि, सुशांत के फैन्स इसे हत्या ही मान रहे हैं और लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सोशल मीडिया पर विकीपीडिया के खिलाफ अभियान चलाया, जिसने अपने पेज पर सुशांत की मौत की वजह आत्महत्या बताई है।


'अधूरा है सुशांत की मौत का डिस्क्रिप्शन'

गुरुवार को सोशल मीडिया पर 'Wikipedia Sushant Was Killed' (विकीपीडिया सुशांत को मारा गया था) ट्रेंड हुआ। सुशांत के फैन्स ने वेबसाइट से अपने पेज पर उनकी मौत की वजह बदलने के लिए कहा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात की ओर इशारा किया कि विकीपीडिया पर सुशांत की मौत को लेकर दिया गया डिस्क्रिप्शन अधूरा है, क्योंकि अभी CBI इस मामले में जांच कर रही है।

नाराजगी देख विकीपीडिया ने भी दी सफाई

सुशांत के फैन्स की नाराजगी को देखते हुए विकीपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स ने सफाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा, "सुशांत सिंह राजपूत के प्रिय फैन्स विकीपीडिया विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है। ट्विटर ट्रेंड्स पर बेस्ड नहीं।"


फैन्स ने मांगी विश्वसनीय सूत्रों की जानकारी

हालांकि, जिमी वेल्स के रिप्लाई से सुशांत के फैन्स संतुष्ट नहीं हुए। एक फैन ने लिखा, "क्या आप विश्वसनीय सूत्र मेंशन कर सकते हैं। जैसे कि सुशांत के जिम इंस्ट्रक्टर, फैमिली और फ्रेंड्स विश्वसनीय सूत्र होने चाहिए या पुलिस, जिनकी जांच झूठी है। हम उन सूत्रों के बारे में जानना चाहते हैं, जिनकी जानकारी के आधार पर आप इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।"


जवाब देते हुए जिमी वेल्स ने लिखा, "हमेशा की तरह सूत्र आर्टिकल के साथ लिंक्ड हैं। मैं फिर दोहराता हूं कि ट्विटर कैंपेन आगे बढ़ने का सही तरीका नहीं है। ज्यादा जानने और मददगार तरीके से हिस्सा लेने के लिए मेरेद्वारा दी गई लिंक का इस्तेमाल करें।" इस पर भी सुशांत के फैन्स ने उन्हें करारा जवाब दिया और लिखा, "सर अगर ट्विटर कैंपेन जरूरी नहीं होते तो आप इस बारे में ट्वीट करने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ सेकंड की फीस नहीं छोड़ते। जरा सोचिए।"



14 जून 2020 को हुआ था सुशांत का निधन


14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे। मुंबई पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। हालांकि, करीब डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और उनके बैंक खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी का केस दर्ज कराया था, जो बाद में CBI को सौंप दिया गया। इसी मामले से जुड़े ड्रग्स एंगल में रिया को करीब 30 दिन तक जेल में भी रहना पड़ा था।


Source : Dainik Bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online