रिलेशनशिप:गीता बसरा ने पति हरभजन सिंह को लेकर किया खुलासा, कहा- मेरी फिल्म के पोस्टर में मुझे देखकर दिल दे बैठे थे हरभजन


एक्ट्रेस गीता बसरा ने हरभजन सिंह के साथ अपने रिलेशनशिप पर की बात, कहा जब मेरी फिल्म 'द ट्रेन' का पोस्टर रिलीज हुआ था, तभी हरभजन ने मुझे उसमें देख कर अपना दिल दे दिया था। दोनों 29 अक्टूबर 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी जालंधर में हुई थी। उनकी एक बेटी है जिसका नाम हिनाया है और जल्द ही जुलाई में गीता अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

हरभजन ने फिल्म के पोस्टर में देख कर पसंद कर लिया था गीता को

गीता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मेरी फिल्म के पोस्टर में मुझे देखकर हरभजन ने मुझे पसंद कर लिया था। इसके बाद उन्होंने मेरे बारे में पता करना शुरू किया। फिर मेरी फिल्म का गाना रिलीज हुआ 'वो अजनबी' और उसके बाद उन्होंने यह पूछना शुरू कर दिया कि 'कौन है ये लड़की?' वहीं मैंने कभी कोई क्रिकेट मैच नहीं देखा था, इसलिए मुझे नहीं पता था कि हरभजन सिंह कौन हैं?'

गीता ने 2006 में बॉलिवुड में किया था डेब्यू

गीता ने साल 2006 में फिल्म 'दिल दिया है' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म 'द ट्रेन' साल 2007 में रिलीज हुई थी और उसका सुपरहिट गाना 'वो अजनबी' था। गीता को फिल्मों में आखिरी बार साल 2016 में एक पंजाबी फिल्म में देखा गया था।

प्रोटेक्टिव फादर और हस्बैंड हैं हरभजन

गीता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हरभजन इस समय उनका किस तरह से ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा, "वे बहुत केयरिंग, बहुत प्रोटेक्टिव फादर और हस्बैंड हैं, ओवर सोचते हैं। कई बार मुझे बोलना पड़ता है कि ओवर मत सोचो, ठीक है, सब कुछ सही है। क्योंकि इस माहौल में उन्हें बहुत टेंशन होती है। जब वे मेरे साथ में होते हैं, तब मुझे कुछ नहीं करने देते हैं। बिल्कुल रिलैक्स फील करवाते हैं। मेरे खाने-पीने, सोने का खूब ध्यान रखते हैं।"


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3hlu7kU
May 12, 2021 at 05:23PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online