श्वेता के सपोर्ट में उतरे पहले पति:श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी बोले-वे एक अच्छी पत्नी और बेहतरीन मां हैं, दुर्भाग्य से उनकी दोनों शादियां नहीं चलीं

श्वेता तिवारी इन दिनों केपटाउन में टीवी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही हैं। वे इस शो और एक्स हसबैंड अभिनव कोहली के साथ अपने बेटे रेयांश को लेकर चल रहे विवाद के चलते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी ने इस विवाद पर उनके सपोर्ट में बयान दिया है। राजा ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि श्वेता की दोनों शादियां नहीं चलीं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक बुरी इंसान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि श्वेता एक अच्छी पत्नी और एक बेहतरीन मां हैं।

दुर्भाग्य से उनकी दोनों शादियां नहीं चलीं
राजा चौधरी ने कहा, "दोनों शादी टूटने का पैटर्न सेम है और यही कारण है कि लोग श्वेता से सवाल कर रहे हैं। देखिए, इसमें कोई शक नहीं है कि श्वेता एक बेहतरीन मां और बहुत अच्छी पत्नी हैं। यह महज एक संयोग है और उनका दुर्भाग्य है कि इतिहास उनके साथ खुद को दोहरा रहा है। और उसकी दूसरी शादी भी विफल हो गई है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि वे एक बुरी इंसान हैं।"

श्वेता को अभिनव को अपने बेटे से मिलने देना चाहिए
राजा चौधरी ने आगे कहा, "मैं अभिनव और श्वेता के बीच चल रहे विवाद पर कुछ भी कमेंट नहीं करना चाहता। लेकिन हां, एक बात मैं कहना चाहूंगा कि श्वेता को अभिनव को अपने बेटे रेयांश से मिलने देना चाहिए। उसे यह समझने की जरूरत है कि एक कपल के रूप में रिश्ते में चाहे कितनी भी समस्याएं हों, लेकिन एक पिता अपने बेटे या बेटी को कभी नुकसान नहीं पहुंचाएगा। बाकी, उनके बीच जो कुछ भी हो रहा है, मैं उसमें बिल्कुल नहीं पड़ना चाहता।" श्वेता और अभिनव के बीच बेटे रेयांश की कस्टडी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अब उनका यह झगड़ा कोर्ट पहुंच गया है।

2007 में श्वेता और राजा का हुआ था तलाक
बता दें कि, श्वेता और राजा की शादी 7 साल तक चल पाई थी, इसके बाद 2007 में उनका तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम पलक है। राजा से तलाक के बाद श्वेता ने 2013 में अभिनव कोहली से दूसरी शादी की थी। लेकिन, 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। रेयांश इन दोंनों का बेटा है।


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3yjwoTA
May 20, 2021 at 04:20PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online