ट्रोल पर भड़कीं प्रिटी जिंटा:एक्ट्रेस ने सास को ट्रोल करने वालों को दिया करारा जवाब, कहा- फेम परिवार में काम नहीं करता प्यार और रिस्पेक्ट करता है

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी सास के साथ एक फोटो पोस्ट की और साथ ही उनके लिए एक नोट भी लिखा। कॉमेंट सेक्शन पर जब एक यूजर ने उनकी सास को ट्रोल किया तब जवाब में प्रिटी ने कहा फेम परिवार में काम नहीं करता- प्यार और रिस्पेक्ट करता है।

प्रिटी ने अपनी सास को कहा थैंक यू

प्रिटी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "मेरी दूसरी मां को हैप्पी मदर्स डे। मेरे सपनों के इंसान को पालने के लिए थैंक यू और मुझे प्यार करने, मुझे बिगाड़ने और मुझे अपनी बहू से ज्यादा अपनी बेटी की तरह प्यार करने के लिए भी थैंक यू।"

यूजर ने प्रिटी के पोस्ट में लिखा डिसरेस्पेक्टफुल कॉमेंट

पोस्ट शेयर करने के कुछ समय बाद ही उनके फैन्स ने फोटो पर प्यार बरसाना शुरू कर दिया। जबकि एक यूजर ने उनकी मदर इन लॉ के बारे में एक डिसरेस्पेक्टफुल कॉमेंट लिखा। यूजर ने लिखा, 'यह फेम की वजह से है, इस लेवल पर आकर कोई भी मदर-इन-लॉ स्पॉइल करेगी ही।' कॉमेंट पर जवाब देते हुए प्रिटी ने लिखा, 'फेम परिवार में काम नहीं करता- प्यार और रिस्पेक्ट करता है'।

पांच साल तक डेट करने के बाद प्रिटी-जीन ने की थी शादी

प्रिटी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे अपने हसबैंड जीन गुडइनफ से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैन्स से लाइव चैट के दौरान पहली बार इंटरैक्ट हुई थीं। जीन लॉस एंजिलिस के सैंटा मोनिका में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। पांच साल तक डेट करने के बाद उन्होंने एक-दूसरे से शादी करली। प्रिटी का कहना है कि वे सच्चे प्यार में भरोसा करती हैं, लेकिन इसका पता साथ में समय बिताने के साथ ही चलता है।


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3eAVB4i
May 10, 2021 at 03:34PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online