कोरोना का कहर:जूनियर एनटीआर भी कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर लिखा- मेरे संपर्क में आए सभी लोग टेस्ट करवाएं

तेलुगु फिल्मों के एक्टर जूनियर एनटीआर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जूनियर एनटीआर और उनका परिवार फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

फैन्स से कहा- चिंता न करें मैं ठीक हूं

जूनियर एनटीआर ने पोस्ट में लिखा- मेरा Covid-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे परिवार और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हों वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। सुरक्षित रहें।

इन तेलुगु स्टार्स को भी हो चुका है कोरोना
जूनियर एनटीआर से पहले अलु अर्जुन, पवन कल्याण, राम चरण, कल्याण धेव, निवेथा थॉमस को भी कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले चुका है। वहीं बात अगर जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की करें तो उनकी फिल्म 'RRR- रानम, रौद्रम, रुधिरम' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में एक साथ 13 अक्टूबर को रिलीज होगी।


from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3uvDpOS
May 10, 2021 at 04:00PM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online