टीवी के महादेव पर सनसनीखेज दावा:सारा नाम की महिला बोली- मोहित रैना की भी सुशांत जैसी हालत हो सकती है, पर एक्टर के करीबी बोले- ऐसी कोई बात नहीं

टीवी के महादेव, उरी:द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म और काफिर वेबसीरीज से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मशहूर हुए एक्टर मोहित रैना को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया जा रहा है। सारा शर्मा नाम की एक लड़की ने दावा किया है कि मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की तरह मोहित की भी अप्रत्याशित मौत हो सकती है। लेकिन, इस दावे के सामने आते ही मोहित के करीबियों ने भास्कर को बताया कि दावा झूठा है और ऐसी कोई बात नहीं है।

सोशल मीडिया कैंपेन चलाया, लिखा- मेरी जान को भी खतरा
सारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- मेरी मां को उन लोगों से धमकी मिल रही है, जो एक्टर मोहित रैना को मारना चाहते हैं। ऐसे में मेरे परिवार वाले इस बात के खिलाफ हैं कि मैं पुलिस में शिकायत करूं। वो नहीं चाहते कि मैं पुलिस के पास जाऊं और मोहित के लिए लड़ूं। मेरे जीवन को भी इन लोगों से बहुत खतरा है।
मेरी इंस्टा आईडी भी हैक कर ली गई हैं। अब अगर मैं मारी जाती हूं तो आप लोग प्लीज ये लड़ाई लड़ते रहिएगा। मैं सरकार से रिक्वेस्ट करती हूं कि वो मोहित रैना को बचा लें। उनके खिलाफ फेक रिकॉर्डिंग पेश की जा रही हैं। मोहित ने मुझे ये सारी बातें खुद महाशिवरात्रि पर बताई थीं और कहा था कि अगर मैं कॉन्टेक्ट न कर पाऊं तो ये सारी जानकारियां सर्कुलेट कर देना।
इस महिला ने सोशल मीडिया पर सेव मोहित रैना कैंपेन चलाया है। पोस्ट में दावा किया कि मोहित ने खुद उनसे कहा था कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा था कि जब तक वे वापस नहीं आ जाते, तब तक ये लड़ाई लड़ते रहना। मोहित ने कहा था कि मेरे लिए लड़ना मत छोड़ना।

सारा ने एक और फोटो के जरिए श्रेया धनवंतरि को टैग करते हुए मोहित के कमेंट और श्रेया के रिप्लाय को हाईलाइट किया है। हालांकि मोहित ने यह पोस्ट 1 मार्च 2020 को की थी।
सारा ने एक और फोटो के जरिए श्रेया धनवंतरि को टैग करते हुए मोहित के कमेंट और श्रेया के रिप्लाय को हाईलाइट किया है। हालांकि मोहित ने यह पोस्ट 1 मार्च 2020 को की थी।
मोहित के करीबी बोले- दावे को हवा देना ठीक नहीं
भास्कर ने जब इस दावे का सच जानने के लिए मोहित के करीबियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मोहित अभी कोरोना से रिकवर कर रहे हैं। वे स्वस्थ हैं। करीबियों ने हमें बताया कि इस दावे को तरजीह नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि ये मामला अभी कानून हाथों में है। ऐसे में इस तरह के दावों का गलत असर पड़ सकता है।



from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3ozFQOf
May 19, 2021 at 01:24AM https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

Gove confirms mandatory housebuilding targets for councils will be abolished in face of Tory rebellion – UK politics live

Kotak Mahindra Bank Recruitment 2022 Released for Graduate Candidates And Apply Online